IND vs AUS Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत दूसरी पारी में 141/6, ऑस्ट्रेलिया पर 145 रन की बनाई बढ़त
{"_id":"6778773e7b43a44e140eef96","slug":"ind-vs-aus-live-cricket-score-india-vs-australia-5th-test-day-2-bgt-2024-25-sydney-scg-stadium-news-in-hindi-2025-01-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत दूसरी पारी में 141\/6, ऑस्ट्रेलिया पर 145 रन की बनाई बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 04 Jan 2025 12:43 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:43 PM IST
खास बातें
India vs Australia (IND vs AUS) 5th Test Day 2 Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में जारी है। शनिवार को इस टेस्ट का दूसरा दिन था। भारत ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 181 रन पर सिमट गई। भारत ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट गंवाकर 141 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
12:37 PM, 04-Jan-2025
दूसरे दिन का खेल खत्म
भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में छह विकेट गंवाकर 141 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को चार रन की बढ़त हासिल थी। ऐसे में भारतीय टीम की कुल बढ़त 145 रन की हो चुकी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 181 रन पर समाप्त हुई थी।दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक रवींद्र जडेजा आठ रन और वॉशिंगटन सुंदर छह रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम की शुरुआत ठीक ठाक रही थी। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े थे। राहुल 13 रन बनाकर और यशस्वी 22 रन बनाकर बोलैंड का शिकार बने। शुभमन गिल 13 रन बनाकर वेबस्टार का शिकार बने। विराट कोहली एक बार फिर ऑफ स्टंप से बाहर की गेंद को छूने के प्रयास में स्लिप में कैच आउट हुए। वह छह रन बना सके। बोलैंड ने एक बार फिर कोहली का शिकार किया। पंत ने 33 गेंद में छह चौके और चार छक्के की मदद से 61 रन की साहसिक पारी खेली। वहीं, नीतीश रेड्डी लगातार तीसरी पारी में फेल रहे। वह चार रन बना सके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बोलैंड ने अब तक चार विकेट लिए हैं, जबकि कमिंस और वेबस्टर को एक-एक विकेट मिला।
12:15 PM, 04-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: नीतीश भी आउट
भारत को 129 के स्कोर पर छठा झटका लगा। टीम इंडिया की लीड 133 रन की हो चुकी है। नीतीश रेड्डी चार रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बोलैंड ने कमिंस के हाथों कैच कराया। फिलहाल वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
11:51 AM, 04-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी
भारत को 124 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। ऋषभ पंत एक तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। वह 33 गेंद पर छह चौके और चार छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। कमिंस ने उन्हें विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराया। फिलहाल नीतीश रेड्डी और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं।11:42 AM, 04-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: पंत का अर्धशतक
सिडनी में पंत का तूफान देखने को मिल रहा है। उन्होंने 29 गेंद में अर्धशतक जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर का 15वां अर्धशतक रहा। पंत ने पहली गेंद से ही पांचवां गियर अपनाया है। उन्होंने पारी को 22वें ओवर में मिचेल स्टार्क की गेंद पर लगातार दो छक्के लगाए। पहला छक्का लगाते ही उनका अर्धशतक पूरा हुआ। पंत इस पारी में अपने पुराने अंदाज में दिख रहे हैं और गेंद उनके बल्ले पर सही कनेक्ट हो रही है। पंत की इस सीरीज में आलोचना हो रही थी, लेकिन उन्होंने टीम इंडिया को मुश्किल से निकाला है। पंत और जडेजा के बीच पांचवें विकेट के लिए अब तक 46 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने चार विकेट पर 124 रन बना लिए हैं और टीम इंडिया की बढ़त 128 रन की हो चुकी है।11:24 AM, 04-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: पंत की आक्रामक बल्लेबाजी
भारत ने चार विकेट गंवाकर 97 रन बना लिए हैं। फिलहाल पंत 18 गेंद में 34 रन और जडेजा आठ गेंद में दो रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पंत ने वेबस्टर के 18वें ओवर में लगातार तीन चौके जड़े। वह आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया की बढ़त 100 रन के पार जा चुकी हैं।11:12 AM, 04-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: भारत को चौथा झटका
78 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। ब्यू वेबस्टर ने शुभमन गिल को विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराया। गिल 13 रन बना सके। भारत का शीर्षक्रम फिर फेल रहा। इससे पहले यशस्वी 22 रन, केएल राहुल 13 रन और विराट कोहली छह रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:59 AM, 04-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: विराट कोहली फिर फेल
विराट कोहली एक बार फिर फेल रहे हैं। वह छह रन बनाकर एकबार फिर स्कॉट बोलैंड का शिकार बने। एकबार फिर कोहली ऑफस्टंप के बाहर जाती गेंद के साथ छेड़छाड़ करते हुए आउट हुए। उनका कैच स्लिप में स्मिथ ने लपका। भारत का स्कोर तीन विकेट पर 68 रन है। ऋषभ पंत और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। पंत ने आते ही पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। टीम इंडिया की कुल बढ़त 72 रन की हो चुकी है।10:38 AM, 04-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: भारत को दूसरा झटका
47 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। स्कॉट बोलैंड ने केएल राहुल के बाद यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेजा। भारत ने पांच रन के अंतराल पर दो विकेट गंवाए हैं। 42 पर राहुल आउट हुए थे। उन्हें भी बोलैंड ने बोल्ड किया था। इसके बाद बोलैंड ने यशस्वी को भी क्लीन बोल्ड किया। राहुल 13 और यशस्वी 22 रन बना सके। फिलहाल विराट कोहली और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।10:36 AM, 04-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: भारत को पहला झटका
भारत को 42 के स्कोर पर पहला झटका लगा। केएल राहुल 13 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।09:52 AM, 04-Jan-2025