फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म, नीतीश के शतक की बदौलत भारत 358/9, ऑस्ट्रेलिया से 116 रन पीछे

Sat, 28 Dec 2024 12:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 28 Dec 2024 12:38 PM IST
खास बातें

India vs Australia (IND vs AUS) 4th Test Day 3: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का यह चौथा टेस्ट है। फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबर है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से अगले दोनों टेस्ट महत्वपूर्ण हैं। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। शुक्रवार को दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में नौ विकेट गंवाकर 358 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन
IND vs AUS Test Highlights: BGT 2024 India vs Australia 4th Test Day 3 Match MCG Scorecard Result Updates
नीतीश रेड्डी - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

12:27 PM, 28-Dec-2024

तीसरे दिन का खेल खत्म

तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट गंवाकर 358 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत अभी भी 116 रन पीछे है। नीतीश रेड्डी ने बेहतरीन शतक जड़ा। वह फिलहाल 105 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 176 गेंद की अपनी पारी में अब तक 10 चौके और एक छक्का लगाया है। मोहम्मद सिराज भी दो रन बनाकर नाबाद हैं।

नीतीश ने नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे वॉशिंगटन सुंदर के साथ आठवें विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी निभाई। सुंदर और नीतीश दोनों ने 150-150 गेंद खेलीं। टेस्ट क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी टीम के आठवें और नौवें नंबर के बल्लेबाज ने 150+ गेंदें खेली हों। दोनों ने संयुक्त रूप से 285 गेंदें खेलीं यानी करीब 48 ओवर बल्लेबाजी की। सुंदर 162 गेंद में एक चौके की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए। 
 
इससे पहले यशस्वी जायसवाल 82 रन, रोहित शर्मा तीन, केएल राहुल 24 रन, विराट कोहली 36 रन और ऋषभ पंत 28 रन और रवींद्र जडेजा 17 रन बनाकर आउट हुए थे। जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप खाता नहीं खोल सके। भारत ने शनिवार को पांच विकेट पर 164 रन से आगे खेलना शुरू किया और 194 रन जोड़े। इस दौरान भारत ने चार और विकेट गंवाए। शनिवार को पंत, जडेजा, बुमराह और सुंदर आउट हुए।
11:57 AM, 28-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: खराब रोशनी के कारण खेल रुका

खराब रोशनी की वजह से तीसरे दिन का खेल रोका गया है। खेल रुकने तक भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट गंवाकर 358 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत अभी भी 116 रन पीछे है। नीतीश रेड्डी ने बेहतरीन शतक जड़ा। वह फिलहाल 105 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 176 गेंद की अपनी पारी में अब तक 10 चौके और एक छक्का लगाया है। मोहम्मद सिराज भी दो रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
11:49 AM, 28-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: नीतीश रेड्डी का शतक

नीतीश रेड्डी ने मेलबर्न में जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक जड़ दिया है। उन्होंने 171 गेंद में बोलैंड की गेंद पर चौका लगाकर शतक लगाया। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक है। उन्होंने टेस्ट में पहली बार पचास से ज्यादा रन बनाए और उस पारी को शतक में बदल दिया। नीतीश इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर और ऋषभ पंत हैं। नीतीश के लिए यह शतक इसलिए भी खास है क्योंकि उनके पिता मुतयाला रेड्डी दर्शक दीर्घा में मौजूद हैं और यह मैच देख रहे हैं। अपने पिता के सामने शतक लगाने के बाद नीतीश भावुक भी हो गए। 
11:43 AM, 28-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: भारत को नौवां झटका

350 के स्कोर पर भारत को नौवां झटका लगा। बुमराह खाता खोले बिना आउट हुए। उन्हें कमिंस ने स्लिप में कैच कराया। इसके बाद कमिंस के पास तीन गेंदें थीं और सिराज स्ट्राइक पर थे। वहीं, नीतीश को एक रन चाहिए था। हालांकि, सिराज ने तीन गेंद बचा लिए और अब नीतीश से शतक की उम्मीद है।
11:34 AM, 28-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: भारत को आठवां झटका

भारत को 348 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर 162 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका लगाया। सुंदर ने नीतीश रेड्डी के साथ 127 रन की साझेदारी निभाई। सुंदर जब बल्लेबाजी के लिए उतरे तो स्कोर सात विकेट पर 221 रन था। इसके बाद दोनों ने भारत को फॉलोऑन से बचाया और 300 के पार पहुंचाया। फिलहाल नीतीश रेड्डी 97 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनके साथ जसप्रीत बुमराह हैं।
11:16 AM, 28-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: वॉशिंगटन सुंदर का अर्धशतक

वॉशिंगटन सुंदर ने टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक जड़ा। भारत ने सात विकेट गंवाकर 345 रन बना लिए हैं। उन्होंने नीतीश रेड्डी के साथ 124 रन की साझेदारी कर ली है। भारत अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 129 रन पीछे है। नीतीश शतक के करीब हैं। वह 94 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:04 AM, 28-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: नीतीश शतक के करीब

भारत ने सात विकेट गंवाकर 338 रन बना लिए हैं। फिलहाल भारत ऑस्ट्रेलिया से 136 रन से पीछे है। वॉशिंगटन सुंदर 48 रन और नीतीश रेड्डी 89 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 110+ रन की साझेदारी हो चुकी है।
09:27 AM, 28-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: चायकाल

खराब रोशनी और हल्की बारिश की वजह से अंपायर ने समय से पहले चायकाल लेने का फैसला किया। तीसरे दिन चायकाल तक भारत ने अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 326 रन बना लिए हैं। फिलहाल नीतीश रेड्डी 85 रन और वॉशिंगटन सुंदर 40 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक आठवें विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत अभी भी 148 रन पीछे है। नीतीश ने अपनी बल्लेबाजी में दम दिखाया है और सुंदर ने उनका बखूबी साथा निभाया है। दूसरे सत्र में भारत ने 24 ओवर में 82 रन बनाए और एक भी विकेट नहीं गंवाया। इन दोनों ने 3.42 के रन रेट से रन बनाए हैं। भारत को तीसरे दिन दो झटके लगे। ऋषभ पंत 28 रन और रवींद्र जडेजा 17 रन बनाकर आउट हुए थे।
09:14 AM, 28-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: नीतीश और सुंदर जमे

भारत ने सात विकेट गंवाकर 315 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया अब ऑस्ट्रेलिया से 159 रन पीछे है। नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर ने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है और 90 से ज्यादा रन की साझेदारी कर चुके हैं। नीतीश ने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने हर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की धुनाई की है। भारत का पिछला विकेट 221 के स्कोर पर गिरा था।
08:31 AM, 28-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: नीतीश का अर्धशतक

नीतीश रेड्डी ने आखिरकार अर्धशतक लगा दिया। यह उनके अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक रहा। इससे पहले इस सीरीज में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की है, लेकिन अर्धशतक से चूक गए थे। अर्धशतक लगाने के बाद नीतीश ने पुष्पा के अंदाज में जश्न मनाया। भारत ने सात विकेट सात विकेट गंवाकर 284 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही भारत ने फॉलोऑन भी बचा लिया है। इसके लिए 275 रन बनाने थे। भारत अब ऑस्ट्रेलिया से 190 रन पीछे है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed