IND vs AUS Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में भारत को 10 विकेट से हराया, मार्श और हेड का अर्धशतक
{"_id":"6416b4879d83845ebd0ba267","slug":"ind-vs-aus-live-cricket-score-india-vs-australia-2nd-odi-2023-match-at-ys-raja-reddy-stadium-news-in-hindi-2023-03-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में भारत को 10 विकेट से हराया, मार्श और हेड का अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 19 Mar 2023 05:39 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 19 Mar 2023 05:39 PM IST
खास बातें
India vs Australia 2nd ODI Highlights 2023: ऑस्ट्रेलिया ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत को 10 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 26 ओवर में 117 रनों पर सिमट गई। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 11 ओवर में 121 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। विशाखापट्टनम में मिली इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने सीरीज में वापसी कर ली है। वह पहला वनडे मुंबई में हारा था। अब सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। तीसरा और आखिरी मुकाबला चेन्नई में 22 मार्च को खेला जाएगा।
विज्ञापन
मिचेल मार्श
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
05:30 PM, 19-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की शानदार जीत
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड के अर्धशतकों की बदौलत भारत को दूसरे वनडे में 10 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने सीरीज में वापसी कर ली है। भारत मुंबई में पहला वनडे जीता था। अब सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। तीसरा और अंतिम मुकाबला चेन्नई में 22 मार्च को खेला जाएगा। यह मैच एक तरह से फाइनल होगा। तीसरे वनडे को जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी।ऑस्ट्रेलिया कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह निर्णय सही साबित हुआ। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 26 ओवर में 117 रनों पर सिमट गई। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 11 ओवर में 121 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। मिचेल मार्श 36 गेंद पर 66 और ट्रेविस हेड 30 गेंद पर 51 रन बनाकर नाबाद रहे। मार्श ने अपनी पारी में छह चौके और छह छक्के लगाए। हेड ने 10 चौके जड़े।
ऐसी रही भारत की पारी
टीम इंडिया की बात करें तो पावरप्ले (शुरुआती 10 ओवर) में ही भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई। न रोहित शर्मा चले और न ही हार्दिक पांड्या। शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव तो खाता भी नहीं खोल सके। स्थिति यह रही कि 11 में से सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। विराट कोहली ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। वहीं, अक्षर पटेल ने नाबाद 29 रन बनाकर टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। रवींद्र जडेजा ने 16 और रोहित शर्मा ने 13 रन बनाए। केएल राहुल नौ और हार्दिक पांड्या एक रन ही बना सके। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने पांच और सीन एबॉट ने तीन विकेट लिए। नाथन एलिस को दो सफलता मिली।
05:18 PM, 19-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: मिचेल मार्श ने जड़ा धमाकेदार अर्धशतक
मिचेल मार्श ने 28 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की है। वह 29 गेंद पर 54 रन बनाकर खेल रहे हैं।
विज्ञापन
05:08 PM, 19-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने 6 ओवर में बनाए 67 रन
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने टीम के 50 रन 32 गेंदों में ही पूरे कर दिए। ऑस्ट्रेलिया ने छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 66 रन बना लिए हैं। मार्श और हेड ने 31-31 रन बनाए हैं। दोनों ने 18-18 गेंदों का सामना किया है। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 44 ओवर में 52 रन ही बनाने हैं।04:47 PM, 19-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने दो ओवर में बनाए 14
ऑस्ट्रेलिया ने 118 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मजबूत शुरुआत की है। उसने दो ओवर में बिना किसी नुकसान के 14 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 10 और मिचेल मार्श एक रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी की शुरुआत की।03:52 PM, 19-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: भारत टीम 117 रन पर सिमटी
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 118 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क की कहर बरपाती गेंदों के सामने भारतीय टीम 26 ओवर में 117 रन पर सिमट गई। यह भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में तीसरा सबसे कम स्कोर है। 1981 में भारतीय टीम सिडनी में 63 रन और साल 2000 में सिडनी में ही 100 रन बना सकी थी।यह घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में भारत का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2007 में वडोदरा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 148 रन बनाए थे। वहीं, डिफेंड करने की बात करें तो भारत ने वनडे में सबसे कम स्कोर 105 रन का डिफेंड किया है। यह उन्होंने 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ किया था। वहीं, 1985 में टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ 125 रन डिफेंड कर चुकी है। 2006 में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 162 रन डिफेंड किया था।
भारत की पारी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर इस मैच में भी फेल रहा। पिछले मैच में भारतीय टीम ने 39 रन पर चार और फिर 83 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इस मैच में 49 रन के कुल स्कोर पर भारतीय टीम के पांच विकेट गिर गए थे। स्टार्क ने कहर बरपाते हुए पहले ही ओवर में शुभमन गिल को लाबुशेन के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके। शुभमन ठीक उसी तरह आउट हुए, जैसे वह पिछले मैच में हुए थे।
इसके बाद पारी के पांचवें ओवर में स्टार्क ने कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को आउट किया। ओवर की चौथी गेंद पर स्टार्क ने रोहित को स्लिप में स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया। रोहित 15 गेंदों में दो चौके की मदद से 13 रन बना सके। इसके बाद अगली गेंद पर सूर्यकुमार यादव को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। सूर्या ठीक उसी प्रकार आउट हुए, जैसे वह पिछले मैच में आउट हुए थे। सूर्या लगातार दूसरे वनडे में खाता नहीं खोल सके।
इसके बाद मिचेल स्टार्क का अगला शिकार केएल राहुल बने। राहुल 12 गेंदों में नौ रन बना सके। स्टार्क ने राहुल को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। शॉन एबॉट ने भारत को पांचवां झटका दिया। उन्होंने हार्दिक पांड्या को स्लिप में स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया। हार्दिक एक रन बना सके। स्मिथ ने हवा में डाइव मारते हुए कैच पकड़ा। 16वें ओवर में भारत को छठा झटका लगा। विराट कोहली 35 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके लगाए।
91 के स्कोर पर भारत को सातवां झटका लगा। नाथन एलिस ने रवींद्र जडेजा को कैरी के हाथों कैच कराया। वह 39 गेंदों में 16 रन बना सके। 103 के स्कोर पर भारत को दो और झटके लगे। शॉन एबॉट ने ओवर की चौथी गेंद पर कुलदीप यादव को हेड के हाथों कैच कराया। वह 17 गेंदों में चार रन बना सके। इसके बाद अगली गेंद पर मोहम्मद शमी को विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराया। शमी खाता भी नहीं खोल सके। स्टार्क ने सिराज को क्लीन बोल्ड कर भारतीय पारी को 117 रन पर समेट दिया।
भारत के कुल सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इनमें से चार बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क के अलावा एबॉट ने तीन और नाथन एलिस ने दो विकेट झटके।
03:27 PM, 19-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: भारत को नौ झटके
25वें ओवर में 103 के स्कोर पर भारत को दो और झटके लगे। शॉन एबॉट ने ओवर की चौथी गेंद पर कुलदीप यादव को हेड के हाथों कैच कराया। वह 17 गेंदों में चार रन बना सके। इसके बाद अगली गेंद पर मोहम्मद शमी को विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराया। शमी खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज क्रीज पर हैं। 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर नौ विकेट पर 103 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:24 PM, 19-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: भारत को सातवां झटका
20वें ओवर में 91 के स्कोर पर भारत को सातवां झटका लगा। नाथन एलिस ने रवींद्र जडेजा को कैरी के हाथों कैच कराया। वह 39 गेंदों में 16 रन बना सके। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर सात विकेट पर 92 रन है।03:16 PM, 19-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: जडेजा-अक्षर क्रीज पर
19 ओवर के बाद भारत ने छह विकेट गंवाकर 90 रन बना लिए हैं। फिलहाल रवींद्र जडेजा 16 रन और अक्षर पटेल आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं। 71 पर पिछला विकेट गिरा था। ऐसे में दोनों के बीच 19 रन की साझेदारी हो चुकी है।02:58 PM, 19-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: भारत को छठा झटका
16वें ओवर में भारत को छठा झटका लगा। विराट कोहली 35 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके लगाए। भारतीय टीम परेशानियों में नजर आ रही है। टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका है। कोहली को नाथन एलिस ने एल्बीडब्ल्यू किया। इससे पहले स्टार्क ने चार और शॉन एबॉट को एक विकेट मिला था। शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव खाता भी नहीं खोल सके। कप्तान रोहित शर्मा 13 रन, केएल राहुल नौ रन और हार्दिक पांड्या एक रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर छह विकेट पर 73 रन है।02:40 PM, 19-Mar-2023