IND vs AFG Highlights: भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया, टी20 सीरीज अपने नाम की
{"_id":"6aa942d3f43da7fb3609651b","slug":"ind-vs-afg-t20-live-score-india-vs-afghanistan-2nd-t20i-match-arun-jaitley-scorecard-result-updates-in-hindi-2026-09-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG Highlights: भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया, टी20 सीरीज अपने नाम की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 15 Sep 2026 10:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 15 Sep 2026 10:25 PM IST
खास बातें
IND vs AFG 2nd T20I 2026: श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज जीत ली है। भारत ने दूसरा टी20 एकतरफा अंदाज में सात विकेट से जीता।
विज्ञापन
सैमसन और अभिषेक
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
10:24 PM, 15-Sep-2026
IND vs AFG Live Score: भारत ने जीता मैच
भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को दूसरे टी20 मुकाबले में सात विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 14.5 ओवर में तीन विकेट पर 163 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। भारत के लिए इस मैच में जहां नीतीश रेड्डी ने गेंदबाजी में प्रभावित किया, वहीं, सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने फॉर्म में वापसी करते हुए अर्धशतक लगाया।लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक और सैमसन ने टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाई। सैमसन ने 20 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत के लिए सैमसन ने 22 गेंदों पर सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 57 रन बनाए। वहीं, अभिषेक ने 39 और कप्तान श्रेयस ने 11 रन बनाए। ईशान किशन 23 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 38 और तिलक वर्मा 14 गेंदों पर एक चौके की मदद से नाबाद 15 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए तीनों विकेट राशिद खान ने लिए।
10:07 PM, 15-Sep-2026
IND vs AFG Live Score: श्रेयस पवेलियन लौटे
राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट किया। श्रेयस 11 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
09:48 PM, 15-Sep-2026
IND vs AFG Live Score: सैमसन आउट
संजू सैमसन अर्धशतक लगाकर आउट हो गए हैं। राशिद खान ने सैमसन को अपना शिकार बनाया जो 22 गेंदों पर सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए।09:46 PM, 15-Sep-2026
IND vs AFG Live Score: सैमसन का अर्धशतक
भारतीय सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने 20 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। सैमसन ने अभिषेक के साथ मिलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। अभिषेक भले ही आउट हो गए, लेकिन सैमसन ने शानदार पारी जारी रखते हुए अर्धशतक पूरा किया।09:43 PM, 15-Sep-2026
IND vs AFG Live Score: भारत को पहला झटका
भारत को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा है। राशिद खान ने अभिषेक को अपना शिकार बनाया जो 19 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक और सैमसन के बीच पहले विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी हुई।09:31 PM, 15-Sep-2026
IND vs AFG Live Score: भारत की अच्छी शुरुआत
भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अच्छी शुरुआत की है। सैमसन और अभिषेक के बीच शानदार साझेदारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:18 PM, 15-Sep-2026
IND vs AFG Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू
अफगानिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। भारत के लिए अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन पारी की शुरुआत करने उतरे हैं।09:04 PM, 15-Sep-2026
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की पारी समाप्त
अफगानिस्तान ने भारत को 160 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान को बल्लेबाजी का न्योता दिया। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन बनाए। अफगानिस्तान की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही और बल्लेबाजों के छिटपुट योगदान से टीम सम्मानजनक स्कोर बना सकी। अफगानिस्तान के लिए कोई बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा सका। भारत के लिए शिवम दुबे को छोड़कर बाकी हर गेंदबाजी को सफलता मिली।अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान इब्राहिम जादरान ने बनाए जो 33 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा राशिद खान ने 28, डारविश रसूली ने 26, मोहम्मद नबी ने 20, सेदिकुल्लाह अटल ने 12, अजमातुल्लाह ओमरजई ने 11 और गुलबदिन नईब ने 10 रन बनाए। नूर अहमद नाबाद सात और मुजीब उर रहमान चार रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए नीतीश कुमार रेड्डी ने तीन विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह को दो सफलता मिली। वहीं, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई को एक-एक सफलता मिली।
08:59 PM, 15-Sep-2026
IND vs AFG Live Score: अक्षर का शानदार कैच
नीतीश रेड्डी की गेंद पर राशिद खान अपना विकेट गंवा बैठे हैं। राशिद का कैच अक्षर पटेल ने लपका। अक्षर भागते हुए आए और उन्होंने हवा में डाइव लगाकर कैच पकड़ा। राशिद 16 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए।08:57 PM, 15-Sep-2026