फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

U19 World Cup: गत विजेता भारत नौवीं बार अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में, सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया

Tue, 06 Feb 2024 09:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेनोनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेनोनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 06 Feb 2024 09:39 PM IST
खास बातें

Live Cricket Score Today, India U19 vs South Africa U19 World Cup 2024 : अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। उसने सेमीफाइनल मुकाबले को दो विकेट से जीत लिया। टीम इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय है। उसने लगातार छठे मैच में जीत हासिल की है। भारत नौवीं बार अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है।

विज्ञापन
IND U19 vs SA U19 Live Score: ICC U-19 World Cup 2024 Semi-final India vs South Africa Match Scorecard Updates
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 विश्व कप मैच। - फोटो : BCCI/X

लाइव अपडेट

09:25 PM, 06-Feb-2024

IND vs SA: भारत फाइनल में पहुंचा

भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई है। उसने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मैच में दो विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया नौवीं बार फाइनल में पहुंच गई है। भारत पांच बार चैंपियन बना है औऱ तीन बार उसे फाइनल में हार मिली है। फाइनल मुकाबला 11 फरवरी को होगा। वहां टीम इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया या पाकिस्तान से हो सकता है।

भारत के लिए इस मैच में कप्तान उदय सहारन ने शानदार पारी खेली। 32 रन पर चार विकेट गिर जाने के बाद उन्होंने सचिन दास के साथ 171 रन की साझेदारी की। सचिन दुर्भाग्यशाली रहे और शतक नहीं लगा पाए। वह 96 रन बनाकर आउट हुए। सहारन 49वें ओवर में आउट हुए। पवेलियन लौटने से पहले वह टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा चुके थे। उनका विकेट 244 रन के स्कोर पर गिरा। वहां से भारत को जीत के लिए सिर्फ एक रन बनाने थे। राज लिंबानी ने चौका मारकर मैच को समाप्त कर दिया।

भारत ने जीता था टॉस
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 244 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने 46 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद लहुआन ड्रे प्रिटोरियस ने रिचर्ड सेलेत्सवाने के साथ मिललकर तीसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी निभाई। प्रिटोरियस 102 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 76 रन की पारी खेली। फिर ओलिवर व्हाइटहेड 22 रन, डेवान मराइस ने तीन रन और कप्तान युआन जेम्स ने 24 रन बनाए।

रिचर्ड ने एक छोर संभाले रखा और अर्धशतक जड़ा। वह 100 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए। राइली नोर्टन सात रन और ट्रिस्टन लूस 12 गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से 23 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से राज लिम्बानी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, मुशीर खान को दो विकेट मिला। नमन तिवारी और सौमी पांडे ने एक-एक विकेट लिया।

उदय और सचिन ने किया कमाल
भारत की शुरुआत काफी खराब रही। 32 रन पर उसके चार विकेट गिर गए। आदर्श सिंह खाता खोले बगैर पहली ही गेंद पर आउट हो गए। उनके बाद मुशीर खान चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। अर्शिन कुलकर्णी 12 और प्रियांशु मोलिया पांच रन बनाकर आउट हुए। चार विकेट गिरने के बाद कप्तान उदय सहारन और सचिन दास ने पारी को संभाला और टीम की वापसी कराई। सचिन ने 95 गेंद पर 96 रन बनाए। उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया। उदय ने 124 गेंद पर 81 रन बनाए। उन्होंने छह चौके लगाए। राज लिंबानी ने आखिरी ओवरों में तेजी से चार गेंद पर 13 रन बनाकर मैच को समाप्त कर दिया। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया।
09:09 PM, 06-Feb-2024

IND vs SA Live: मुरुगन हुए रन आउट

भारत को सातवां झटका मुरुगन अभिषेक के रूप में लगा। वह एक गेंद का सामना ही कर सके। मुरुगन खाता भी नहीं खोल पाए।
विज्ञापन
09:06 PM, 06-Feb-2024

IND vs SA Live: भारत को छठा झटका

भारत को मैच में छठा अहम समय पर लगा। अरावेली अवनीश 47वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। क्वेना मफाका की गेंद पर रिले नॉर्टन ने उनका शानदार कैच लिया। अवनीश ने 18 गेंद पर 10 रन बनाए। भारत ने 47 ओवर में छह विकेट पर 226 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए 18 गेंद पर 19 रन चाहिए।
08:43 PM, 06-Feb-2024

IND vs SA Live: शतक नहीं लगा पाए सचिन

सचिन दास सेमीफाइनल मैच में शतक नहीं लगा पाए। वह 96 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सचिन ने 95 गेंद की पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया। भारत ने 43 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बना लिए हैं। कप्तान उदय सहारन 109 गेंद पर 68 और अरावेल्ली अवनीश तीन गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद हैं। भारत को जीत के लिए 42 गेंद पर 38 रन चाहिए।
07:31 PM, 06-Feb-2024

IND vs SA Live: भारत के 100 रन पूरे

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के 100 रन पूरे हो गए। कप्तान उदय सहारन और सचिन दास ने पारी को संभाल लिया है। दोनों ने चार विकेट गिरने के बाद टीम को संकट से बाहर निकाल लिया है। भारत ने 26 ओवर में चार विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। सचिन 44 गेंद पर 48 और उदय 60 गेंद पर 23 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी कर ली है।
06:40 PM, 06-Feb-2024

IND vs SA Live: भारत का स्कोर 40/4

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की स्थिति खराब है। टीम इंडिया के चार विकेट गिर चुके हैं। भारत ने 14 ओवर में 40 रन बना लिए हैं। सचिन दास छह और उदय सहारन पांच रन बनाकर नाबाद हैं। भारत को तीसरा झटका अर्शिन कुलकर्णी के रूप में लगा। वह 30 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए। ट्रिस्टन लूस ने जुआन जेम्स के हाथों उन्हें कैच कराया। वहीं, प्रियांशु मोलिया पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मोलिया को भी लूस ने प्रिटोरियस के हाथों कैच कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:51 PM, 06-Feb-2024

म भारत को दोहरा झटका

भारत को पहला झटका पहले ओवर की पहली गेंद पर लगा। आदर्श सिंह को क्वेना मफाका ने पहली गेंद पर आउट कर दिया। उनका कैच लुआन ड्रि प्रिटोरियस ने लिया। आदर्श खाता नहीं खोल पाए। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए मुशीर खान क्रीज पर उतरे। वह भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन लौट गए। मुशीर खान को ट्रिस्टन लूस ने जुआन जेम्स के हाथों कैच कराया। मुशीर ने 12 गेंद पर चार रन बनाए। भारत का स्कोर दो विकेट पर आठ रन है। अर्शिन कुलकर्णी और कप्तान उदय सहारन क्रीज पर हैं।
05:06 PM, 06-Feb-2024

दक्षिण अफ्रीका ने 244 रन बनाए

दक्षिण अफ्रीका ने अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत के सामने 245 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 244 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने 46 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे।

इसके बाद लहुआन ड्रे प्रिटोरियस ने रिचर्ड सेलेत्सवाने के साथ मिललकर तीसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी निभाई। प्रिटोरियस 102 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 76 रन की पारी खेली। फिर ओलिवर व्हाइटहेड 22 रन, डेवान मराइस ने तीन रन और कप्तान युआन जेम्स ने 24 रन बनाए।

रिचर्ड ने एक छोर संभाले रखा और अर्धशतक जड़ा। वह 100 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए। राइली नोर्टन सात रन और ट्रिस्टन लूस 12 गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से 23 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से राज लिम्बानी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, मुशीर खान को दो विकेट मिला। नमन तिवारी और सौमी पांडे ने एक-एक विकेट लिया।
04:18 PM, 06-Feb-2024

IND vs SA Live: मुशीर को एक और सफलता

दक्षिण अफ्रीका को 163 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। मुशीर ने प्रिटोरियस को आउट करने के बाद अब ओलिवर व्हाइटहेड को पवेलियन भेजा है। ओलिवर 22 रन बना सके। 42 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर चार विकेट पर 174 रन है। फिलहाल डेवान मराइस और रिचर्ड सेलेत्सवाने क्रीज पर हैं। रिचर्ड ने अर्धशतक जड़ दिया है।
03:42 PM, 06-Feb-2024

IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका

दक्षिण अफ्रीका को 118 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। मुशीर खान ने क्रीज पर जम चुके प्रिटोरियस को मुरुगन अभिषेक का हाथों कैच कराया। वह 102 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 76 रन बना सके। 31 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 120 रन है। फिलहाल रिचर्ड और ओलिवर क्रीज पर हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed