फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NEP U19 Highlights: नेपाल को 132 रन से हरा सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, दक्षिण अफ्रीका से होगा मुकाबला

Fri, 02 Feb 2024 09:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्लोमफोंटेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्लोमफोंटेन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 02 Feb 2024 09:57 PM IST
खास बातें

India U19 vs Nepal U19 World Cup 2024 Highlights: अंडर-19 विश्व कप में भारत ने नेपाल को 132 रन से हरा दिया है। भारतीय कप्तान उदय सहारन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और भारत ने पांच विकेट खोकर 297 रन बनाए। इसके जवाब में नेपाल 165 रन पर सिमट गया और मैच हार गया।

विज्ञापन
IND U19 vs NEP U19 Live Score: ICC U-19 World Cup 2024 Super Six India vs Nepal Match Scorecard Updates
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

09:52 PM, 02-Feb-2024

भारत की जीत

भारत ने नेपाल को 132 रन से हराकर अंडर 19 विश्व कप में चौथी जीत हासिल कर ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए उदय सहारन और सचिन दास के शतक के चलते निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 297 रन बनाए थे। इसके जवाब में नेपाल की टीम 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 165 रन ही बना पाई और मैच हार गई। नेपाल के लिए गुलशन झा ने तीन विकेट लिए। वहीं, भारत के लिए सौमी पांडे ने चार और अर्शिन ने दो विकेट लिए। नेपाल के लिए देव कनाल ने 33 रन बनाए। दुर्गेश गुप्ता ने 29 रन की नाबाद पारी खेली।

इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब मंगलवार को भारत का सामना सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा।
09:17 PM, 02-Feb-2024

IND vs NEP Live: नेपाल का नौवां विकेट गिरा

120 रन पर नेपाल का नौवां विकेट गिरा है। देव कनाल 53 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। सौमी पांडे ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। इस मैच में यह उनकी चौथी सफलता है।
विज्ञापन
09:15 PM, 02-Feb-2024

IND vs NEP Live: नेपाल का आठवां विकेट गिरा

105 रन पर नेपाल का आठवां विकेट गिरा है। सुभाष भंडारी 18 गेंद में पांच रन बनाकर आउट हो चुके हैं। अराध्य शुक्ला ने उन्हें इनेश महाजन के हाथों कैच कराया।
09:14 PM, 02-Feb-2024

IND vs NEP Live: नेपाल का सातवां विकेट गिरा

77 रन पर नेपाल का सातवां विकेट गिरा है। दीपेश कंडेल खाता खोले बिना आउट हो चुके हैं। मुरुगन अभिषेक ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।
09:13 PM, 02-Feb-2024

IND vs NEP Live: नेपाल का छठा विकेट गिरा

76 रन पर नेपाल का छठा विकेट गिरा है। गुलशन झा एक रन बनाकर आउट हुए। अर्शिन कुलकर्णी ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।
09:07 PM, 02-Feb-2024

IND vs NEP Live: नेपाल की आधी टीम पवेलियन लौटी

74 रन पर नेपाल की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। दीपर दुर्मे खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। प्रियांशु मोलिया ने अर्शिन कुलकर्णी की गेंद पर उनका कैच पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:06 PM, 02-Feb-2024

IND vs NEP Live: नेपाल का चौथा विकेट गिरा

73 रन पर नेपाल का चौथा विकेट गिरा है। बिशाल बिक्रम दो गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। सौमी पांडे ने उन्हें आदर्श सिंह के हाथों कैच कराया।
09:05 PM, 02-Feb-2024

IND vs NEP Live: नेपाल का तीसरा विकेट गिरा

71 रन पर नेपाल का तीसरा विकेट गिरा है। अर्जुन कुमाल 64 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। सौमी पांडे ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।
09:04 PM, 02-Feb-2024

IND vs NEP Live: नेपाल का दूसरा विकेट गिरा

65 रन पर नेपाल का दूसरा विकेट गिरा है। उत्तम थापा 30 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। सौमी पांडे ने उन्हें आदर्श सिंह के हाथों कैच कराया। 
09:01 PM, 02-Feb-2024

IND vs NEP Live: नेपाल का पहला विकेट गिरा

298 रन का पीछा करते हुए नेपाल की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। 48 रन पर टीम का पहला विकेट गिर चुका है। दीपक बोहारा 42 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। राज लिंबानी ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच पकड़ा।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed