Hardik Natasa Wedding: वैलेंटाइन डे पर हार्दिक-नताशा ने फिर रचाई शादी, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, लिखी यह बात
Hardik Pandya Natasha Stankovic Wedding News in Hindi : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारतीय टी20 टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या नताशा स्टैनकोविच के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने मंगलवार (14 फरवरी) को वैलेंटाइन डे पर शादी की। हार्दिक और नताशा ने 2020 में कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन अब दोनों ने ग्रैंड वेडिंग की है। इस कपल का एक बेटा भी है, उसका नाम अगस्त्य है।
लाइव अपडेट
Hardik Natasa Wedding Live: व्हाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं नताशा
शादी में नताशा व्हाइट ड्रेस और हार्दिक सूट में नजर आए। इस दौरान हार्दिक-नताशा के साथ क्रुणाल पांड्या और पंखुड़ी शर्मा भी मौजूद रहीं। हार्दिक और नताशा ने फोटोशूट भी कराया।Hardik Natasa Wedding Live: शादी के बंधन में बंधे हार्दिक और नताशा
हार्दिक और नताशा ने ईसाई धर्म के मुताबिक शादी कर ली है। हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- हमने तीन साल पहले ली गई प्रतिज्ञाओं को फिर से दोहराकर प्यार के इस द्वीप पर वैलेंटाइन डे मनाया। हम अपने प्यार का जश्न मनाने के लिए अपने परिवार और दोस्तों को अपने साथ पाकर खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं।Hardik Natasa Wedding Live: ईशान किशन भी उदयपुर में मौजूद
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविच की शादी के लिए उदयपुर में मौजूद हैं। ईशान ने इंस्टाग्राम स्टोरी में महलों की तस्वीर शेयर की है। साथ ही लिखा है #HPwedsNATS (HP: हार्दिक पांड्या, NATS: नताशा)।Hardik Natasa Wedding Live: जतिन सप्रू भी उदयपुर पहुंचे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कमेंटेटर और एंकर जतिन सप्रू भी उदयपुर पहुंचे हैं। वह भी हार्दिक पांड्या की शादी में शामिल हो सकते हैं।Hardik Natasa Wedding Live: क्या हार्दिक-नताशा की शादी में शामिल होंगे यश?
सोशल मीडिया पर एक और फोटो खूब वायरल हो रही है। इसमें बताया जा रहा है कि 'केजीएफ' मूवी के स्टार यश भी उदयपुर पहुंचे हैं। कहा जा रहा है कि वह भी हार्दिक-नताशा की शादी में शामिल होंगे। यश पत्नी राधिका पंडित के साथ उदयपुर एयरपोर्ट पर नजर आए।Exclusive!! Udaipur Airport
— Yash Fan's Network (@YashFansNetwork) February 14, 2023
For #HardikPandya wedding@TheNameIsYash 💥#YashBOSS #Yash19 pic.twitter.com/yCIcLtpiNd
Hardik Natasa Wedding Live: सोमवार को उदयपुर रवाना हुआ था पांड्या फैमिली
हार्दिक पांड्या पत्नी नताशा और बेटे अगस्त्य के साथ सोमवार को ही उदयपुर रवाना हुए थे। उन्हें सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। उनके साथ बड़े भाई क्रुणाल पांड्या और पत्नी पंखुड़ी भी नजर आईं थीं। इसके अलावा नताशा का परिवार भी सर्बिया से मुंबई पहुंचा है। इसके काफी वीडियोज भी सामने आए थे।Hardik Pandya with his family spotted at the Airport.
— Rohan Gangta (@rohan_gangta) February 13, 2023
They are on their way to Udaipur for his Grand wedding😌 pic.twitter.com/V284iHuDLi
#HardikPandya𓃵 wedding Again pic.twitter.com/kTZDdAIkQt
— Daisy (@Pritu3559) February 13, 2023
Hardik Natasa Wedding Live: राहुल और अथिया भी शादी में होंगे शामिल
KL Rahul and Athiya shetty today at airport. pic.twitter.com/d9v6TmzpSn
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) February 14, 2023
Hardik Natasa Wedding Live: कोहली और अनुष्का उदयपुर रवाना हुए
मंगलवार सुबह विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दोनों कैजुअल लुक में नजर आ रहे थे। अनुष्का को नेवी ब्लू ट्रैक पैंट के साथ ब्लैक स्वेटशर्ट में स्पॉट किया गया, जबकि विराट ब्लू टी शर्ट में नजर आए, जिसके ऊपर उन्होंने ग्रीन कलर की जैकेट पहनी हुई थी। इसके अलावा उन्होंने डार्क ब्राउन पैंट्स और व्हाइट स्नीकर्स भी पहन रखी थी। दोनों बेसबॉल कैप में नजर आए। फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि यह कपल हार्दिक-नताशा की शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर रवाना हुआ है। हालांकि, दोनों आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी के कैमरे से नहीं बच सके। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस जोड़ी ने उदयपुर के लिए फ्लाइट ली है जहां हार्दिक पांड्या और नताशा की शादी हो रही है।
You know it's going to be a cute #ValentinesDay when you see pictures of #Virushka in the morning 🌅#viratkohliedits #virushkaforever #ViratKohli #anushkasharma #virushkalove #krunalpandya #hardikpandya #NatasaStankovic #Pandya #Natasa #NatasaHardikWedding #WhiteWedding pic.twitter.com/pfUkog6vFy
— BTown Ki Billi (@BtownKi) February 14, 2023