फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hardik Natasa Wedding Live: आज हिन्दू रीति-रिवाज से शादी कर सकते हैं हार्दिक, नताशा संग लेंगे सात फेरे!

Wed, 15 Feb 2023 03:53 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 15 Feb 2023 03:53 PM IST
खास बातें

Hardik Pandya and Natasa Stankovic Wedding Live News in Hindi : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने मंगलवार (14 फरवरी) को नताशा स्टेनकोविक से शादी की। दोनों ने क्रिश्चियन रीती-रिवाज से उदयपुर में शादी की। हार्दिक और नताशा ने 2020 में कोर्ट मैरिज की थी। अब दोनों ने ग्रैंड वेडिंग करने का फैसला किया। हार्दिक और नताशा बुधवार को हिंदू रीती-रिवाज के अनुसार शादी करेंगे। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम अगस्त्य है।

विज्ञापन
Hardik Natasa Wedding Live Hardik Pandya Natasa Stankovic to Marry with Hindu Religion Traditions in Udaipur
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या - फोटो : Hardik Pandya/Instagram

लाइव अपडेट

03:53 PM, 15-Feb-2023

Hardik Natasa Wedding Live: 2020 में की थी कोर्ट मैरिज

साल 2020 में हार्दिक एक बार फिर चर्चाओं में आए, लेकिन इस बार उनके चर्चाओं में आने की वजह कुछ और थी। 2020 में एक जनवरी को हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सर्बियाई मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविच के साथ सगाई की बात कबूल की थी। 2019 से 2020 यानी एक साल के अंदर विवादों में रहने वाले हार्दिक को नताशा के प्यार ने जिम्मेदार बना दिया। इसके बाद हार्दिक ने न सिर्फ क्रिकेट पर फोकस किया, बल्कि कई अहम मौके पर टीम को जीत भी दिलाई। इस दौरान वह चोट से भी जूझते रहे, लेकिन उन्होंने वापसी की और आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए टीम को चैंपियन बनाया।
02:59 PM, 15-Feb-2023

Hardik Natasa Wedding Live: हार्दिक-नताशा की लव स्टोरी

साल 2019 में हार्दिक पांड्या 'कॉफी विद करण' शो में अपने बयान के लिए काफी विवादों में आए थे। उस शो ने हार्दिक की छवि को बिगाड़ कर रख दिया था। 2019 तक हार्दिक को एक ऐसे क्रिकेटर के तौर पर देखा जाता था जो एक हमेशा स्टाइल और फैशन के कारण सुर्खियों में बना रहता था। 'कॉफी विद करण' टीवी शो में हार्दिक महिलाओं को लेकर जो टिप्पणी की थी, उसके कारण वह फैन्स के निशाने पर आ गए थे। इसके बाद हार्दिक को ऑस्ट्रेलियाई दौरे से वापस बुला लिया गया था। ऐसा लगा रहा था कि हार्दिक का करियर बस यहीं समाप्त हो जाएगा। इस दौरान उनके परिवार वालों के भी कई बयान सामने आए थे। परिवार वालों का कहना था कि हार्दिक ने खुद को घर में बंद कर लिया था। 
विज्ञापन
02:06 PM, 15-Feb-2023

Hardik Natasa Wedding Live: हार्दिक ने किया था फोटो शेयर

हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- हमने तीन साल पहले ली गई प्रतिज्ञाओं को फिर से दोहराकर प्यार के इस द्वीप पर वेलेंटाइन डे मनाया। हम अपने प्यार का जश्न मनाने के लिए अपने परिवार और दोस्तों को अपने साथ पाकर वास्तव में धन्य हैं। केएल राहुल समेत कई क्रिकेटर्स ने पोस्ट पर दोनों को बधाई भी दी है।
01:57 PM, 15-Feb-2023

Hardik Natasa Wedding Live: काफी खूबसूरत दिखे हार्दिक-नताशा

शादी में नताशा व्हाइट ड्रेस और हार्दिक सूट में नजर आए। इस दौरान हार्दिक-नताशा के साथ क्रुणाल पांड्या और पंखुड़ी शर्मा भी मौजूद रहीं। हार्दिक और नताशा ने फोटोशूट भी कराया। 
01:49 PM, 15-Feb-2023

Hardik Natasa Wedding Live: आज हिन्दू रीति-रिवाज से शादी कर सकते हैं हार्दिक, नताशा संग लेंगे सात फेरे!

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने मंगलवार (14 फरवरी) को नताशा स्टेनकोविक से शादी की। दोनों ने क्रिश्चियन रीती-रिवाज से उदयपुर में शादी की। हार्दिक और नताशा ने 2020 में कोर्ट मैरिज की थी। अब दोनों ने ग्रैंड वेडिंग करने का फैसला किया। हार्दिक और नताशा बुधवार को हिंदू रीती-रिवाज के अनुसार शादी करेंगे। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम अगस्त्य है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed