GT vs SRH: रोमांचक मैच में गुजरात ने हैदराबाद को पांच विकेट से हराया, राशिद ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर जिताया मैच
{"_id":"62693f4f80ebdb3b61053e9f","slug":"gt-vs-srh-ipl-2022-live-cricket-score-gujarat-vs-hyderabad-match-40-wankhede-stadium-mumbai-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"GT vs SRH: रोमांचक मैच में गुजरात ने हैदराबाद को पांच विकेट से हराया, राशिद ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर जिताया मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 27 Apr 2022 11:34 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:34 PM IST
खास बातें
GT vs SRH (Gujarat vs Hyderabad): गुजरात के कप्तान हार्दिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 195 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम ने पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
राहुल तेवतिया और राशिद खान
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:28 PM, 27-Apr-2022
गुजरात ने हैदराबाद को पांच विकेट से हराया
गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 195 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम ने आखिरी गेंद पर मैच जीता। गुजरात की टीम को आखिरी ओवर में 22 रन बनाने थे। तब राहुल तेवतिया और राशिद खान क्रीज पर थे। मार्को यानसेन आखिरी ओवर में बॉलिंग करने आए। पहली गेंद पर तेवतिया ने छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर तेवतिया ने एक रन लिया।यानसेन की तीसरी गेंद पर राशिद ने छक्का लगाया। चौथी गेंद पर राशिद कोई रन नहीं बना सके। पांचवीं गेंद पर राशिद ने एक बार फिर छक्का लगाया। आखिरी गेंद पर गुजरात को जीत के लिए तीन चाहिए थे। राशिद ने इस बॉल पर भी छक्का लगाकर गुजरात को मैच जिता दिया। हैदराबाद की ओर से पांचों विकेट उमरान मलिक ने लिए। उन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर चार विकेट झटके। उनके अलावा हैदराबाद के बाकी गेंदबाज फेल रहे।
इस जीत के साथ गुजरात की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। उसके आठ मैचों के बाद सात जीत के साथ 14 अंक हैं। टीम अब तक सिर्फ एक मैच हारी है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आठ मैचों में पांच जीत और 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। हैदराबाद तीन मैच हार चुकी है।
11:04 PM, 27-Apr-2022
GT vs SRH Live: उमरान ने झटके पांच विकेट
16वें ओवर में उमरान मलिक का कहर देखने को मिला। उन्होंने इस ओवर की पांचवीं गेंद पर डेविड मिलर और आखिरी गेंद पर अभिनव मनोहर को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा। मिलर 19 गेंदों पर 17 रन और मनोहर शून्य पर आउट हुए। उमरान ने इस मैच में पांच विकेट झटके, जो कि आईपीएल में उनका पहला फाइव विकेट स्पेल है। उमरान ने चार ओवर में 25 रन देकर पांच विकेट झटके हैं। गुजरात को अब तक 24 गेंदों पर 56 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
10:47 PM, 27-Apr-2022
GT vs SRH Live: उमरान को तीसरी सफलता
14वें ओवर में 122 के स्कोर पर उमरान मलिक ने ऋद्धिमान साहा को क्लीन बोल्ड किया। उमरान ने यह गेंद 153 की गति से फेंकी थी। इस यॉर्कर को ऋद्धिमान पढ़ नहीं सके और आउट हो गए। आउट होने से पहले साहा ने 38 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से 68 रन की बेहतरीन पारी खेली। उमरान को मिली यह तीसरी सफलता रही। इससे पहले वह शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या को पवेलियन भेज चुके हैं। 14 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर तीन विकेट पर 127 रन है। फिलहाल डेविड मिलर और राहुल तेवतिया क्रीज पर हैं।10:41 PM, 27-Apr-2022
GT vs SRH Live: 13 ओवर के बाद गुजरात 121/2
13 ओवर के बाग गुजरात टाइटंस ने दो विकेट गंवाकर 121 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऋद्धिमान साहा 37 गेंदों पर 68 रन और डेविड मिलर 11 गेंदों पर 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। गुजरात को 42 गेंदों पर 75 रन की जरूरत है।10:33 PM, 27-Apr-2022
GT vs SRH Live: ऋद्धिमान साहा का अर्धशतक
11 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस ने दो विकेट गंवाकर 96 रन बना लिए हैं। ऋद्धिमान साहा ने आईपीएल करियर का नौवां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 28 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। फिलहाल साहा 30 गेंदों पर 52 रन और डेविड मिलर छह रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।10:24 PM, 27-Apr-2022
GT vs SRH Live: उमरान मलिक को दूसरी सफलता
हैदराबाद के तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक का कहर देखने को मिल रहा है। उन्होंने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड करने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या को भी पवेलियन भेजा। उन्होंने पांड्या को मार्को यानसेन के हाथों कैच कराया। हार्दिक छह गेंदों पर 10 रन बना सके। फिलहाल डेविड मिलर चार रन और ऋद्धिमान साहा 27 गेंदों पर 49 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 10 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर दो विकेट पर 91 रन है। गुजरात को अब 60 गेंदों पर 105 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:15 PM, 27-Apr-2022
GT vs SRH Live: गुजरात को पहला झटका
आठवें ओवर में 69 के स्कोर पर गुजरात टाइटंस को पहला झटका लगा। तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक ने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड किया। शुभमन 24 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 22 रन बना सके। फिलहाल ऋद्धिमान साहा 22 गेंदों पर 44 रन और कप्तान हार्दिक पांड्या चार रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। आठ ओवर के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 73 रन है।09:59 PM, 27-Apr-2022
GT vs SRH Live: साहा और शुभमन की बेहतरीन बल्लेबाजी
ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस को आक्रामक शुरुआत दिलाई है। दोनों ने पहले छह ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 59 रन जोड़ लिए हैं। साहा 18 गेंदों पर 39 रन और शुभमन 18 गेंदों पर 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।09:47 PM, 27-Apr-2022
GT vs SRH Live: गुजरात की आक्रामक शुरुआत
196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने आक्रामक शुरुआत की है। तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 31 रन है। फिलहाल ऋद्धिमान साहा 10 गेंदों पर 21 रन और शुभमन गिल आठ गेंदों पर पांच रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।09:22 PM, 27-Apr-2022