GT vs PBKS Highlights: रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने गुजरात को तीन विकेट से हराया, शशांक-आशुतोष ने पलटा मैच
{"_id":"660ea5486b735977c303cf39","slug":"gt-vs-pbks-live-cricket-score-gujarat-titans-vs-punjab-kings-ipl-2024-17th-match-at-ahmedabad-stadium-2024-04-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"GT vs PBKS Highlights: रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने गुजरात को तीन विकेट से हराया, शशांक-आशुतोष ने पलटा मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 04 Apr 2024 11:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:23 PM IST
खास बातें
GT vs PBKS Indian Premier League 2024 : गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 17वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम खेला गया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 19.5 ओवर में सात विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स लाइव शशांक सिंह
- फोटो : IPL
लाइव अपडेट
11:17 PM, 04-Apr-2024
GT vs PBKS IPL Live: शशांक ने दिलाई पंजाब को जीत
शशांक सिंह ने 29 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 61 रनों की पारी खेलकर पंजाब किंग्स को गुजरात टाइटंस पर जीत दिलाई। पंजाब की आईपीएल के मौजूदा सीजन में चार मैचों में यह दूसरी जीत है। पंजाब को इससे पहले दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन टीम ने विपरीत परिस्थितियों से उबर कर गुजरात को उसके होम ग्राउंड पर मात दी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शुभमन गिल के 48 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 89 रनों के दम पर चार विकेट पर 199 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन शशांक और इंपैक्ट सब के तौर पर मैदान में उतरे आशुतोष शर्मा ने टीम की मैच में वापसी कराई। इन दोनों बल्लेबाजों की मदद से पंजाब ने एक गेंद शेष रहते सात विकेट पर 200 रन बनाकर जीत दर्ज की। पंजाब ने इस सीजन का सबसे बड़ा लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया।10:57 PM, 04-Apr-2024
GT vs PBKS IPL Live: शशांक का अर्धशतक
पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। शशांक का आईपीएल करियर का यह पहला पचासा है। शशांक 25 गेंदों पर 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ इंपैक्ट सब के तौर पर उतरे आशुतोष शर्मा 12 गेंदों पर 22 रन बनाकर मौजूद हैं।
विज्ञापन
10:43 PM, 04-Apr-2024
GT vs PBKS IPL Live: पंजाब को लगा छठा झटका
शशांक सिंह की शानदार पारी के बीच पंजाब किंग्स को विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा के रूप में छठा झटका लगा है। गुजरात टाइटंस के स्टार स्पिनर राशिद खान ने जितेश को पवेलियन की राह दिखाई। जितेश आठ गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए। शशांक हालांकि 22 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 48 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।10:41 PM, 04-Apr-2024
GT vs PBKS IPL Live: शशांक ने पंजाब को संभाला
लगातार गिरते विकटों के बीच शशांक सिंह ने पंजाब किंग्स को संभाला। शशांक ने 22 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 48 रन बनाए हैं। उनकी इस पारी की मदद से मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है।10:29 PM, 04-Apr-2024
GT vs PBKS IPL Live: सिकंदर रजा भी हुए आउट
पंजाब किंग्स के विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी है और अब सिकंदर रजा भी आउट हो गए हैं। पंजाब का यह पांचवां विकेट है। सिकंदर रजा को तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने आउट किया। रजा 16 गेंदों पर 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर शशांक सिंह 11 गेंदों पर 26 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।10:11 PM, 04-Apr-2024
GT vs PBKS IPL Live: सस्ते में पवेलियन लौटे करन
गुजरात टाइटंस के खिलाफ बड़े स्कोर का पीछा करते हुए पंजाब के बल्लेबाज नाकाम साबित हो रहे हैं। पंजाब ने 71 रन पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए हैं। टीम को सैम करन के रूप में चौथा झटका लगा है। करन को अजमातुल्लाह ने पवेलियन भेजा। करन ने आठ गेंदों पर पांच रन बनाए। पंजाब की ओर से सिकंदर रजा पांच गेंदों पर तीन रन और शशांक सिंह एक गेंद पर एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:03 PM, 04-Apr-2024
GT vs PBKS IPL Live: प्रभसिमरन सिंह पवेलियन लौटे
गुजरात टाइटंस के खिलाफ 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की पारी लड़खड़ा गई। टीम ने महज 64 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो के बाद अब प्रभसिमरन सिंह भी पवेलियन लौट गए हैं। नूर अहमद ने प्रभसिमरन को मोहित शर्मा के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई। प्रभसिमरन 24 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए। नूर अहमद का यह इस मैच का दूसरा विकेट है। फिलहाल क्रीज पर सैम करन पांच गेंदों पर तीन रन और नए बल्लेबाज के रूप में उतरे सिकंदर रजा एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।09:54 PM, 04-Apr-2024
GT vs PBKS IPL Live: बेयरस्टो भी हुए आउट
गुजरात टाइटंस द्वारा 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने कप्तान शिखर धवन के बाद जॉनी बेयरस्टो का विकेट भी गंवा दिया है। नूर अहमद ने बेयरस्टो को आउट किया जिन्होंने 13 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 22 रन बनाए। फिलहाल प्रभसिमरन सिंह 17 गेंदों पर 24 और सैम करन एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।09:36 PM, 04-Apr-2024
GT vs PBKS IPL Live: पंजाब को पहला झटका
पंजाब को दूसरे ओवर की पहली गेंद पर पहला झटका लगा। उमेश यादव ने कप्तान शिखर धवन को बोल्ड किया। गेंद धवन के बल्ले से लगकर विकेट पर जा लगी। फिलहाल जॉनी बेयरस्टो और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर हैं। दो ओवर के बाद पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 19 रन है।09:13 PM, 04-Apr-2024
GT vs PBKS IPL Live: गुजरात ने पंजाब के सामने रखा 200 रनों का लक्ष्य
गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स के सामने जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य रखा है। गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 48 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 89 रनों की पारी खेली। गिल भले ही शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से टीम को मुश्किल से उबारा। गिल की इस पारी के दम पर गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट पर 199 रन बनाए। गिल इस सीजन सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर खड़ा करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पंजाब की ओर से तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा ने चार ओवर में 44 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि हरप्रीत बराड़ और हर्षल पटेल को एक-एक विकेट मिला।दोनों टीमों ने किए एक-एक बदलाव
पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब के कप्तान धवन ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया। लियाम लिविंगस्टोन की जगह सिकंदर रजा को टीम में जगह दी गई है। वहीं, गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने भी एक बदलाव करते हुए डेविड मिलर को प्लेइंग-11 में जगह नहीं दी है। मिलर की जगह केन विलियमसन को मौका दिया गया है जो आईपीएल के इस सीजन में अपना पहला मुकाबला खेले। मिलर चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल सके।
रबाडा ने दिलाई पहली सफलता
गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में ऋद्धिमान साहा के रूप में पहला झटका लगा। साहा 13 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। साहा को तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा ने अपना शिकार बनाया। आईपीएल की पिछली पांच पारियों में यह चौथा मौका है जब रबाडा ने साहा को अपना शिकार बनाया है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और केन विलियमसन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहला झटका लगने के बाद पारी को संभाला।गिल और विलियमसन ने पॉवरप्ले खत्म होने तक कोई अन्य विकेट नहीं गिरने दिया था। हालांकि पंजाब किंग्स को हरप्रीत बराड़ ने दूसरी सफलता दिलाई और कप्तान शुभमन गिल के साथ पारी संभाल रहे केन विलियमसन को आउट किया। इस सीजन अपना पहला मुकाबला खेल रहे विलियमसन ने 22 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 26 रन बनाए।
गिल-सुदर्शन ने संभाला
दो झटके लगने के बाद शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने गुजरात टाइटंस की पारी को संभाला। सुदर्शन ने 12वां ओवर डालने आए सिकंदर रजा के ओवर से तीन चौके निकाले। सुदर्शन ने आते ही चौकों की बारिश कर दी है। हालांकि हर्षल पटेल ने सुदर्शन को विकेट के पीछे कैच कराकर आउट किया। सुदर्शन ने 19 गेंदों पर 33 रनों की अपनी पारी में छह चौके जड़े। दिलचस्प बात यह रही कि सुदर्शन को अंपायर ने आउट करार नहीं दिया था, लेकिन सुदर्शन ने खेल भावना का परिचय देते हुए पवेलियन से बाहर जाना उचित समझा। हर्षल की गेंद पर सुदर्शन ने पुल करने का प्रयास किया जिसे विकेटकीपर जितेश शर्मा ने पकड़ लिया। हर्षल ने अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉटआउट करार दिया, पर सुदर्शन जानते थे कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के पास गई है। लिहाजा वह खुद ही पवेलियन की ओर बढ़ गए।
गिल का पचासा
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल के इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक जड़ दिया है। गिल के करियर का यह 19वां पचासा है। गिल 2019 से अबतक पंजाब के खिलाफ नौ पारियों में छह अर्धशतक लगा चुक हैं। गिल की इस पारी के दम पर ही गुजरात पंजाब के सामने कड़ा लक्ष्य रखने में सफल रहा।