MI vs GT: गुजरात ने क्वालिफायर-2 में मुंबई को 62 रन से हराया, लगातार दूसरी बार फाइनल में बनाई जगह
{"_id":"6470a2cfe142c050cc0fc351","slug":"gt-vs-mi-live-cricket-score-gujarat-titans-vs-mumbai-indians-qualifier-2-play-off-ipl-2023-73rd-match-2023-05-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"MI vs GT: गुजरात ने क्वालिफायर-2 में मुंबई को 62 रन से हराया, लगातार दूसरी बार फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 27 May 2023 12:13 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 27 May 2023 12:13 AM IST
खास बातें
MI vs GT Qualifier 2 Highlights, IPL 2023 : गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है। उसने शुक्रवार (26 मई) को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को क्वालिफायर-2 में हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात ने 62 रन से जीत हासिल की। बारिश से प्रभावित मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 233 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 18.2 ओवर में 171 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
गुजरात जाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
12:01 AM, 27-May-2023
MI vs GT: गुजरात की टीम फाइनल में पहुंची
गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को हराकर लगातार दूसरे बार फाइनल में जगह बना ली। उसने क्वालिफायर-2 में मुंबई को 62 रन से हरा दिया। खिताबी मुकाबले में उसका सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही होगा। चेन्नई 10वीं बार फाइनल में खेलेगी। वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम पिछली बार आईपीएल में आने के बाद लगातार दूसरा फाइनल खेलेगी। उसने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब जीता था। गुजरात की टीम फाइनल में चेन्नई से बदला लेने भी उतरेगी। महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने हार्दिक पांड्या की टीम को क्वालिफायर-1 में हरा दिया था।मुंबई की टीम गुजरात से मिले 234 रन के लक्ष्य के सामने ढेर हो गई। वह 18.2 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और कैमरन ग्रीन ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। सूर्यकुमार ने 38 गेंद पर सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। तिलक वर्मा ने 14 गेंद पर 43 रन बनाए। वहीं, कैमरन ग्रीन ने 20 गेंद पर 30 रन का योगदान दिया। मुंबई के आठ खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए।
रोहित से लेकर टिम डेविड तक फेल
ईशान किशन के चोटिल होने के कारण नेहाल वधेरा ने रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की। वधेरा चार और रोहित शर्मा आठ रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार बने। किशन की जगह कनक्शन सब्सीट्यूट के रूप में आए विष्णु विनोद पांच और विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कुमार कार्तिकेय ने छह, जेसन बेहरेनडॉर्फ ने नाबाद तीन और क्रिस जॉर्डन ने दो रन बनाए। पीयूष चावला खाता नहीं खोल पाए।
गुजरात के गेंदबाजों ने किया कमाल
गुजरात के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मोहम्मद शमी ने अपने शुरुआती दो ओवरों में रोहित और नेहाल को आउट कर गुजरात को बड़ी सफलता दिलाई। उनके बाद मोहित शर्मा ने पांच विकेट लेकर मुंबई की टीम को ढेर कर दिया। राशिद खान को दो और जोशुआ लिटिल को एक सफलता मिली।
शुभमन के शतक की बदौलत गुजरात ने बड़ा स्कोर
गुजरात के लिए शुभमन गिल ने सर्वाधिक 129 रन बनाए। उन्होंने 60 गेंद की पारी में सात चौके और 10 छक्के लगाए। गिल का चार मैचों में यह तीसरा शतक है। उन्होंने लीग राउंड के आखिरी दो मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। गिल के अलावा साई सुदर्शन ने 31 गेंद पर 43 रन बनाए। वह रिटायर्ट आउट हुए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 13 गेंद पर नाबाद 28 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। ऋद्धिमान साहा ने 16 गेंद पर 18 रन बनाए। राशिद खान दो गेंद पर पांच रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई इंडियंस के लिए आकाश मधवाल और पीयूष चावला ने एक-एक विकेट लिए।
11:53 PM, 26-May-2023
MI vs GT: मुंबई के नौ विकेट गिरे
मुंबई इंडियंस को आठवां और नौवां झटका मोहित शर्मा ने दिया। मोहित ने क्रिस जॉर्डन और पीयूष चावला को आउट किया। जॉर्डन ने दो रन बनाए। चावला खाता नहीं खोल पाए।
विज्ञापन
11:39 PM, 26-May-2023
MI vs GT: मुंबई का स्कोर 16 ओवर के बाद 161/7
मुंबई ने 16 ओवर में सात विकेट पर 161 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए आखिरी चार ओवर में 73 रन चाहिए। क्रिस जॉर्डन और पीयूष चावला क्रीज पर हैं। विष्णु विनोद को मोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। विष्णु विनोद सात गेंद पर पांच रन ही बना सके। उनके बाद टिम डेविड भी आउट हो गए। डेविड को राशिद खान ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। वह तीन गेंद पर दो रन ही बना सके।11:32 PM, 26-May-2023
GT vs MI Live Score: सूर्यकुमार का तूफानी अर्धशतक
सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया। 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर चार विकेट पर 149 रन है। उन्हें अब 36 गेंदों में 85 रन की जरूरत है।11:15 PM, 26-May-2023
GT vs MI Live Score: गुजरात को मिली चौथी सफलता
गुजरात टाइटंस को चौथी सफलता जोशुआ लिटिल ने दिलाई। उन्होंने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर कैमरन ग्रीन को क्लीन बोल्ड कर दिया। ग्रीन 20 गेंद पर 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। मुंबई इंडियंस ने 12 ओवर में चार विकेट पर 128 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 26 गेंद पर 37 और विष्णु विनोद तीन गेंद पर तीन रन बनाकर नाबाद हैं। मुंबई को जीत के लिए आखिरी आठ ओवर में 106 रन बनाने हैं।11:07 PM, 26-May-2023
GT vs MI Live Score: मुंबई की पारी के आधे ओवर समाप्त
मुंबई इंडियंस की पारी के आधे ओवर समाप्त हो गए हैं। उसने 10 ओवर में तीन विकेट पर 110 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए अब बाकी बचे 10 ओवर में 123 रन बनाने हैं। सूर्यकुमार यादव और कैमरन ग्रीन ने तीन विकेट गिरने के बाद मोर्चा संभाल लिया है। सूर्यकुमार 21 गेंद पर 33 और कैमरन ग्रीन 15 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:49 PM, 26-May-2023
GT vs MI Live Score: मुंबई का स्कोर 6 ओवर में 72/3
मुंबई इंडियंस ने छह ओवर में तीन विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा के रूप में उसे तीसरा झटका छठे ओवर की आखिरी गेंद पर लगा। राशिद खान ने तिलक वर्मा को क्लीन बोल्ड कर दिया। तिलक वर्मा ने तेजी से रन बनाए, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। तिलक ने 14 गेंद पर 43 रन बनाए। उन्होंने पांच चौके और तीन छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव नौ गेंद पर 12 रन बनाकर नाबाद हैं। चार रन के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होने वाले कैमरन ग्रीन वापस बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आ गए हैं।10:33 PM, 26-May-2023
GT vs MI Live Score: नहीं चला रोहित शर्मा का बल्ला
रोहित शर्मा का बल्ला इस मैच में भी नहीं चला। उन्हें मोहम्मद शमी ने तीसरे ओवर में आउट कर दिया। रोहित सिक्स लगाने के प्रयास में बाउंड्री पर जोशुआ लिटिल को कैच थमा बैठे। रोहित ने सात गेंद पर आठ रन बनाए। उन्होंने एक चौका लगाया। मुंबई ने तीन ओवर में दो विकेट 29 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा सात और सूर्यकुमार यादव पांचरन बनाकर नाबाद हैं। कैमरन ग्रीन तीन गेंद पर चार रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए।10:17 PM, 26-May-2023
GT vs MI Live Score: मुंबई की खराब शुरुआत
मुंबई इंडियंस ने गुजरात के खिलाफ 234 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहला विकेट गंवा दिया है। उसे पहला झटका मोहम्मद शमी ने पहले ही ओवर में दिया। शमी ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे नेहल वधेरा को आउट कर दिया। वधेरा का कैच विकेट के पीछे ऋद्धिमान साहा ने लिया। उन्होंने तीन गेंद पर चार रन बनाए। फिलहाल रोहित शर्मा और कैमरन ग्रीन क्रीज पर हैं।09:56 PM, 26-May-2023