GT vs MI Highlights: गुजरात टाइटंस ने 36 रनों से जीता मुकाबला, मुंबई इंडियंस को मिली लगातार दूसरी हार
{"_id":"67e7eb89907d8bf94708c45a","slug":"gt-vs-mi-live-cricket-score-gujarat-titans-vs-mumbai-indians-ipl-2025-9th-match-at-narendra-modi-stadium-2025-03-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"GT vs MI Highlights: गुजरात टाइटंस ने 36 रनों से जीता मुकाबला, मुंबई इंडियंस को मिली लगातार दूसरी हार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 29 Mar 2025 11:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:36 PM IST
खास बातें
GT vs MI Indian Premier League 2025: गुजरात टाइटंस ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन किया और मुंबई इंडियंस को हराकर आईपीएल 2025 में जीत का खाता खोला। गुजरात की जीत में सुदर्शन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
गुजरात बनाम मुंबई
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:34 PM, 29-Mar-2025
GT vs MI Live Match: गुजरात टाइटंस जीता
साई सुदर्शन की बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 36 रन से हराकर जीत का खाता खोला। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुदर्शन के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित ओवर में छह विकेट पर 160 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 39 रनों की पारी खेली। इन दो बल्लेबाजों के अलावा कोई भी प्रभावित नहीं कर सका।लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और जल्द ही रोहित शर्मा और रियान रिक्लेटोन के विकेट जल्दी गंवा दिए। इसके बाद तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़कर कुछ वापसी की कोशिश की, लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद मुंबई की पारी लड़खड़ा गई। मुंबई की यह दूसरी हार है और वह आईपीएल 2025 में अब तक जीत का खाता नहीं खोल सकी है। मुंबई के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने 11, रोहित शर्मा ने आठ, रिक्लेटोन ने छह और रॉबिन मिंज ने तीन रन बनाए। इसके अलावा नमन धीर और मिचेल सैंटनर 18-18 रन बनाकर नाबाद लौटे। गुजरात की ओर से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि कैगिसो रबाडा और आर साई किशोर को एक-एक विकेट मिला।
11:19 PM, 29-Mar-2025
GT vs MI Live Match: हार्दिक पांड्या पवेलियन लौटे
हार्दिक पांड्या के रूप में मुंबई इंडियंस को छठा झटका लगा है। हार्दिक 17 गेंदों पर एक चौके की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
11:13 PM, 29-Mar-2025
GT vs MI Live Match: सूर्यकुमार यादव अर्धशतक से चूके
मुंबई इंडियंस को पांचवां झटका लगा है और सूर्यकुमार यादव पवेलियन लौट गए हैं। सूर्यकुमार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक लगाने के करीब थे, लेकिन 28 गेंदों पर एक चौका और चार छक्कों की मदद से 48 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई ने 16 ओवर की समाप्ति के बाद रन पर पांच विकेट गंवा दिए हैं।11:08 PM, 29-Mar-2025
GT vs MI Live Match: सूर्यकुमार-हार्दिक क्रीज पर
गुजरात के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की रन गति धीमी पड़ गई है। क्रीज पर फिलहाल सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या मौजूद हैं। मुंबई ने 15 ओवर की समाप्ति के बाद चार विकेट पर 118 रन बना लिए हैं।10:57 PM, 29-Mar-2025
GT vs MI Live Match: मिंज पवेलियन लौटे
इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे रॉबिन मिंज गुजरात के खिलाफ प्रभावित नहीं कर सके और चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। ईशांत शर्मा साई किशोर के हाथों कैच कराकर मिंज को आउट किया। मिंज छह गेंदों पर तीन रन बनाकर आउट हुए।10:44 PM, 29-Mar-2025
GT vs MI Live Match: तिलक वर्मा आउट हुए
प्रसिद्ध कृष्णा ने तिलक वर्मा को आउट कर मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका दिया है। तिलक और सूर्यकुमार के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी, लेकिन प्रसिद्ध ने तिलक को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। प्रसिद्ध 36 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। तिलक और सूर्यकुमार ने तीसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:27 PM, 29-Mar-2025
GT vs MI Live Match: मुंबई का स्कोर 65 के पार
शुरुआती झटकों के बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बीच साझेदारी पनप रही है। मुंबई ने आठ ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 69 रन बना लिए हैं। मुंबई को अब जीत के लिए 72 गेंदों पर 128 रन बनाने की जरूरत है। सूर्यकुमार और तिलक के बीच तीसरे विकेट के लिए 34 रनों की साझेदारी हुई है।10:06 PM, 29-Mar-2025
GT vs MI Live Match: सिराज को दूसरी सफलता
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका दिया। सिराज ने पहले रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया था और अब रियान रिक्लेटन को बोल्ड किया। रिक्लेटन नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाकर आउट हुए।09:45 PM, 29-Mar-2025
GT vs MI Live Match: मुंबई को लगा पहला झटका
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को पहले ही ओवर में पहला झटका लग गया है। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मात्र आठ रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड किया।09:27 PM, 29-Mar-2025
GT vs MI Live Match: गुजरात की पारी समाप्त
सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन की शानदार बल्लेबाजी की मदद से गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य रखा है। मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और गुजरात ने सुदर्शन के 41 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 63 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट पर 196 रन बनाए। सुदर्शन के अलावा गुजरात का कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। मुंबई की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए, जबकि ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान और सत्यनारायण राजू को एक-एक विकेट मिला।पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात को गिल और सुदर्शन ने अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों ने पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़े। गिल 27 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हुए। गिल के आउट होने के बाद जोस बटलर ने सुदर्शन के साथ मिलकर 51 रन जोड़े, लेकिन वह 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सुदर्शन ने इसके बाद आईपीएल करियर का अपना आठवां अर्धशतक पूरा किया और कुछ अच्छे शॉट्स खेले। सुदर्शन के आउट होते ही गुजरात की पारी धीमी पड़ गई और वह 200 रन का आंकड़ा नहीं छू सकी।
गुजरात के लिए शेरफाने रदरफोर्ड ने 18 रन, शाहरुख खान ने नौ रन, राशिद खान ने छह और आर साई किशोर ने एक रन बनाए, जबकि कैगिसो रबाडा सात रन बनाकर नाबाद लौटे।