फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GG vs UPW : गुजरात ने यूपी से लिया पिछली हार का बदला, आठ रन से हराया, दीप्ति शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

Mon, 11 Mar 2024 11:37 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 11 Mar 2024 11:37 PM IST
खास बातें

WPL Live Cricket Score, GG vs UPW Women’s Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला प्रीमियर लीग 2024 का 18वां मैच गुजरात जाएंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात ने यूपी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 153 रन का लक्ष्य तैयार किया। इसके जवाब में यूपी पांच विकेट खोकर  सिर्फ 144 रन बना सकी। 

विज्ञापन
GG vs UPW WPL Live Score: Gujarat vs UP Today Women IPL Match Scorecard News in Hindi
गुजरात जाइंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स लाइव स्कोर - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

10:38 PM, 11-Mar-2024

GG vs UPW Live Score : गुजरात की आठ रन से जीत

महिला प्रीमियर लीग का 18वां मैच गुजरात जाएंट्स ने आठ रन से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 152 रन बनाए। इसके जवाब में एलिसा हेली के नेतृत्व वाली टीम पांच विकेट खोकर  सिर्फ 144 रन बना सकी। गुजरात की इस जीत ने यूपी के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अंक तालिका में टीम -0.371 के नेट रनरेट के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई जबकि आरसीबी छह अंक और 0.027 के नेट रनरेट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।  

दीप्ति और पूनम के बीच शतकीय साझेदारी
गुजरात के खिलाफ 153 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वॉरियर्स की फ्लॉप शुरूआत हुई है। आठ गेंदों के भीतर टीम ने तीन विकेट खो दिए। पहला झटका एलिसा हेली (4) के रूप में लगा, दूसरा विकेट चमारी अटापट्टू (0) के रूप में लगा। वहीं, तीसरा विकेट किरण नवगिरे (0) के रूप में लगा। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरी दीप्ति शर्मा ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पूनम खेमनार के साथ 78 गेंदों में 109 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। गुजरात के खिलाफ दीप्ति ने नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से 88 रन बनाए जबकि पूनम ने तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए। हालांकि, दोनों टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहीं। 
इस मुकाबले में ग्रेस हैरिस ने एक और श्वेता सहरावत ने आठ रन बनाए। 

शबनम बनी काल
यूपी के लिए गुजरात का गेंदबाजी आक्रमण काल साबित हुआ। शबनम ने तीन विकेट हासिल किए जबकि कैथराइन ब्राइस और एश्ले गार्डनर को एक-एक सफलता मिली। शबनम को घातक गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
09:44 PM, 11-Mar-2024

GG vs UPW Live Score : दीप्ति शर्मा और पूनम के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

यूपी वॉरियर्स के लिए दीप्ति शर्मा और पूनम खेमनार संकटमोचक साबित हुई है। दोनों के बीच 60 रन से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है। टीम का स्कोर भी 100 के पार पहुंच चुका है। अब टीम को जीत के लिए 20 गेंदों में 43 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
09:41 PM, 11-Mar-2024

GG vs UPW Live Score : यूपी को लगा पांचवां झटका

यूपी वॉरियर्स का पांचवां विकेट भी गिर गया। शबनम ने सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर श्वेता सहरावत को आउट किया। वह सिर्फ आठ रन बना सकीं। सात ओवर के बाद टीम का स्कोर 35/5 है।
09:36 PM, 11-Mar-2024

GG vs UPW Live Score : ग्रेस हैरिस एक रन बनाकर आउट

यूपी वॉरियर्स का चौथा विकेट भी गिर गया। ग्रेस हैरिस सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गई। गुजरात जाएंट्स के गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ यूपी का बल्लेबाजी क्रम संघर्ष करता दिख रहा है। फिलहाल क्रीज पर दीप्ति शर्मा और श्वेता सहरावत हैं। 
09:14 PM, 11-Mar-2024

GG vs UPW Live Score : गुजरात का तीसरा विकेट भी गिरा

गुजरात के खिलाफ 153 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वॉरियर्स की फ्लॉप शुरूआत हुई है। आठ गेंदों के भीतर टीम ने तीन विकेट खो दिए। पहला झटका एलिसा हेली के रूप में लगा, दूसरा विकेट चमारी अटापट्टू के रूप में लगा। वहीं, तीसरा विकेट किरण नवगिरे के रूप में लगा। फिलहाल क्रीज पर दीप्ति शर्मा और ग्रेस हैरिस हैं। दो ओवर के बाद टीम का स्कोर 10/3 है।
 
09:10 PM, 11-Mar-2024

GG vs UPW Live Score : यूपी को लगा पहला झटका

यूपी वॉरियर्स की शुरूआत झटके के साथ हुई है। कप्तान एलिसा हेली चार रन बनाकर आउट हो गई। उन्हें शबनम ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर आउट किया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चमारी अटापट्टू आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:07 PM, 11-Mar-2024

GG vs UPW Live Score : यूपी की पारी शुरू

गुजरात जाएंट्स द्वारा दिए गए 153 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए यूपी वॉरियर्स तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए एलिसा हेली और किरण नवगिरे आई हैं। उम्मीद है कि दोनों टीम को अच्छी शुरूआत दिलाने में कामयाब होंगी।
08:52 PM, 11-Mar-2024

GG vs UPW Live Score : गुजरात ने यूपी को दिया 159 रन का लक्ष्य

महिला प्रीमियर लीग के 18वें मैच में गुजरात जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी को 153 रन का लक्ष्य थमाया है। कप्तान बेथ मूनी ने नाबाद अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 52 गेंदों में 74 रन बनाए। स्टार बल्लेबाज ने लाउरा के साथ पहले विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी निभाई। दक्षिण अफ्रीका की 24 वर्षीय बल्लेबाज आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर 43 रन बनाकर आउट हो गई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए दयालन हेमलता आई जो बिना खाता खोले आउट हो गईं।

यूपी के खिलाफ गुजरात का बल्लेबाजी क्रम नौवें ओवर के बाद लड़खड़ा गया। फीबी चार, एश्ले गार्डनर 15, भारती फुलमाली एक, कैथराइन ब्राइस 11 और तनुजा एक रन बना सकीं। वहीं, मेघना सिंह बिना खाता खोले कप्तान मूनी के साथ नाबाद रहीं। यूपी के लिए सोफी ने तीन और दीप्ति ने दो विकेट लिए। इसके अलावा राजेश्वरी गायकवाड़ और चमारी अटापट्टू को एक-एक सफलता मिली।
08:49 PM, 11-Mar-2024

GG vs UPW Live Score : कप्तान बेथ मूनी का अर्धशतक पूरा

गुजरात को दमदार शुरूआत दिलाने वाली कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज बेथ मूनी का अर्धशतक पूरा हो गया है। उन्होंने 46 गेंदों में पचासा ठोका। फिलहाल उनका साथ देने के लिए शबनम शकील आई हैं।
08:45 PM, 11-Mar-2024

GG vs UPW Live Score : गुजरात का सातवां विकेट भी गिरा

18वें ओवर की आखिरी गेंद पर गुजरात का सातवां विकेट भी गिर गया। तनुजा कंवर को सोफी एक्लेस्टोन ने अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बना सकीं। 18 ओवर के बाद टीम का स्कोर 120/7 है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed