ENG vs AUS: तीसरे दिन का खेल समाप्त, ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 221 रन की हुई; उस्मान ख्वाजा का अर्धशतक
{"_id":"649eabe2b9678d3735053057","slug":"england-vs-australia-live-cricket-score-eng-vs-aus-ashes-2023-2nd-test-day-3-match-at-lords-ground-update-2023-06-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"ENG vs AUS: तीसरे दिन का खेल समाप्त, ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 221 रन की हुई; उस्मान ख्वाजा का अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 30 Jun 2023 11:13 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 30 Jun 2023 11:13 PM IST
खास बातें
AUS vs ENG Ashes 2023 : इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। शुक्रवार (30 जून) को मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 221 रन की बढ़त हासिल कर ली। उसने खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 130 रन बना लिए हैं। इससे पहले उसने पहली पारी में 416 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड की टीम 325 रनों पर सिमट गई। वह पहली पारी में 91 रन पीछे रह गई।
विज्ञापन
उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
11:12 PM, 30-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: तीसरे दिन का खेल समाप्त
तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। बारिश के कारण चायकाल के बाद ज्यादातर खेल धुल गया। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 221 रन की बढ़त हासिल कर ली। उसने खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 130 रन बना लिए हैं। इससे पहले उसने पहली पारी में 416 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड की टीम 325 रनों पर सिमट गई। वह पहली पारी में 91 रन पीछे रह गई।ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा ने नाबाद 58 रन बनाए। स्टीव स्मिथ छह रन बनाकर नाबाद हैं। मार्नश लाबुशेन 30 और डेविड वॉर्नर 25 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन और जोश टंग ने एक-एक विकेट लिए।
इंग्लैंड की बैजबॉल नीति पर उठे सवाल
आक्रामक रवैये की बैजबॉल नीति इंग्लैंड के लिए फिर मुश्किलों का सबब हो सकती है। पांच मैचों की एशेज सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही मेजबान टीम यहां लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन पहली पारी में 325 रन पर सिमट गई। तीसरे दिन अंतिम छह विकेट 90 मिनट के अंदर 47 रन में सिमट गए। मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहली पारी में 91 रन की बढ़त मिल गई।
स्टार्क ने की जानसन की बराबरी
तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने इंग्लैंड की पारी को पहले सत्र में समेट दिया। इंग्लैंड की टीम चार विकेट पर 278 रन से आगे खेलने उतरी लेकिन मेहमान टीम के गेंदबाजों ने अपनी शॉर्टपिच गेंदबाजों से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान किया। आकाश में बादल छाए थे, ऐसे में हालात गेंदबाजों के अनुकूल भी थे। दूसरी नई गेंद लेने से पहले ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की पारी को समेट दिया।
कप्तान बेन स्टोक्स (17) को मिचेल स्टार्क ने दिन की दूसरी गेंद पर आउट कर दिया। गेंद स्टोक्स के बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई तीसरी स्लिप में कैमरन ग्रीन के पास गई, जिन्होंने कैच लेने में कोई गलती नहीं की। हैरी ब्रुक ने 45 रन के निजी स्कोर से आगे खेलना शुरू किया लेकिन पैट कमिंस की एक गेंद उनके हेलमेट से लगी। अगली गेंद पर एक रन लेकर उन्होंने नौ टेस्ट मैचों में अपनी आठवीं और एशेज में पहली अर्धशतकीय पारी पूरी की। वह स्टार्क के 313 वें शिकार बने। ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में अब स्टार्क पूर्व गेंदबाज मिशेल जानसन के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं।
पार्टटाइम स्पिनर हेड को मिले दो विकेट
ब्रुक के आउट होने के बाद इंग्लैंड की पारी ढहने में ज्यादा समय नहीं लगा। जॉनी बेयरस्टो 16 के निजी स्कोर पर कमिंस की गेंद पर हेजलवुड के हाथों कैच आउट हो गए। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हुए नाथन लियोन की जगह स्पिनर की भूमिका निभा रहे ट्रेविस हेड ने ओली रॉबिंसन (09) और स्टुअर्ट ब्रॉड (12) के विकेट लिए। अब उनके नौ टेस्ट विकेट हो गए हैं। जोश टंग का अंतिम विकेट पैट कमिंस ने लिया।
10:00 PM, 30-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: बारिश ने डाला खलल
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन खेल को बारिश के कारण रोक दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने मैच रोके जाने तक दो विकेट पर 130 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 58 और स्टीव स्मिथ छह रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 221 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
विज्ञापन
09:13 PM, 30-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका
ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका जेम्स एंडरसन ने दिया है। उन्होंने मार्नश लाबुशेन को आउट कर दिया। लाबुशेन 51 गेंद पर 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। एंडरसन की गेंद पर हैरी ब्रूक ने उनका कैच लिया। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 123 रन बना लिए हैं। उसकी बढ़त 214 रन की हो गई है। उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं।08:53 PM, 30-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 100 रन का आंकड़ा पार किया
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 100 रन पूरे कर लिए हैं। उसने एक विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। अब उसकी बढ़त 193 रन की हो गई है। उस्मान ख्वाजा 54 और मार्नश लाबुशेन 12 रन बनाकर नाबाद हैं। इस सीरीज में तीसरी बार ख्वाजा 50 रन का आंकड़ा पार करने में सफल हुए।07:38 PM, 30-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: इंग्लैंड को मिली पहली सफलता
इंग्लैंड को पहली सफलता जोश टंग ने दिलाई। उन्होंने लगातार दूसरी पारी में डेविड वॉर्नर को आउट किया। वॉर्नर 76 गेंद पर 25 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके लगाए। वॉर्नर के आउट होने के बाद मार्नश लाबुशेन क्रीज पर आए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 66 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 35 और मार्नश लाबुशेन तीन रन बनाकर नाबाद हैं।06:38 PM, 30-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: लंच के बाद खेल शुरू
लॉर्ड्स टेस्ट में लंच के बाद खेल शुरू हो गया है। डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा क्रीज पर जमे हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी नुकसान के 26 रन बना लिए हैं। ख्वाजा 19 और वॉर्नर छह रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड को पहले विकेट की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:59 PM, 30-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 12/0
तीसरे दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 12 रन बना लिए हैं। उसकी कुल बढ़त अब 103 रन की हो गई है। उस्मान ख्वाजा छह और डेविड वॉर्नर पांच रन बनाकर नाबाद हैं।05:01 PM, 30-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: इंग्लैंड की टीम ऑलआउट हुई
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की टीम को पहली पारी में 325 रन पर समेट दिया। उसे 91 रन की बढ़त मिली। उसने पहली पारी में 416 रन बनाए थे। दूसरे दिन के स्कोर चार विकेट पर 278 रन से आगे खेलने उतरी इंग्लिश टीम तीसरे दिन पहले ही सत्र में सिमट गई। वह अपने स्कोर में 47 रन ही जोड़ पाई। उसके छह बल्लेबाज इस दौरान पवेलियन लौटे। इंग्लैंड के लिए पहली पारी में बेन डकेट ने 98 और हैरी ब्रूक ने 50 रन बनाए। जैक क्रॉली 48 और ओली पोप 42 रन बनाकर आउट हुए। बेन स्टोक्स 17, जॉनी बेयरस्टो 16, स्टुअर्ट ब्रॉड 12 और जो रूट 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ओली रॉबिन्सन ने नौ और जोश टंग ने एक रन बनाए। जेम्स एंडरसन खाता खोले बगैर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। जोश हेजलवुड और ट्रेविस हेड को दो-दो सफलता मिली। पैट कमिंस, नाथन लियोन और कैमरन ग्रीन ने एक-एक विकेट लिए।04:56 PM, 30-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: इंग्लैंड को लगा दोहरा झटका
ऑस्ट्रेलिया के पार्टटाइम स्पिनर ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया को दोहरा झटका दिया। उन्होंने ओली रॉबिन्सन और स्टुअर्ट ब्रॉड को आउट कर दिया। रॉबिन्सन 10 गेंद पर नौ रन बनाकर विकेटकीपर एलेक्स कैरी को कैच थमा बैठे। उनके बाद उसी ओवर स्टुअर्ट ब्रॉड 24 गेंद पर 12 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।04:39 PM, 30-Jun-2023