ENG vs BAN: इंग्लैंड की विश्व कप में पहली जीत, बांग्लादेश को 137 रन से हराया; रीस टॉप्ली ने लिए चार विकेट
{"_id":"6524cc101aceddf6830037e3","slug":"eng-vs-ban-live-cricket-score-england-vs-bangladesh-wc-2023-7th-match-at-hpca-stadium-update-2023-10-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"ENG vs BAN: इंग्लैंड की विश्व कप में पहली जीत, बांग्लादेश को 137 रन से हराया; रीस टॉप्ली ने लिए चार विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 10 Oct 2023 06:58 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 10 Oct 2023 06:58 PM IST
खास बातें
England vs Bangladesh World Cup 2023: वनडे विश्व कप के सातवें मैच में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 137 रन से हरा दिया। उसकी विश्व कप के मौजूदा संस्करण में यह पहली जीत है। इंग्लैंड को पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, बांग्लादेश को पहली हार मिली है। उसने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया था। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 364 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 48.2 ओवर में 227 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
रीस टॉप्ली
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
06:34 PM, 10-Oct-2023
ENG vs BAN Live Score: इंग्लैंड की शानदार जीत
इंग्लैंड ने बांग्लादेश को हराकर विश्व कप के मौजूदा संस्करण में पहली जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही उसके दो अंक हो गए। वह अब अंक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गया है। वहीं, बड़ी हार के कारण बांग्लादेश की टीम छठे स्थान पर खिसक गई है। उसके भी दो मैच में दो अंक हैं।इंग्लैंड ने इस मैच में बड़ा बदलाव करते हुए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली को टीम में शामिल किया। उसने मोईन अली को बाहर किया। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर का यह फैसला सही साबित हुआ। टॉप्ली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए। उन्होंने इंग्लैंड को शुरुआती ओवरों में सफलता दिलाई। इसका फायदा टीम को हुआ और इंग्लैंड ने 137 रन से बड़ी जीत हासिल की।
बांग्लादेश की टूर्नामेंट में पहली हार
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 364 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 48.2 ओवर में 227 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड को पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम अब जीत की पटरी पर लौट आई है। वहीं, बांग्लादेश को पहली हार मिली है। उसने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया था।
इंग्लैंड लिए डेविड मलान ने जड़ा शतक
इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 140 रन डेविड मलान ने बनाए। वहीं, जो रूट ने 82 और जॉनी बेयरस्टो ने 52 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश के लिए महेदी हसन ने चार, शोरिफुल इस्लाम ने तीन और शाकिब-तस्किन ने एक-एक विकेट लिए।
लिटन और रहीम का अर्धशतक नहीं आया काम
बांग्लादेश की पारी की बात करें तो 365 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इस टीम के लिए लिटन दास ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। मुशफिकुर रहीम ने 51 रन की पारी खेली। तौहीद ने 39 रन बनाए। उसके शुरुआती पांच में चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। यहीं से टीम मैच में काफी पीछे हो गई। मेहदी हसन मिराज आठ, तंजीद हसन और कप्तान शाकिब अल हसन एक-एक रन बनाकर आउट हुए। नजमुल हुसैन शान्तो तो खाता भी नहीं खोल पाए। इंग्लैंड के लिए रीस टॉप्ली के अलावा क्रिस वोक्स ने दो विकेट लिए। सैम करन, आदिल रशीद, लियाम लिविंगस्टोन और मार्क वुड को एक-एक सफलता मिली।
06:28 PM, 10-Oct-2023
ENG vs BAN Live Score: बांग्लादेश का स्कोर 48 ओवर में 227/9
बांग्लादेश के नौ विकेट गिर चुके हैं। उसने 48 ओवर में 227 रन बनाए हैं। तौहीद 39 रन बनाकर लियाम लिविंगस्टोन का शिकार बने। उनके बाद महेदी हसन 14 रन बनाकर आदिल रशीद की गेंद पर बोल्ड हो गए। शोरिफुल इस्लाम 12 रन बनाकर मार्क वुड का शिकार बने।
विज्ञापन
05:23 PM, 10-Oct-2023
ENG vs BAN Live Score: इंग्लैंड को मिली छठी सफलता
इंग्लैंड को छठी सफलता रीस टॉप्ली ने दिलाई। उन्होंने मुशफिकुर रहीम को आउट कर दिया। रहीम अर्धशतक लगाने के बाद पवेलियन लौट गए। उन्होंने 64 गेंद पर 51 रन बनाए। टॉप्ली की गेंद पर आदिल रशीद ने उनका कैच लिया। बांग्लादेश ने 32 ओवर में छह विकेट पर 166 रन बना लिए हैं। तौहीद 25 और महेदी हसन एक रन बनाकर नाबाद हैं। बांग्लादेश को जीत के लिए 18 ओवर में 199 रन बनाने हैं।04:46 PM, 10-Oct-2023
ENG vs BAN Live Score: बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौटी
121 रन के स्कोर पर बांग्लादेश के पांच विकेट गिर चुके हैं। लिटन दास 66 गेंद में 76 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। क्रिस वोक्स ने उन्हें जोस बटलर के हाथों कैच कराया। अब मुश्फिकुर रहीम के साथ तौहिद हृदॉय क्रीज पर हैं।04:32 PM, 10-Oct-2023
ENG vs BAN Live Score: बांग्लादेश का स्कोर 100 रन के पार
चार विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। लिटन दास के साथ मुश्फिकुर रहीम क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है और मैच में बांग्लादेश की टीम लड़ाई कर रही है। 20 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 116/4 है।03:56 PM, 10-Oct-2023
ENG vs BAN Live Score: लिटन दास का अर्धशतक
लिटन दास ने 38 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में अब तक सात चौके और एक छक्का लगाया है। उनकी शानदार पारी के चलते बांग्लादेश की टीम थोड़ी लड़ाई कर पा रही है। 13 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 71/4 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:46 PM, 10-Oct-2023
ENG vs BAN Live Score: बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा
49 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा है। मेहदी हसन मिराज सात गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। क्रिस वोक्स ने उन्हें जोस बटलर के हाथों कैच कराया। अब लिटन दास और मुश्फिकुर रहीम क्रीज पर हैं। 10 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 57/4 है।03:30 PM, 10-Oct-2023
ENG vs BAN Live Score: टॉप्ली को तीसरी सफलता
26 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा है। शाकिब अल हसन नौ गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रीस टॉप्ली ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब बांग्लादेश की टीम मुश्किल में आ चुकी है। सात ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 41/3 है।03:07 PM, 10-Oct-2023
ENG vs BAN Live Score: बांग्लादेश की खराब शुरुआत, तंजिद आउट
365 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही है। 14 रन के स्कोर पर बांग्लादेश के दो विकेट गिर चुके हैं। तंजिद एक रन बनाकर आउट हुए, जबकि शान्तो अपना खाता तक नहीं खोल सके। दोनों विकेट रीस टॉप्ली के नाम रहे। तंजिद का कैच बेयरस्टो और शान्तो का कैच लिविंगस्टोन ने पकड़ा। अब लिटन दास के साथ शाकिब अल हसन क्रीज पर हैं।02:32 PM, 10-Oct-2023