फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DC vs RCB Live Score: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली की जीत, एक रन से आरसीबी को हराया, अंतिम गेंद पर रनआउट हुई ऋचा

Sun, 10 Mar 2024 11:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 10 Mar 2024 11:23 PM IST
खास बातें

WPL Live Cricket Score, DC vs RCB Women’s Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज महिला प्रीमियर लीग का 17वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है। मेग लैनिंग ने मंधाना के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। दिल्ली ने आरसीबी को 182 रन का लक्ष्य थमाया। इसके जवाब में आरसीबी 20 ओवर में 180 रन बना सकी।

विज्ञापन
dc vs rcb women live cricket score  delhi capitals vs royal challengers bangalore wpl 2024 17th match updates
दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

10:42 PM, 10-Mar-2024

DC vs RCB Live Score: दिल्ली ने एक रन से जीता मैच

182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी 20 ओवर में सात विकेट खोकर 180 रन बना सकी। टीम को एक रन से करारी शिकस्त मिली। आरसीबी के लिए ऋचा घोष ने ताबड़तोड़ 51 रन की पारी खेली लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में नाकाम रही। आखिरी गेंद पर टीम को दो रन की जरूरत थी, ऋचा घोष ने जेस जोनासन की गेंद पर जोरदार शॉट खेला और दौड़ गई लेकिन वह इसे पूरा नहीं कर सकीं। शेफाली वर्मा ने उन्हें रनआउट कर दिया। 

आरसीबी की शुरूआत इस मैच में झटके के साथ हुई थी। कप्तान स्मृति मंधाना दूसरे ओवर की तीसरी गेंद में सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गई थी। उन्हें एलिस कैप्सी ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद मोर्चा एलिस पैरी ने संभाला, जिन्होंने सोफी मोलिनेक्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 80 रन की पार्टनरशिप की। दोनों की इस साझेदारी को शिखा पांडे ने खत्म किया। पैरी 32 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हो गईं। वहीं, सोफी ने पांच चौकों की मदद से 33 रन बनाए। 

टीम को चौथा झटका सोफी डिवाइन के रूप में लगा जिन्हें मारिजैन कप ने अरुंधति रेड्डी के हाथों कैच आउट कराया। वह 16 गेंदों में 26 रन बनाने में कामयाब हुई। दिल्ली के खिलाफ जॉर्जिया वेयरहैम ने 12 रन और दिशा कसत शून्य पर आउट हो गई। वहीं, श्रेयंका पाटिल बिना खाता खोले नाबाद रही। दिल्ली के लिए मारिजैन, एलिस, शिखा और अरुंधति ने चार विकेट लिए।
10:06 PM, 10-Mar-2024

DC vs RCB Live Score : आरसीबी का दूसरा और तीसरा विकेट गिरा

आरसीबी का दूसरा विकेट 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर और तीसरा विकेट 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर गिरा। एलिस पैरी 49 रन और सोफी 33 रन बनाकर आउट हुईं। दोनों के बीच 57 गेंदों में 80 रन की साझेदारी हुई। टीम को जीत के लिए 44 गेंदों में 85 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
09:44 PM, 10-Mar-2024

DC vs RCB Live Score : छह ओवर के बाद टीम का स्कोर 42/1

दिल्ली के खिलाफ आरसीबी की शुरूआत झटके के साथ हुई, लेकिन सोफी मोलिनेक्स (सात) और एलिस पैरी (31) के बीच जबरदस्त साझेदारी देखने को मिल रही है। छह ओवर के बाद टीम का स्कोर 42/1 है। 
09:31 PM, 10-Mar-2024

DC vs RCB Live Score : आरसीबी की झटके के साथ शुरूआत

आरसीबी की झटके के साथ शुरूआत हुई है। सलामी बल्लेबाजी के लिए आई स्मृति मंधाना पांच रन बनाकर आउट हो गई। उन्हें एलिस कैप्सी ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
09:19 PM, 10-Mar-2024

DC vs RCB Live Score : आरसीबी की पारी शुरू

आरसीबी की पारी की शुरूआत हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए कप्तान स्मृति मंधाना और सोफी मोलिनेक्स उतरी हैं। उम्मीद है कि दोनों दिल्ली द्वारा दिए गए 182 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए टीम को अच्छी शुरूआत दिलाने में कामयाब होंगी।
09:17 PM, 10-Mar-2024

DC vs RCB Live Score : आरसीबी को मिला 182 रन का लक्ष्य

महिला प्रीमियर लीग के 17वें मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 181 रन बनाए। इस दौरान जेमिमा रोड्रिग्स ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। पहले विकेट के लिए मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा के बीच 54 रन की साझेदारी हुई। भारतीय महिला बल्लेबाज 23 रन बनाकर आउट हुई। उन्हें आशा सोभना ने शिकार बनाया। आठवें ओवर में टीम को दूसरा झटका श्रेयंका पाटिल ने दिया। गेंदबाज ने मेग लैनिंग को एलबीडब्ल्यू आट किया। कप्तान ने पांच चौकों की मदद से 29 रन बनाए।

टीम को तीसरा झटका जेमिमा रोड्रिग्स के रूप में लगा। उन्होंने एलिस कैप्सी के साथ 97 रन की साझेदारी की। हालांकि, श्रेयंका पाटिल ने उन्हें भी आउट कर दिया। वहीं, एलिस कैप्सी भी 32 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हो गई जिन्हें श्रेयंका ने ही शिकार बनाया। आरसीबी की घातक गेंदबाज श्रेयंका पाटिल को पांचवां विकेट जेस जोनासन के रूप में मिला। वह सिर्फ एक रन बना सकीं। आरसीबी के खिलाफ मारिजैन कप ने 12 रन और राधा यादव ने एक रन बनाया, दोनों नाबाद रहीं। मंधाना के नेतृत्व वाली टीम के लिए श्रेयंका पाटिल ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। वहीं, आशा सोभना को एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:02 PM, 10-Mar-2024

DC vs RCB Live Score : दिल्ली का पांचवां विकेट गिरा

दिल्ली कैपिटल्स को पांचवां झटका आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर लगा। श्रेयंका पाटिल ने जेस जोनासन को अपना निशाना बनाया। वह सिर्फ एक रन बना सकीं। दिल्ली ने आरसीबी के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 181 रन बनाए हैं। 
09:01 PM, 10-Mar-2024

DC vs RCB Live Score : दिल्ली को लगा चौथा झटका

दिल्ली के लिए 32 गेंदों में 48 रन की विस्फोटक पारी खेलने वाली एलिस कैप्सी आउट हो गईं। उन्हें श्रेयंका पाटिल ने आउट किया। 
08:57 PM, 10-Mar-2024

DC vs RCB Live Score : दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा

दिल्ली को तीसरा झटका जेमिमा रोड्रिग्स के रूप में लगा। उन्हें श्रेयंका पाटिल ने क्लीन बोल्ड किया। वह 36 गेंदों में आठ चौकों और एक छ्क्की की मदद से 58 रन बनाने में कामयाब हुईं। एलिस कैप्सी और जेमिमा के बीच 62 गेंदों में 97 रन की साझेदारी हुई। 19 ओवर के बाद टीम का स्कोर 176/3 है। 
 
08:32 PM, 10-Mar-2024

DC vs RCB Live Score : 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 114/2

कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा के बाद जेमिमा और एलिस कैप्सी के बीच अच्छी साझेदारी देखने को मिल रही है। दोनों के बीच 34 गेंदों में 58* रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 114/2 है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed