07:19 PM, 20-May-2023
चेन्नई ने दिल्ली को हराया
चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 77 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने तीन विकेट पर 223 रन बनाए थे। डेवोन कॉन्वे ने 87 और ऋतुराज गायकवाड़ ने 79 रन की पारी खेली थी। इसके जवाब में दिल्ली की टीम 146 रन ही बना सकी। चेन्नई के लिए गेंद के साथ दीपक चाहर ने तीन विकेट लिए। मथीशा पाथिराना और महेश तीक्ष्णा ने दो-दो विकेट लिए। कप्तान वॉर्नर ने 86 रन बनाए। इस जीत के साथ ही चेन्नई प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। चेन्नई ने लीग स्टेज में 17 अंक हासिल किए हैं। अब यह टीम दूसरे या तीसरे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में अगला मैच खेलेगी। अब चेन्नई के खिलाड़ी दुआ करेंगे कि लखनऊ अपना आखिरी मैच हार जाए। इस स्थिति में चेन्नई दूसरे स्थान पर रहकर पहला क्वालिफायर खेलेगी और इस टीम को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे।
07:12 PM, 20-May-2023
DC vs CSK Live Score: दिल्ली का नौवां विकेट गिरा
146 रन के स्कोर पर दिल्ली का नौवां विकेट गिरा है। कुलदीप यादव खाता खोले बिना पहली ही गेंद पर आउट हो गए। तीक्ष्णा ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब एनरिच नोर्त्जे के साथ चेतन साकरिया क्रीज पर हैं। तीक्ष्णा के पास हैट्रिक पूरी करने का मौका है।
07:11 PM, 20-May-2023
DC vs CSK Live Score: दिल्ली का आठवां विकेट गिरा
146 रन पर दिल्ली का आठवां विकेट गिरा है। ललित यादव 12 गेंद में छह रन बनाकर आउट हो चुके हैं। महेष तीक्ष्णा ने उन्हें मोईन अली के हाथों कैच कराया। अब दिल्ली की हार तय हो चुकी है। इस मैच में सिर्फ औपचारिकता बाकी है।
07:06 PM, 20-May-2023
DC vs CSK Live Score: दिल्ली का सातवां विकेट गिरा
144 रन के स्कोर पर दिल्ली की टीम का सातवां विकेट गिरा है डेविड वॉर्नर 58 गेंद पर 86 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मथीशा पाथिराना ने उन्हें ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। वॉर्नर ने अपनी पारी में सात चौके और पांच छक्के लगाए। अब ललित यादव के साथ एनरिच नोर्त्जे क्रीज पर हैं। 19 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर सात विकेट पर 146 रन है। चेन्नई की टीम बड़ी जीत की दहलीज पर पहुंच चुकी है।
06:55 PM, 20-May-2023
DC vs CSK Live Score: दिल्ली का छठा विकेट गिरा
131 रन के स्कोर पर दिल्ली का छठा विकेट गिरा है। अमन खान नौ गेंद में सात रन बनाकर आउट हो चुके हैं। पाथिराना ने उन्हें मोईन अली के हाथों कैच कराया। अब डेविड वॉर्नर के साथ ललित यादव क्रीज पर हैं। 17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर छह विकेट पर 137 रन है।
06:36 PM, 20-May-2023
DC vs CSK Live Score: दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौटी
109 रन के स्कोर दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। अक्षर पटेल आठ गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। दीपक चाहर ने उन्हें ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। अक्षर ने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। 14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर पांच विकेट पर 110 रन है।
06:34 PM, 20-May-2023
DC vs CSK Live Score: दिल्ली का स्कोर 100 रन के पार
चार विकेट के नुकसान पर दिल्ली का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। डेविड वॉर्नर और अक्षर पटेल की जोड़ी क्रीज पर है। दोनों तेज गति से रन बना रहे हैं। इन दोनों ने रवींद्र जडेजा के एक ओवर में 23 रन बटोर और दिल्ली का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। 13 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर चार विकेट पर 107 रन है।
06:21 PM, 20-May-2023
DC vs CSK Live Score: दिल्ली का चौथा विकेट गिरा
75 रन के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स का चौथा विकेट गिरा है। यश ढुल 15 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रवींद्र जडेजा ने उन्हें तुषार देशपांडे के हाथों कैच कराया। अब डेविड वॉर्नर और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर चार विकेट पर 76 रन है।
06:18 PM, 20-May-2023
DC vs CSK Live Score: डेविड वॉर्नर का अर्धशतक
दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में अब तक चार चौके और तीन छक्के लगाए हैं। उनकी शानदार पारी के चलते दिल्ली का स्कोर 70 रन के पार जा चुका है। हालांकि, मैच में दिल्ली की टीम पिछड़ रही है।
06:15 PM, 20-May-2023
DC vs CSK Live Score: दिल्ली का स्कोर 50 रन के पार
तीन विकेट के नुकसान पर दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। कप्तान डेविड वॉर्नर के साथ यश ढुल क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है और ये दोनों बड़ी पारियां खेलकर अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जाना चाहेंगे। 10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर तीन विकेट पर रन है।