CSK vs RR: मोईन की फिरकी में फंसी राजस्थान रॉयल्स, सीएसके की लगातार दूसरी जीत
CSK vs RR IPL HIGHLIGHTS: आईपीएल 2021 में 12वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स 143 रन ही बना पाई और 45 रन से मैच हार गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
चेन्नई की दूसरी जीत
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जवाब में चेन्नई की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और ऋतुराज जल्दी ही पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद फाफ डुप्लेसी ने तेजी से रन बनाए और टीम के रन रेट को बढ़ाया। हालांकि वह भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 17 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद मोईन अली (26), अंबाती रायुडू (27) और आखिर ओवरों में ड्वेन ब्रावो के आठ गेंदों में 20 रन की नाबाद पारी की मदद से चेन्नई 188 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में सफल रही।
A resounding victory for @ChennaiIPL against #RR by 45 runs.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2021
4 fine catches and 2 wickets for @imjadeja 👏👏#VIVOIPL pic.twitter.com/xMtP2v2elL
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और 30 रन के स्कोर पर मनन वोहरा 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद संजू सैमसन भी सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। उधर जोस बटलर ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले और अकेले एक छोर से रन बनाते रहे लेकिन उनके 49 रन पर आउट होने के बाद राजस्थान की टीम पूरी तरह से बिखर गई और देखते-देखते एक के बाद एक सभी खिलाड़ी पवेलियन लौट गए।
चेन्नई की तरफ से मोईन अली का स्पेल गेम चेंजिंग रहा जब उन्होंने दो ओवर में ही राजस्थान के तीन बड़े खिलाड़ियों को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने तीन ओवर में सात रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। जबकि जडेजा और सैम करन को दो-दो सफलताएं मिली।
मोईन का एक और बढ़िया ओवर
मोईन अली ने अपनी गेंदबाजी से मैच के हालात पूरी तरह से बदलकर रख दिए हैं। उन्होंने अपने तीन ओवर में महज सात रन देकर तीन विकेट चटकाए हैं। 17 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 109/7, राहुल तेवतिया (5*), जयदेव उनादकट (8*)मोईन अली की बेहतरीन गेंदबाजी
मोईन अली ने पूरी तरह से मैच को चेन्नई के पाले में डाल दिया है। अपने पहले ओवर में मिलर का विकेट हासिल करने के बाद उन्होंने दूसरे ओवर में रियान पराग और क्रिस मॉरिस को भी पवेलियन की राह दिखा दी है। पराग ने तीन तो मॉरिस बिना खाता खोले आउट हुए। 15 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 97/7, राहुल तेवतिया (2*), जयदेव उनादकट (1*)#RR's middle order continue to crumble! Two wickets in an over for Moeen Ali.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2021
Riyan Parag and Chris Morris depart.
Live - https://t.co/egRsiJBmAL #CSKvRR #VIVOIPL pic.twitter.com/quehCFliug
मिलर भी लौटे पवेलियन
राजस्थान की टीम अचानक से लड़खड़ा गई है। जडेजा के ओवर में बटलर और दुबे के आउट होने के बाद अगले ओवर में मिलर भी पवेलियन लौट गए हैं। मिलर को मोईन ने दो रन के स्कोर पर एलबीडब्लू किया। 13 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 92/5, रियान पराग (1*), राहुल तेवतिया (0*)जडेजा का शानदार ओवर
रविंद्र जडेजा का तीसरा ओवर चेन्नई के लिए शानदार साबित हुआ। जडेजा ने ओवर की पहली गेंद पर पहले बटलर को 49 के स्कोर पर बोल्ड किया और फिर आखिरी गेंद पर शिवम दुबे को भी पवेलियन भेजा। 12 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 90/4, डेविड मिलर (2*), रियान पराग (0*)संजू फिर फेल
पहले मैच में शतकीय पारी खेलने के बाद संजू सैमसन का बल्ला खामोश हो गया है। वह दूसरी बार सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें भी सैम करन ने अपना शिकार बनाया। करन ने अपने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर सैमसन को ब्रावो का हाथों कैच कराया। सैमसन ने सिर्फ एक रन ही बनाया। छह ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 45/2, जोस बटलर (28*), शिवम दुबे (0*)राजस्थान का पहला विकेट गिरा
मनन वोहरा एक बार फिर से फेल हुए हैं। वह अभी तक अच्छी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। इस बार उन्हें सैम करन ने रविंद्र जडेजा के हाथों कैच करवाया। वह 11 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। चार ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 30/1, जोस बटलर (15*), संजू सैमसन (0*)राजस्थान की बढ़िया शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की तरफ से मनन वोहरा और जोस बटलर ने पारी की शुरुआत की है। दीपक चाहर के पहले ओवर में दोनों खिलाड़ियों ने एक-एक चौके जड़े। एक ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 11/0, जॉस बटलर (7*), मनन वोहरा (4*)चेन्नई ने बनाए 188 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स को दूसरी पारी में जीत के लिए 189 रनों की दरकार है।सीएसके की तरफ से सभी खिलाड़ियों ने छोटी-छोटी मगर तेज पारियां खेलीं। लेकिन फाफ डुप्लेसी के 17 गेंदों में 33 रन और अंत में ड्वेन ब्रावो के आठ गेंदों में 20 रन की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई की टीम 188 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। राजस्थान की तरफ से चेतन साकरिया सबसे सफल गेंदबाज रहे और तीन विकेट चटकाए।
On to the batsmen now. 🏏#HallaBol | #RoyalsFamily | #IPL2021 | #CSKvRR pic.twitter.com/cZPqc0vWtb
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 19, 2021