फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CSK vs RR Highlights : चेन्नई ने राजस्थान को पांच विकेट से हराया, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 42 रन बनाकर नाबाद रहे

Sun, 12 May 2024 07:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 12 May 2024 07:20 PM IST
खास बातें

CSK vs RR Indian Premier League 2024 : चेन्नई ने राजस्थान को हराकर प्लेऑफ के लिए अपना दावा पुख्ता कर लिया, जबकि तालिका में दूसरे स्थान पर चल रही राजस्थान का नॉकआउट में पहुंचने का इंतजार बढ़ गया है। चेन्नई की टीम 13 मैचों के बाद सात जीत और छह हार के साथ 14 अंक लेकर तालिका में चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि राजस्थान की टीम 12 मैचों में आठ जीत और चार हार के साथ 16 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

विज्ञापन
CSK vs RR IPL Highlights: Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals Match Scorecard Updates
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स टाइटंस लाइव स्कोर - फोटो : IPL

लाइव अपडेट

07:05 PM, 12-May-2024

CSK vs RR Live : चेन्नई ने राजस्थान को हराया

चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हराया। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रियान पराग के 35 गेंदों पर नाबाद 47 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में पांच विकेट पर 141 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई ने 18.2 ओवर में पांच विकेट पर 145 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। चेन्नई के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 41 गेंदों पर नाबाद 42 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। राजस्थान की ओर से ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट झटके। 

इस जीत के साथ चेन्नई ने खुद को प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रखा है और अंक तालिका में शीर्ष चार पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, जबकि राजस्थान का नॉकआउट में पहुंचने का इंतजार बढ़ गया है। चेन्नई की टीम 13 मैचों के बाद सात जीत और छह हार के साथ 14 अंक लेकर तालिका में चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि राजस्थान की टीम 12 मैचों में आठ जीत और चार हार के साथ 16 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है। राजस्थान की टीम अगर यह मुकाबला जीतने में सफल रहती तो वह कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बाद इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन जाती, लेकिन चेन्नई ने उसका इंतजार बढ़ा दिया। 
06:49 PM, 12-May-2024

CSK vs RR Live : चेन्नई को लगा पांचवां झटका

रवींद्र जडेजा फील्डिंग में बाधा डालने के कारण आउट करार दिए गए। जडेजा रन आउट होने से बचने के लिए पीछे की ओर भाग रहे थे और जानबूझकर विकेट के सामने आ गए। संजू सैमसन ने जडेजा को आउट करने के लिए गेंद विकेट की ओर हिट की, लेकिन जडेजा के सामने होने से गेंद जडेजा को लगी। सैमसन ने फील्डिंग में बाधा डालने के कारण आउट की अपील की और तीसरे अंपायर ने जडेजा को आउट करार दिया। आईपीएल में तीसरा मौका है जब कोई खिलाड़ी इस तरह आउट हुआ है। जडेजा से पहले अमित मिश्रा और युसूफ पठान भी फील्डिंग में बाधा डालने के कारण आउट हो चुके हैं। जडेजा छह गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन
06:37 PM, 12-May-2024

CSK vs RR Live : शिवम दुबे आउट हुए

ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शिवम दुबे को आउट कर चेन्नई को चौथा झटका दिया। शिवम आतिषी पारी खेल रहे थे और अश्विन पर दो चौके और एक छक्के जड़े चुके थे, लेकिन अश्विन ने 14वें ओवर की अंतिम गेंद पर शिवम की पारी का अंत किया। शिवम 11 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। 
06:26 PM, 12-May-2024

CSK vs RR Live : मोइन अली आउट हुए

नांद्रे बर्गर ने मोइन अली को आउट कर चेन्नई को तीसरा झटका दिया। मोइन 13 गेंदो पर 10 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर शिवम दुबे उतरे हैं और उनके साथ कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ मौजूद हैं। 
06:22 PM, 12-May-2024

CSK vs RR Live : ऋतुराज-मोइन क्रीज पर टिके

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और मोइन अली क्रीज पर टिके हुए हैं। चेन्नई ने 11 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 84 रन बना लिए हैं। चेन्नई को अब जीत के लिए 54 गेंदों पर 58 रनों की जरूरत है। ऋतुराज 22 रन और मोइन अली नौ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
06:07 PM, 12-May-2024

CSK vs RR Live : डेरिल मिचेल आउट हुए

स्पिनर युजवेंद्र चहल ने डेरिल मिचेल को आउट कर चेन्नई को दूसरा झटका दिया। चहल ने डेरिल को एलबीडब्ल्यू आउट किया। मिचेल 13 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर मोइन अली उतरे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:55 PM, 12-May-2024

CSK vs RR Live : चेन्नई का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा

चेन्नई ने पावरप्ले की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 56 रन बना लिए हैं। क्रीज पर डेरिल मिचेल 10 गेंदों पर 20 रन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ छह रन बनाकर मौजूद हैं। राजस्थान ने पावरप्ले के दौरान चेन्नई को रचिन रवींद्र के रूप में एकमात्र झटका दिया। 
05:44 PM, 12-May-2024

CSK vs RR Live : रचिन रवींद्र आउट हुए

ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र को आउट कर चेन्नई को पहला झटका दिया। रचिन 18 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर डेरिल मिचेल उतरे हैं और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी मौजूद हैं। 
05:42 PM, 12-May-2024

CSK vs RR Live : चेन्नई की तेज शुरुआत

रचिन रवींद्र और ऋचुराज गायकवाड़ ने चेन्नई को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई ने तीन ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिए हैं। रचिन 15 गेंदों पर 24 रन और ऋतुराज दो रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
05:34 PM, 12-May-2024

CSK vs RR Live : चेन्नई की पारी शुरू

राजस्थान रॉयल्स के 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की पारी शुरू हो गई है। रचिन रवींद्र के साथ कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर उतरे हैं। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed