BAN vs AFG Live: अफगानिस्तान ने जीता लगातार दूसरा मैच, बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर सुपर-4 में बनाई जगह
{"_id":"630e0f1221187a4426091ddf","slug":"bangladesh-vs-afghanistan-live-cricket-score-ban-vs-afg-asia-cup-3rd-t20-match-at-sharjah-cricket-stadium-in-uae","type":"live","status":"publish","title_hn":"BAN vs AFG Live: अफगानिस्तान ने जीता लगातार दूसरा मैच, बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर सुपर-4 में बनाई जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 30 Aug 2022 11:04 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:04 PM IST
खास बातें
Bangladesh vs Afghanistan (BAN vs AFG) T20 Asia Cup: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 127 रन बनाए थे। मोसद्दक हुसैन ने सबसे ज्यादा 48 रन की पारी खेली थी। जवाब में अफगानिस्तान ने 18.3 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
10:38 PM, 30-Aug-2022
अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराया
अफगानिस्तान ने एशिया कप 2022 के तीसरे मैच में पिछली बार की उपविजेता टीम बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 127 रन बनाए थे। मोसद्दक हुसैन ने सबसे ज्यादा 48 रन की पारी खेली थी। जवाब में अफगानिस्तान ने 18.3 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अफगानिस्तान के लिए नजीबुल्लाह जादरान ने सबसे ज्यादा 43 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान की टीम की यह लगातार दूसरी जीत थी। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका को हराया था। बांग्लादेश पर जीत के साथ अफगानिस्तान की टीम ने सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की टीम सुपर-4 के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम है।10:09 PM, 30-Aug-2022
BAN vs AFG Live: अफगानिस्तान के लिए राह मुश्किल
10 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने दो विकेट गंवाकर 48 रन बना लिए हैं। फिलहाल इब्राहिम जादरान 11 रन और मोहम्मद नबी दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। हजरतुल्लाह जजाई 26 गेंदों में 23 रन और रहमनुल्लाह गुरबाज 11 रन बनाकर आउट हुए। शाकिब अल हसन और मोसद्दक हुसैन को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
09:43 PM, 30-Aug-2022
BAN vs AFG Live: अफगानिस्तान की धीमी शुरुआत
128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम की शुरुआत खराब रही है। टीम ने छह ओवर में एक विकेट गंवाकर 29 रन बना लिए हैं। फिलहाल हजरतुल्लाह जजई 16 रन और इब्राहिम जादरान दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। अफगानिस्तान को पहला झटका रहमनुल्लाह गुरबाज के रूप में लगा। वह 18 गेंदों में 11 रन बनाकर शाकिब अल हसन की गेंद पर स्टंप आउट हुए।09:12 PM, 30-Aug-2022
BAN vs AFG Live: बांग्लादेश ने दिया 128 रन का लक्ष्य
बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के सामने 128 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 127 रन बनाए। इस मैच में अफगानिस्तान के स्पिनर्स ने कहर बरपाया। सात में से छह विकेट मुजीब उर रहमान और राशिद खान ने तीन-तीन विकेट झटके। चार ओवर में मुजीब ने 16 रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं, राशिद ने चार ओवर के कोटे में 22 रन दिए। बांग्लादेश की ओर से मोसद्दक हुसैन ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए।09:00 PM, 30-Aug-2022
BAN vs AFG Live: बांग्लादेश के छह विकेट गिरे
17 ओवर के बाद बांग्लादेश ने छह विकेट गंवाकर 103 रन बना लिए हैं। फिलहाल मेहदी हसन दो रन और मोसद्दक हुसैन 37 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अफगानिस्तान के स्पिनर्स ने बांग्लेदश के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं। बांग्लादेश के छह खिलाड़ी स्पिनर्स को अपना विकेट गंवा बैठे हैं। तीन विकेट मुजीब उर रहमान ने और तीन विकेट राशिद खान ने लिए हैं।08:33 PM, 30-Aug-2022
BAN vs AFG Live: बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौटी
11 ओवर के बाद बांग्लादेश ने पांच विकेट गंवाकर 55 रन बना लिए हैं। फिलहाल महमदुल्लाह 15 रन और मोसद्दक हुसैन एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। बांग्लादेश के खिलाड़ी अफगानिस्तानी फिरकी में उलझ गए। पांचों विकेट अफगानिस्तान के स्पिनर्स ने लिए हैं। तीन विकेट मुजीब उर रहमान ने और दो विकेट राशिद खान ने लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:59 PM, 30-Aug-2022
BAN vs AFG Live: बांग्लादेश को तीन झटके
बांग्लादेश को पावरप्ले के अंदर यानी शुरुआती छह ओवर में तीन झटके लग गए हैं। ओपनर्स मोहम्मद नईम, एनामुल हक और कप्तान शाकिब अल हसन पवेलियन लौट चुके हैं। तीनों विकेट मुजीब उर रहमान ने लिए। नईम छह रन, एनामुल पांच रन और शाकिब 11 रन बनाकर आउट हुए। छह ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर तीन विकेट पर 27 रन है। फिलहाल मुश्फिकुर रहीम और अफीफ हुसैन क्रीज पर हैं।07:36 PM, 30-Aug-2022
BAN vs AFG Live: बांग्लादेश की पहले बल्लेबाजी
बांग्लादेश के ओपनर्स मोहम्मद नईम और एनामुल हक क्रीज पर हैं। एक ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए पांच रन है। नईम छह रन और एनामुल बिना कोई रन बनाए क्रीज पर हैं।07:27 PM, 30-Aug-2022
BAN vs AFG Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं
बांग्लादेश: मोहम्मद नईम, अनामुल हक, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), मोसादेक हुसैन, महमूदुल्लाह, महेदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।अफगानिस्तान: हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जानत, मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी।
07:14 PM, 30-Aug-2022