11:38 PM, 13-Jun-2024
BAN vs NED Live : बांग्लादेश की नीदरलैंड पर बड़ी जीत
बांग्लादेश ने अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के नाबाद अर्धशतक के बाद रिशाद हुसैन की दमदार गेंदबाजी की मदद से नीदरलैंड को टी20 विश्व कप के ग्रुप-डी मुकाबले में 25 रनों से हराया। बांग्लादेश की यह तीन मैचों में दूसरी जीत है और उसने सुपर आठ में पहुंचने की उम्मीद जीवंत रखी है। बांग्लादेश ने शाकिब के 46 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से नाबाद 64 रन के दम पर 20 ओवर में पांच विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 134 रन ही बना सकी। नीदरलैंड के लिए साइब्रांड एंगलब्रट ने 22 गेंदों पर सर्वाधिक 33 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
बांग्लादेश ने इस जीत से जहां सुपर आठ में पहुंचने के अपने दावे को मजबूती दी है, वहीं, श्रीलंका के लिए आगे का सफर समाप्त हो गया है। नीदरलैंड की टीम हार के बावजूद अभी पूरी तरह टीम से बाहर नहीं हुई है। नीदरलैंड को अगर अपनी उम्मीद बरकरार रखनी है तो उसे ग्रुप चरण का अपना अंतिम मैच हर हाल में जीतना होगा।
11:26 PM, 13-Jun-2024
BAN vs NED Live : नीदरलैंड को लगा सातवां झटका
रिशान हुसैन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए नीदरलैंड को सातवां झटका दिया। रिशाद ने वान बीक को पवेलियन भेजा। वान बीक दो रन बनाकर आउट हुए।
11:21 PM, 13-Jun-2024
BAN vs NED Live : एडवर्ड्स आउट हुए
मुस्तफिजुर रहमान ने कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स को आउट कर नीदरलैंड को छठा झटका दिया। नीदरलैंड की पारी लड़खड़ा गई है और उसने 117 रन पर छह विकेट गंवा दिए हैं। एडवर्ड्स 23 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए।
11:15 PM, 13-Jun-2024
BAN vs NED Live : डी लीडे खाता खोले बिना आउट
रिशाद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए नीदरलैंड को एक और झटका दिया। नए बल्लेबाज के रूप में उतरे बास डी लीडे खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए हैं। नीदरलैंड ने 111 रन पर पांच विकेट गंवा दिए हैं।
11:12 PM, 13-Jun-2024
BAN vs NED Live : एंगलब्रट पवेलियन लौटे
रिशाद हुसैन ने यसानदार लय में दिख रहे साइब्रांड एंगलब्रट को आउट कर नीदरलैंड को चौथा झटका दिया। एंगलब्रट बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन रिशाद ने उन्हें आउट किया। एंगलब्रट 22 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हुए।
11:09 PM, 13-Jun-2024
BAN vs NED Live : नीदरलैंड ने पार किया 100 रनों का आंकड़ा
नीदरलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। 14 ओवर की समाप्ति के बाद नीदरलैंड ने तीन विकेट पर 104 रन बनाए हैं। फिलहाल क्रीज पर साइब्रांड एंगलब्रट 33 रन और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:48 PM, 13-Jun-2024
BAN vs NED Live : महमूदुल्लाह ने विक्रमजीत की पारी का अंत किया
महमूदुल्लाह ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे विक्रमजीत सिंह की पारी का अंत कर बांग्लादेश को तीसरी सफलता दिलाई। विक्रमजीत 16 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए। विक्रमजीत को लिटन दास ने स्टंप किया।
10:32 PM, 13-Jun-2024
BAN vs NED Live : मैक्स ओ डौड पवेलियन लौटे
तंजिम हसन साकिब ने अपनी ही गेंद पर मैक्स ओ डौड को आउट कर बांग्लादेश को दूसरी सफलता दिलाई। ओ डौड 16 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। सधी हुई शुरुआत के बाद नीदरलैंड की पारी लड़खड़ा गई है और उसने 10 रन के अंदर दो विकेट गंवा दिए हैं।
10:25 PM, 13-Jun-2024
BAN vs NED Live : माइकल लेविट आउट हुए
तस्कीन अहमद ने सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट को आउट कर नीदरलैंड को पहला झटका दिया। लेविट और मैक्स ओ डौड के बीच अच्छी साझेदारी चल रही थी, लेकिन तस्कीन ने इस साझेदारी का अंत किया। लेविट 16 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए।
10:24 PM, 13-Jun-2024
BAN vs NED Live : नीदरलैंड की सधी शुरुआत
बांग्लादेश के खिलाफ नीदरलैंड ने सधी हुई शुरुआत की और चार ओवर की समाप्ति तक एक भी विकेट नहीं गंवाया। नीदरलैंड ने चार ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 22 रन बना लिए हैं।