BAN vs AFG Highlights: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को छह विकेट से हराया, नजमुल हुसैन और मेहदी हसन का अर्धशतक
{"_id":"6520ddf4a631a187170f9193","slug":"ban-vs-afg-live-cricket-score-bangladesh-vs-afghanistan-wc-2023-3rd-match-at-hpca-dharamshala-stadium-update-2023-10-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"BAN vs AFG Highlights: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को छह विकेट से हराया, नजमुल हुसैन और मेहदी हसन का अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 07 Oct 2023 04:29 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 07 Oct 2023 04:29 PM IST
खास बातें
ICC ODI World Cup 2023 Bangladesh vs Afghanistan 2023: विश्व कप के तीसरे मैच में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को छह विकेट से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अफगानिस्तान की टीम 37.2 ओवर में 156 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में बांग्लादेश ने 34.4 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाकर मैच को जीत लिया।
विज्ञापन
नजमुल हुसैन शान्तो और मेहदी हसन मिराज
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
04:23 PM, 07-Oct-2023
BAN vs AFG Live Score: बांग्लादेश की शानदार जीत
बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को विश्व कप में छह विकेट से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत से की है। इस जीत के साथ उसके एक मैच में दो अंक हो गए है। वह न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। तीनों टीमों के दो-दो अंक हैं। बेहतर नेटरनरेट के आधार पर न्यूजीलैंड शीर्ष पर है।बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अफगानिस्तान की टीम 37.2 ओवर में 156 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में बांग्लादेश ने 34.4 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाकर मैच को जीत लिया। मुकाबले में अर्धशतक लगाने के अलावा तीन विकेट लेने वाले मेहदी हसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
शान्तो और मेहदी ने दिलाई जीत
बांग्लादेश के लिए नजमुल हुसैन शान्तो ने नाबाद 59 रन बनाए। उन्होंने 83 गेंद की पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। मेहदी हसन मिराज ने 73 गेंद पर 57 रन की पारी खेली। इस दौरान पाचं चौके लगाए। शाकिब अल हसन 14 और लिटन दास 13 रन बनाकर आउट हुए। तंजीद हसन ने पांच रन बनाए। मुशफिकुर रहीम दो रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान के लिए फजहलहक फारूकी, अजमतुल्लाह ओमरजई और नवीन उल हक ने एक-एक विकेट लिया।
शाकिब और मेहदी की घातक गेंदबाजी
इससे पहले अफगानिस्तान के लिए रहमनुल्लाह गुरबाज ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। इब्राहिम जादरान और अजमतुल्लाह ओमरई ने 22-22 रन की पारी खेली। रहमत शाह और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 18-18 रन का योगदान दिया। राशिद खान नौ, मोहम्मद नबी छह और नजीबुल्लाह जादरान पांच रन ही बना सके। मुजीब उर रहमान ने एक रन बनाए। नवीन उल हक खाता नहीं खोल सके। फजहलहक फारूकी खाता खोले बगैर नाबाद रहे। बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन और मेहदी हसन मिराज ने तीन-तीन विकेट लिए। शोरिफुल इस्लाम को दो सफलता मिली। मुस्तफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद ने एक-एक विकेट लिया।
04:16 PM, 07-Oct-2023
BAN vs AFG Live Score: बांग्लादेश को चौथा झटका
बांग्लादेश को चौथा झटका शाकिब अल हसन के रूप में लगा। कप्तान शाकिब 34वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए। अजमतुल्लाह की गेंद पर फजहलहक फारूकी ने उनका कैच लिया। शाकिब ने 19 गेंद पर 14 रन बनाए।
विज्ञापन
04:01 PM, 07-Oct-2023
BAN vs AFG Live Score: बांग्लादेश को तीसरा झटका
बांग्लादेश को तीसरा झटका मेहदी हसन मिराज के रूप में लगा। मेहदी 29वें ओवर की पहली गेंद पर मेहदी हसन को नवीन उल हक ने आउट कर दिया। रहमत शाह ने उनका कैच लिया। मेहदी ने 73 गेंद पर 57 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके निकले। बांग्लादेश ने 31 ओवर में तीन विकेट पर 135 रन बना लिए हैं। नजमुल हुसैन 46 और शाकिब अल हसन सात रन बनाकर नाबाद हैं।03:15 PM, 07-Oct-2023
BAN vs AFG Live Score: बांग्लादेश की पारी संभली
बांग्लादेश की पारी को नजमुल हुसैन शान्तो और मेहदी हसन मिराज ने मिलकर संभाल लिया है। बांग्लादेश का स्कोर दो विकेट पर 86 रन है। मेहदी 40 और नजमुल 23 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी कर ली है।02:26 PM, 07-Oct-2023
BAN vs AFG Live Score: बांग्लादेश को लगे शुरुआती झटके
बांग्लादेश को शुरुआती झटके लगे हैं। उसके दोनों ओपनर बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। तंजीद हसन पांचवें ओवर की पहली गेंद पर रनआउट हो गए। उन्होंने 13 गेंद पर पांच रन बनाए। तंजीद के बाद लिटन दास भी पवेलियन लौट गए हैं। लिटन ने 18 गेंद पर 13 रन बनाए। सातवें ओवर की चौथी गेंद पर फजहलहक फारूकी ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। बांग्लादेश ने सात ओवर में दो विकेट पर 27 रन बना लिए हैं। मेहदी हसन मिराज और नजमुल हुसैन शान्तो क्रीज पर हैं।01:56 PM, 07-Oct-2023
BAN vs AFG Live Score: बांग्लादेश की पारी शुरू
157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की पारी शुरू हो गई है। लिटन दास के साथ तंजीद हसन ने पारी की शुरुआत की है। बांग्लादेश ने दो ओवर में बिना किसी नुकसान के 15 रन बना लिए हैं। लिटन नौ और तंजीद पांच रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:26 PM, 07-Oct-2023
BAN vs AFG Live Score: बांग्लादेश को 157 रन का लक्ष्य
बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 156 रन पर ऑलआउट कर दिया। अफगान टीम 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। वह 37.2 ओवर ही खेल पाई। अफगानिस्तान के लिए रहमनुल्लाह गुरबाज ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। इब्राहिम जादरान और अजमतुल्लाह ओमरई ने 22-22 रन की पारी खेली। रहमत शाह और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 18-18 रन का योगदान दिया। राशिद खान नौ, मोहम्मद नबी छह और नजीबुल्लाह जादरान पांच रन ही बना सके। मुजीब उर रहमान ने एक रन बनाए। नवीन उल हक खाता नहीं खोल सके। फजहलहक फारूकी खाता खोले बगैर नाबाद रहे। बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन और मेहदी हसन मिराज ने तीन-तीन विकेट लिए। शोरिफुल इस्लाम को दो सफलता मिली। मुस्तफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद ने एक-एक विकेट लिया।01:22 PM, 07-Oct-2023
BAN vs AFG Live Score: मुजीब उर रहमान हुए बोल्ड
मेहदी हसन मिराज ने बांग्लादेश को नौवीं सफलता दिलाई। उन्होंने मुजीब उर रहमान को क्लीन बोल्ड कर दिया। मुजीब ने चार गेंद पर एक रन बनाए। अफगानिस्तान ने 37 ओवर में नौ विकेट पर 156 रन बना लिए हैं।01:16 PM, 07-Oct-2023
BAN vs AFG Live Score: शोरिफुल को मिली पहली सफलता
बांग्लादेश को आठवीं सफलता शोरिफुल इस्लाम ने दिलाई। उन्होंने 36वें ओवर की दूसरी गेंद पर अजमतुल्लाह ओमरजई को आउट कर दिया। अजमतुल्लाह ने 20 गेंद पर 22 रन बनाए। अफगानिस्तान ने 36 ओवर में आठ विकेट पर 156 रन बना लिए हैं। मुजीब उर रहमान के साथ नवीन उल हक क्रीज पर हैं।01:10 PM, 07-Oct-2023