AUS vs OMA : ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 39 रन से हराया, मार्कस का ऑलराउंड प्रदर्शन, अयान के प्रदर्शन पर फिरा पानी
{"_id":"66610159e08ecd1e2509ee75","slug":"aus-vs-oma-t20-world-cup-live-score-australia-vs-oman-scorecard-and-result-news-updates-in-hindi-2024-06-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"AUS vs OMA : ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 39 रन से हराया, मार्कस का ऑलराउंड प्रदर्शन, अयान के प्रदर्शन पर फिरा पानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 06 Jun 2024 10:29 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिजटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिजटाउन
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 06 Jun 2024 10:29 AM IST
खास बातें
Live Cricket Score (AUS vs OMA) Australia vs Oman Match Live: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच टी20 विश्व कप 2024 का 10वां मुकाबला खेला न्यूयॉर्क में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 164 रन बनाए। जवाब में ओमान 20 ओवर में नौ विकेट पर 125 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला 39 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान
- फोटो : ICC/T20 World cup
लाइव अपडेट
09:49 AM, 06-Jun-2024
AUS vs OMA Live Score: ऑस्ट्रेलिया की 39 रनों से जीत
टी20 विश्व कप 2024 के तहत गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में मिचेल मार्श की टीम ने ओमान को 39 रनों से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 164 रन बनाए। जवाब में ओमान 20 ओवर में नौ विकेट पर 125 रन ही बना सकी। इस मैच में डेविड वॉर्नर और मार्कस स्टोइनिस ने अर्धशतक लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम नौ विकेट पर 125 रन बना सकी। इस मैच में उनकी शुरुआत झटके के साथ हुई थी। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने प्रतीक अठावले को एलबीडब्ल्यू आउट किया। पांचवें ओवर में नाथन एलिस ने कश्यप एलिस को आउट किया जो सिर्फ सात रन बना सके। इस मैच में ओमान का बल्लेबाजी क्रम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। अयान खान के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। उन्होंने 36 रन बनाए। हालांकि, 16वें ओवर में जम्पा ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इस मैच में आकिब इलियास 18, जीशान मकसूद एक, खालिद काइल आठ, शोएब खान शून्य, मेहरान खान 27, शकील अहमद 11 रन बना सके। वहीं, कलीमुल्लाह और बिलाल खान क्रमश: छह और एक रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टोनिस ने तीन विकेट चटकाए जबकि स्टार्क, एलिस और जम्पा ने दो-दो विकेट झटके।09:41 AM, 06-Jun-2024
AUS vs OMA Live Score: ओमान का आठवां विकेट भी गिरा
ओमान को आठवां झटका मार्कस स्टोइनिस ने दिया। उन्होंने मेहरान खान को 117 रन के स्कोर पर आउट किया। वह 27 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर शकील और कलीमुल्लाह मौजूद हैं। 19 ओवर के बाद टीम का स्कोर 121/8 है।
विज्ञापन
09:31 AM, 06-Jun-2024
AUS vs OMA Live Score: अयान खान 36 रन बनाकर आउट
इस मैच में ओमान के बल्लेबाजों को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते देखा जा रहा है। अयान खान 36 रन बनाकर आउट हो गए। जम्पा ने उन्हें 89 रन के स्कोर पर आउट किया। फिलहाल क्रीज पर मेहरान और शकील क्रीज पर मौजूद हैं। 18 ओवर के बाद टीम का स्कोर 109/7 है।09:05 AM, 06-Jun-2024
AUS vs OMA Live Score: ओमान का छठा विकेट भी गिरा
ओमान को छठा झटका एडम जम्पा ने दिया। उन्होंने शोएब खान को 57 रन के स्कोर पर आउट किया। वह बिना खाता खोले आउट हो गए। जम्पा की यह उनके टी20 करियर की 300वीं सफलता है। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मेहरान खान उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए अयान खान क्रीज पर मौजूद हैं।09:00 AM, 06-Jun-2024
AUS vs OMA Live Score: ओमान ने खोया पांचवां विकेट
ओमान को पांचवां झटका स्टार्क ने दिया। उन्होंने खालिद काइल को 56 रन के स्कोर पर आउट किया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। फिलहाल क्रीज पर अयान खान और शोएब खान क्रीज पर मौजूद हैं।08:42 AM, 06-Jun-2024
AUS vs OMA Live Score: 38 पर ओमान को लगा चौथा झटका
38 रन के स्कोर पर ओमान को चौथा झटका लगा। स्टोइनिस ने जीशान मकसूद को मैथ्यू वेड के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना सके। इससे पहले आकिब इलियास (18) और प्रतीक अठावले (0) आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर खालिद और अयान क्रीज पर मौजूद हैं। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 48/4 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:00 AM, 06-Jun-2024
AUS vs OMA Live Score: ओमान को लगा पहला झटका
ओमान को पहला झटका स्टार्क ने दिया। उन्होंने प्रतीक अठावले को पहले ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट किया। सलामी बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आकिब इलियास उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए कश्यप प्रजापति क्रीज पर मौजूद हैं। एक ओवर के बाद टीम का स्कोर 12/1 है।07:44 AM, 06-Jun-2024
AUS vs OMA Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने तैयार किया 165 रन का लक्ष्य
टी20 विश्व कप 2024 का 10वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 164 रन बनाए। ओमान के लिए मेहरान खान ने दो विकेट चटकाए। उन्होंने मिचेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल को अपना शिकार बनाया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका 19 रन के स्कोर पर लगा। ट्रेविस हेड को बिलाल खान ने आउट किया। वह सिर्फ 12 रन बना सके। इसके बाद मेहरान खान ने कहर बरपाया। उन्होंने नौवें ओवर में लगातार दो गेंदों पर दो बड़े विकेट चटकाए। पहले मेहरान ने कप्तान मार्श को पवेलियन भेजा। वह सिर्फ 14 रन बना सके इसके बाद गेंदबाज ने ग्लेन मैक्सवेल को आकिब के हाथों कैच कराया। वह बिना खाता खोले आउट हुए। इसके बाद मोर्चा स्टोइनिस और वॉर्नर ने संभाला। दोनों के बीच 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी हुई जिसे कलीमुल्ला ने तोड़ा। उन्होंने सलामी बल्लेबाज वॉर्नर को आउट किया। वह 56 छह चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाने में कामयाब हुए जबकि मार्कस स्टोइनिस 35 गेंदों में 66 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, टिम डेविड 10 रन बनाकर आउट हो गए। ओमान के लिए मेहरान ने दो विकेट लिए जबकि बिलाल और कलीमुल्लाह को एक-एक विकेट मिला।07:37 AM, 06-Jun-2024
AUS vs OMA Live Score: वॉर्नर 56 रन बनाकर आउट
ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका कलीलमुल्ला ने दिया। उन्होंने डेविड वॉर्नर को अपना शिकार बनाया। सलामी बल्लेबाज इस मैच में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाने में कामयाब हुए। वॉर्नर ने स्टोइनिस के साथ चौथे विकेट के लिए 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभाई। 19 ओवर के बाद टीम का स्कोर 156/4 है।07:29 AM, 06-Jun-2024