फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUS vs IRE: ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 42 रन से हराया, दूसरी जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा

Mon, 31 Oct 2022 05:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 31 Oct 2022 05:03 PM IST
खास बातें

(AUS vs IRE) Australia vs Ireland T20 World Cup: टी20 विश्व कप में मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरी जीत दर्ज कर ली है। आयरलैंड पर जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया के पास पांच अंक हो गए हैं और यह टीम न्यूजीलैंड के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है। इस मैच आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में आयरलैंड की टीम सिर्फ 137 रन बना पाई और मुकाबला 42 रन से हार गई।

विज्ञापन
AUS vs IRE T20 Live Score: T20 World Cup Australia vs Ireland Scorecard and Result News Updates in Hindi
ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

04:58 PM, 31-Oct-2022

ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 42 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला 42 रन से जीत लिया है। इस मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान फिंच के अर्धशतक और मार्श-स्टोइनिस की उपयोगी पारियों के दम पर 179 रन का स्कोर बनाया। आयरलैंड के लिए मैकार्थी ने तीन और जोशुआ लिटिल ने दो विकेट लिए। 

180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे आयरलैंड की शुरुआती बेहद खराब रही। 25 रन के स्कोर पर टीम के पांच विकेट गिर गए। इसके बाद टकर ने डेलनी और अडायर के साथ उपयोगी साझेदारियां कर आयरलैंड का स्कोर 100 रन तक पहुंचाया। एक समय पर ऐसा भी लगा कि टकर अपने दम पर आयरलैंड को जीत दिला सकते हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने सही समय पर वापसी कर उलटफेर की किसी भी संभावना को खत्म कर दिया। आयरलैंड की टीम 18.1 ओवर में 137 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए कमिंस, स्टार्क, मैक्सवेल और जंपा ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, हेजलवुड को एक विकेट मिला।
04:42 PM, 31-Oct-2022

AUS vs IRE T20 Live: टकर का अर्धशतक

आयरलैंड के लिए टकर ने अकेले पारी संभाली है। वह अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं और अभी भी आयरलैंड मैच में बना हुआ है। हालांकि, 136 रन के स्कोर पर टीम के नौ विकेट गिर चुके हैं। 
विज्ञापन
04:30 PM, 31-Oct-2022

AUS vs IRE T20 Live: आयरलैंड का स्कोर 100 रन के पार

आठ विकेट के नुकसान पर आयरलैंड का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। टकर 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके अलावा आयरलैंड के किसी बल्लेबाज ने संभलकर बल्लेबाजी करने की कोशिश नहीं की। इसी वजह से आयरलैंड के लिए यह मैच जीतना मुश्किल है। 180 रन का पीछा करते हुए आयरलैंड ने पांच विकेट 25 रन के अंदर गंवा दिए थे। इसके बाद टकर ने डेलनी और मार्क अडायर के साथ उपयोगी साझेदारी कर टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। 
03:56 PM, 31-Oct-2022

AUS vs IRE T20 Live: आयरलैंड का स्कोर 50 रन के पार

पांच विकेट के नुकसान पर आयरलैंड का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। फिलहाल डेनली और टकर क्रीज पर हैं। आयरलैंड के पांच विकेट 25 रन के स्कोर पर ही गिर गए थे। इसके बाद इस जोड़ी ने विकेटों का पतन रोका है और थोड़ी साझेदारी करने की कोशिश की है।
03:34 PM, 31-Oct-2022

AUS vs IRE T20 Live: आयरलैंड की खराब शुरुआत

180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड ने बेहद खराब शुरुआत की है। तीन ओवर के अंदर आयरलैंड के तीन विकेट गिर चुके हैं। हालांकि, आयरलैंड का स्कोर भी 24 रन है, लेकिन टीम के सभी बल्लेबाज बड़े शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट फेंककर जा रहे हैं। चार ओवर के बाद 25 रन पर आयरलैंड के पांच विकेट गिर चुके हैं। मिशेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल ने दो-दो विकेट लिए हैं, जबकि पैट कमिंस को एक विकेट मिला है। 

अब तक आउट होने वाले बल्लेबाजों में सिर्फ पॉल स्टर्लिंग ही दहाई का आंकड़ा छू पाए हैं। उन्होंने 11 रन बनाए। आयरलैंड के दो खाता खोले बिना आउट हो चुके हैं।
03:11 PM, 31-Oct-2022

AUS vs IRE T20 Live: ऑस्ट्रेलिया ने 179 रन बनाए

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा है। निर्धारित 20 ओवर में कंगारू टीम ने पांच विकेट खोकर 179 रन बनाए। कप्तान फिंच ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने 35 और मिशेल मार्श ने 28 रन की पारी खेली। आयरलैंड के लिए मैकार्थी ने तीन और जोशुआ लिटिल ने दो विकेट लिए। 

कप्तान एरोन फिंच का लय में आना ऑस्ट्रेलिया के लिए राहत की खबर है। फिंच ने सही समय पर अपनी लय हासिल कर ली है। अब ऑस्ट्रेलिया के पास अपने बाकी मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है। आने वाले मैचों में फिंच की फॉर्म ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:07 PM, 31-Oct-2022

AUS vs IRE T20 Live: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 150 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। कप्तान फिंच अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। वहीं, स्टोइनिस भी उनका साथ निभा रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम तेजी से बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है।
02:39 PM, 31-Oct-2022

AUS vs IRE T20 Live: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। कप्तान एरोन फिंच शानदार लय में हैं और अपने अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं। वहीं, मार्कस स्टोइनिस ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया को बड़े स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं। 
02:17 PM, 31-Oct-2022

AUS vs IRE T20 Live: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 75 रन के पार

10 ओवर का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दो विकेट पर 78 रन बना लिए हैं। कप्तान एरोन फिंच और ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर मौजूद हैं। वॉर्नर के बाद मिशेल मार्श 22 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। आयरलैंड के लिए दोनों विकेट मैकार्थी ने लिए हैं। 
01:58 PM, 31-Oct-2022

AUS vs IRE T20 Live: ऑस्ट्रेलिया ने पावरप्ले में 38 रन बनाए

वॉर्नर के सस्ते में आउट होने के बाद कप्तान एरोन फिंच और मिशेल मार्श ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभाला है। एरोन फिंच लंबे समय बाद अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं। वह तूफानी अंदाज में रन बना रहे हैं। इस पारी में वह दो चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 38 रन बनाए। सात ओवर का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 53 रन है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed