लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन

AUS vs AFG: ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल की दौड़ में बरकरार, अफगानिस्तान को चार रन से हराया, श्रीलंका बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: रोहित राज Updated Fri, 04 Nov 2022 05:23 PM IST
ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान
ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान - फोटो : T20 World Cup/Twitter

खास बातें

Live Cricket Score (AUS vs AFG) Australia vs Afghanistan T20 World Cup: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 वर्ल्ड कप का 38वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच एडिलेड में खेला गया। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 164 रन ही बना सकी। उसे चार से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:07 PM, 04-Nov-2022

AUS vs AFG T20 Live: अफगानिस्तान के खिलाफ हारते-हारते बचा ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए रोमांचक मैच में अफगानिस्तान को चार रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है। उसने अफगानिस्तान को हराने के साथ-साथ श्रीलंका को सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के पांच मैच में सात अंक हो गए हैं। न्यूजीलैंड के भी पांच मैच में सात अंक हैं। वह बेहतर नेट रनरेट के आधार पर ऑस्ट्रेलिया से आगे है। ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका की जीत की दुआ मांगनी होगी।

अगर लंकाई टीम मैच जीत जाती है तो वह इंग्लैंड को बाहर कर देगी। श्रीलंका के चार मैच में चार अंक हैं। इंग्लैंड के चार मैच में पांच अंक हैं। श्रीलंका जीतता भी है तो उसके छह अंक होंगे। वह ऑस्ट्रेलिया के सात अंक को पीछे नहीं छोड़ पाएगा। वहीं, इंग्लैंड जीतता है तो उसके सात अंक हो जाएंगे और वह बेहतर नेट रनरेट के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंचा जाएगा।

मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 168 रन बनाए। उसके लिए ग्लेन मैक्सवेल ने 54 और मिचेल मार्श ने 45 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 164 रन ही बना सकी। राशिद खान ने आखिरी ओवरों में 23 गेंद पर 48 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने तीन चौके और चार छक्के लगाए। आखिरी ओवर में अफगानिस्तान को जीत के लिए 22 रन बनाने थे, लेकिन वह 17 रन ही बना सका। अफगानिस्तान के लिए राशिद के अलावा गुलबदीन नायब ने 39 और रहमनुल्लाह गुरबाज ने 30 रन बनाए।
04:37 PM, 04-Nov-2022

AUS vs AFG T20 Live: अफगानिस्तान को लगा छठा झटका

अफगानिस्तान की टीम को छठा झटका मोहम्मद नबी के रूप में लगा। कप्तान नबी दो गेंद पर एक रन बनाकर हेजलवुड की गेंद पर वॉर्नर को कैच थमा बैठे। अफगानिस्तान ने 16 ओवर में छह विकेट पर 112 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 24 गेंद पर 57 रन बनाने हैं। अभी राशिद खान और दरवेश रसूली क्रीज पर हैं।
04:32 PM, 04-Nov-2022

AUS vs AFG T20 Live: अफगानिस्तान को लगे लगातार झटके

14वें ओवर में अफगानिस्तान के तीन विकेट गिरे। पहली गेंद पर गुलबदीन नायब रनआउट हो गए। उन्होंने 23 गेंद पर 39 रन बनाए। इस दौरान तीन चौके और दो छक्के लगाए। उनके बाद अगली गेंद पर एडम जैम्पा ने इब्राहिम जादरान को मिचेल मार्श के हाथों कैच कराया। जादरान ने 33 गेंद पर 26 रन बनाए। उन्होंने दो चौके लगाए। इसी ओवर की चौथी गेंद पर अफगानिस्तान को पांचवां झटका लगा। नजीबुल्लाह जादरान को जैम्पा ने ग्लेन मैक्सवेल के हाथों कैच कराया। नजीबुल्लाह दो गेंद पर खाता नहीं खोल पाए। अफगानिस्तान ने 14 ओवर में पांच विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। मोहम्मद नबी और दरवेश रसूली क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
04:16 PM, 04-Nov-2022

AUS vs AFG T20 Live: अफगानिस्तान के 11 ओवर पूरे

अफगानिस्तान की पारी के 11 ओवर पूरे हो गए हैं। उसने दो विकेट पर 79 रन बना लिए हैं। गुलबदीन नायब 18 गेंद पर 27 और इब्राहिम जादरान 24 गेंद पर 19 रन बनाकर नाबाद हैं। 
03:52 PM, 04-Nov-2022

AUS vs AFG T20 Live: गुरबाज को रिचर्डसन ने किया आउट

रहमनुल्लाह गुरबाज को केन रिचर्डसन ने आउट कर दिया। वह छठे ओवर की तीसरी गेंद पर डेविड वॉर्नर को कैच थमा बैठे। गुरबाज ने 17 गेंद पर 30 रन बनाए। इस दौरान दो चौके और दो छक्के लगाए। अफगानिस्तान के छह ओवर में दो विकेट पर 47 रन बना लिए हैं। इब्राहिम जादरान और गुलबदीन नायब सात-सात रन बनाकर नाबाद हैं।
03:37 PM, 04-Nov-2022

AUS vs AFG T20 Live: हेजलवुड को मिली पहली सफलता

अफगानिस्तान को पहला झटका तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर लगा। जोश हेजलवुड ने उस्मान गनी को पैट कमिंस के हाथों कैच करा दिया। उस्मान ने सात गेंद पर दो रन बनाए। उनके बाद इब्राहिम जादरान क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर रहमनुल्लाह गुरबाज जमे हैं।
विज्ञापन
03:12 PM, 04-Nov-2022

AUS vs AFG T20 Live: अफगानिस्तान को मिला चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ 20 ओवर में आठ विकेट पर 168 रन बनाए हैं। अफगानिस्तान को जीत के लिए 169 रन बनाने होंगे। कंगारू टीम के लिए विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा नाबाद 54 रन बनाए। उन्होंने 32 गेंद की पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए। मैक्सवेल के अलावा मिचेल मार्श ने 30 गेंद पर 45 रनों की पारी खेली। डेविड वॉर्नर और मार्कस स्टोइनिस ने 25-25 रनों का योगदान दिया। कप्तान मैथ्यू वेड ने छह, स्टीव स्मिथ ने चार और कैमरून ग्रीन ने तीन रन बनाए। केन रिचर्डसन ने एक और एडम जम्पा ने नाबाद एक रन बनाए। पैट कमिंस खाता नहीं खोल पाए। अफगानिस्तान के लिए नवीन उल हक ने तीन और फजहलहक फारूकी ने दो विकेट लिए। राशिद खान और मुजीब उर रहमान को एक-एक सफलता मिली।
02:36 PM, 04-Nov-2022

AUS vs AFG T20 Live: ऑस्ट्रेलिया की पारी के 15 ओवर समाप्त

ऑस्ट्रेलिया की पारी के 15 ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने चार विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 26 गेंद पर 47 रन की साझेदारी कर ली है। मैक्सवेल 17 गेंद पर 33 और स्टोइनिस 18 गेंद पर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
02:23 PM, 04-Nov-2022

AUS vs AFG T20 Live: ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका

ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका 11वें ओवर में लगा। मिचेल मार्श को मुजीब उर रहमान ने आउट कर दिया। मार्श 31 गेंद पर 45 रन बनाकर रहमनुल्लाह गुरबाज को कैच थमा बैठे। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। मार्श के बाद बल्लेबाज के लिए ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर उतरे हैं। मार्कस स्टोइनिस आठ रन बनाकर नाबाद हैं।
02:06 PM, 04-Nov-2022

AUS vs AFG T20 Live: स्टीव स्मिथ भी लौटे पवेलियन

ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका स्टीव स्मिथ के रूप में लगा। वह पावरप्ले की आखिरी गेंद (5.6) पर एलबीडब्ल्यू हो गए। स्मिथ को नवीन उल हक ने पवेलियन भेजा। उन्होंने चार गेंद पर चार रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने छह ओवर में तीन विकेट पर 54 रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श 12 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद हैं। मार्कस स्टोइनिस को अभी अपना खाता खोलना है।
01:59 PM, 04-Nov-2022

AUS vs AFG T20 Live: नहीं चला डेविड वॉर्नर का बल्ला

डेविड वॉर्नर का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह छठे ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गए। वॉर्नर को नवीन उल हक ने क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने 18 गेंद पर 25 रन बनाए। वॉर्नर के आउट होने के बाद स्टीव स्मिथ क्रीज पर आए हैं।
01:42 PM, 04-Nov-2022

AUS vs AFG T20 Live: अफगानिस्तान को मिली पहली सफलता

अफगानिस्तान को पहली सफलता तीसरे ओवर में लगी। फजहलहक फारूकी ने ओवर की पहली गेंद पर कैमरून ग्रीन को आउट कर दिया। ग्रीन दो गेंद पर तीन रन ही बना सकी। स्लिप में गुलबदीन नायब ने उनका कैच लिया। ग्रीन के आउट होने के बाद मिचेल मार्श क्रीज पर आए हैं। दूसरी ओर, डेविड वॉर्नर नाबाद हैं।
01:21 PM, 04-Nov-2022

AUS vs AFG T20 Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

अफगानिस्तान: रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), उस्मान गनी, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, दरवेश रसूली, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी।

ऑस्ट्रेलिया: कैमरून ग्रीन, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), पैट कमिंस, केन रिचर्डसन, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।
01:14 PM, 04-Nov-2022

AUS vs AFG T20 Live: पहले बल्लेबाजी करेगा ऑस्ट्रेलिया

अफगानिस्तान ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच इस मैच में चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर मैथ्यू वेड कप्तानी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने मैच में तीन बदलाव किए हैं। फिंच के अलावा मिचेल स्टार्क और टिम डेविड नहीं खेल रहे हैं। स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन और केन रिचर्डसन को प्लेइंग-11 में रखा गया है।
01:06 PM, 04-Nov-2022

AUS vs AFG: ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल की दौड़ में बरकरार, अफगानिस्तान को चार रन से हराया, श्रीलंका बाहर

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 वर्ल्ड कप का 38वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच एडिलेड में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच इस मैच में चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर मैथ्यू वेड कप्तानी कर रही हैं। दोनों टीमों का सुपर-12 में यह आखिरी मैच है। ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए यह मैच हार हाल में जीतना होगा।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

;