09:21 AM, 04-Jun-2024
AFG vs UGA Live : अफगानिस्तान ने दर्ज की बड़ी जीत
फजलहक फारूकी के पांच विकेटों की मदद से अफगानिस्तान ने युगांडा को 125 रनों से हराकर टी20 विश्व कप में बड़ी जीत दर्ज की। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रहमानुल्लाह गुरबाज के 76 रन और इब्राहिम जादरान के 70 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन बनाए। जवाब में युगांडा की पूरी टीम 16 ओवर में 58 रन पर ढेर हो गई। रियाजत अली शाह और रॉबिंसन ओबुया के ्अलावा युगांडा का अन्य कोई बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच सका। युगांडा के लिए रॉबिंसन ने सर्वाधिक 14 रन बनाए। फारूकी के अलावा नवीन उल हक और कप्तान राशिद खान ने दो-दो विकेट झटके।
अफगानिस्तान ने इस तरह टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत बड़ी जीत के साथ की। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी में दम दिखाया और इसके बाद उसके गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि युगांडा की टीम मैच में किसी भी समय मजबूत नजर नहीं आई। युगांडा का विश्व कप में यह पहला मुकाबला था और टीम की वैश्विक टूर्नामेंट में शुरुआत अच्छी नहीं रही।
09:18 AM, 04-Jun-2024
AFG vs UGA Live : युगांडा को लगा नौवां झटका
स्पिनर राशिद खान ने बिलाल हसन को आउट कर युगांडा को नौवां झटका दिया। बिलाल आठ रन बनाकर आउट हए।
09:04 AM, 04-Jun-2024
AFG vs UGA Live : फारूकी को अब तक पांच विकेट
फजलहक फारूकी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए युगांडा की पारी पूरी तरह लड़खड़ा दी है। फारूकी ने रॉबिंसन को आउट कर युगांडा को आठवां झटका दिया। रॉबिंसन 14 रन बनाकर आउट हुए। फारूकी ने इस मैच में अब तक पांच विकेट ले लिए हैं।
09:00 AM, 04-Jun-2024
AFG vs UGA Live : युगांडा को लगा सातवां झटका
फजलहक फारूकी ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर युगांडा की पारी लड़खड़ा दी है। युगांडा के कप्तान मसाबा पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो गए हैं। युगांडा ने इस तरह महज 47 रन पर सात विकेट गंवा दिए हैं।
08:57 AM, 04-Jun-2024
AFG vs UGA Live : अली शाह आउट हुए
फारूकी ने युगांडा को एक बार फिर झटका दिया और रियाजत अली शाह को आउट किया। अली शाह 11 रन बनाकर आउट हुए।
08:44 AM, 04-Jun-2024
AFG vs UGA Live : युगांडा की धीमी शुरुआत
शुरुआती झटकों के बाद युगांडा की पारी धीमी पड़ गई है और टीम ने ओवर की समाप्ति के बाद पांच विकेट पर 30 रन बनाए हैं। फिलहाल क्रीज पर रियाजत अली शाह आठ रन और रॉबिंसन ओबुया छह रन बनाकर मौजूद हैं।
08:17 AM, 04-Jun-2024
AFG vs UGA Live : युगांडा को लगा पांचवां झटका
नवीन उल हक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए युगांडा को पांचवां झटका दिया। नवीन ने दिनेश को आउट करने के बाद अल्पेश रामजानी को आउट किया। अल्पेश खाता खोले बिना आउट हुए।
08:14 AM, 04-Jun-2024
AFG vs UGA Live : दिनेश नकरानी आउट हुए
नवीन उल हक ने दिनेश नकरानी को आउट कर युगांडा को चौथा झटका दिया। दिनेश आठ गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हुए।
08:03 AM, 04-Jun-2024
AFG vs UGA Live : सेसाजई आउट हुए
मुजीब उर रहमान ने साइमन सेसाजई को आउट कर युगांडा को तीसरा झटका दिया। सेसाजई चार रन बनाकर आउट हुए। 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी युगांडा की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और उसने महज आठ रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं।
07:56 AM, 04-Jun-2024
AFG vs UGA Live : फारूकी ने युगांडा को दिए शुरुआती झटके
फजलहक फारूकी ने पहले ही ओवर में युगांडा को दो गेंदों पर दो झटके दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी युगांडा की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने रौनक पटेल तथा रोजर मुकासा के विकेट गंवा दिए। सलामी बल्लेबाज रौनक चार रन और रोजर खाता खोले बिना आउट हुए।