AFG vs SL Highlights: कमाल नहीं कर पाया अफगानिस्तान; श्रीलंका ने दो रन से जीता मैच, सुपर-4 में जगह बनाई
{"_id":"64f6edd42cfa6478bb05739b","slug":"afg-vs-sl-live-score-asia-cup-2023-afghanistan-vs-sri-lanka-match-today-at-gaddafi-stadium-news-in-2023-09-05","type":"live","status":"publish","title_hn":"AFG vs SL Highlights: कमाल नहीं कर पाया अफगानिस्तान; श्रीलंका ने दो रन से जीता मैच, सुपर-4 में जगह बनाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 06 Sep 2023 10:52 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 06 Sep 2023 10:52 AM IST
खास बातें
Afghanistan vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Highlights: एशिया कप के आखिरी ग्रुप मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को दो रन से हरा दिया। इसके साथ ही श्रीलंकाई टीम ने सुपर चार में अपनी जगह पक्की कर ली। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 291 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 289 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
10:30 PM, 05-Sep-2023
AFG vs SL Asia Cup Live: श्रीलंका ने दो रन से जीता मैच
श्रीलंका ने अफगानिस्तान को दो रन से हराकर एशिया कप के सुपर चार में जगह बना ली है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुसल मेंडिस के 92 रनों की बदौलत 291 रन बनाए थे। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 289 रन ही बना पाई और दो रन से मैच हार गई। धनंजय डे सिल्वा ने मैच के आखिरी ओवर में दो विकेट लेकर श्रीलंका को रोमांचक जीत दिलाई। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी ने 32 गेंद में 65 रन की शानदार पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नईब ने चार, राशिद खान ने दो और मुजीब ने एक विकेट लिया। वहीं, श्रीलंका के लिए कसून रजिता ने चार, धनंजय डे सिल्वा और दुनिथ वेलालगे ने दो-दो विकेट लिए। तीक्ष्णा और पाथिराना को एक-एक विकेट मिला।इस जीत के साथ ही श्रीलंका की टीम एशिया कप के सुपर चार में पहुंच गई है। श्रीलंका के अलावा भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश ने सुपर चार में जगह बनाई है।
यह मैच बेहद रोमांचक था। अफगानिस्तान को सुपर चार में पहुंचने के लिए 37.1 ओवर में यह मैच जीतना था। अफगान टीम ने 292 रन का पीछा करते हुए 37 ओवर में आठ विकेट पर 289 रन बना लिए थे। आखिरी गेंद में जीत के साथ अफगानिस्तान को सुपर चार में पहुंचने के लिए तीन रन चाहिए थे, लेकिन मुजीब कैच आउट हो गए। इसके बाद आए फारुकी विकेटों के सामने पकड़े गए और अफगान टीम मैच दो रन से हार गई, जबकि एक ओवर पहले तक यह टीम सुपर चार में पहुंचने के करीब दिख रही थी।
10:15 PM, 05-Sep-2023
AFG vs SL Asia Cup Live: अफगानिस्तान का आठवां विकेट गिरा
276 रन के स्कोर पर आफगानिस्तान का आठवां विकेट गिरा है। नजीबुल्लाह जादरान 15 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। कसून रजिता ने उन्हें दुसन हेमंता के हाथों कैच कराया। राशिद और मुजीब क्रीज पर हैं। 36 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर आठ विकेट पर 277 रन है।
विज्ञापन
09:55 PM, 05-Sep-2023
AFG vs SL Asia Cup Live: अफगानिस्तान का सातवां विकेट गिरा
237 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान का सातवां विकेट गिरा है। हशमतुल्लाह शहीदी 66 गेंद में 59 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। वेलालगे ने उन्हें कसून रजिता के हाथों कैच कराया। वेलालगे ने एक ही ओवर में दो सेट बल्लेबाजों को आउट कर मैच में श्रीलंका की वापसी कराई है। 33 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर सात विकेट पर 247 रन है।09:52 PM, 05-Sep-2023
AFG vs SL Asia Cup Live: अफगानिस्तान का छठा विकेट गिरा
234 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान का छठा विकेट गिरा है। करीम जनत 13 गेंद में दो छक्के और एक चौका की मदद से 22 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। वेलालगे ने उन्हें करुणारत्ने के हाथों कैच कराया।09:34 PM, 05-Sep-2023
AFG vs SL Asia Cup Live: नबी 65 रन बनाकर आउट
201 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान का पांचवां विकेट गिरा है। मोहम्मद नबी 32 गेंद में 65 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और पांच छक्के लगाए। महीश तीक्ष्णा ने उन्हें धनंजय डे सिल्वा के हाथों कैच कराया। अब शहीदी के साथ करीम जनत क्रीज पर हैं। शहीदी का अर्धशतक हो चुका है। 30 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 225 रन है।09:26 PM, 05-Sep-2023
AFG vs SL Asia Cup Live: नबी का तूफानी अर्धशतक
मोहम्मद नबी ने 24 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने शहीदी के साथ बेहतरीन साझेदारी की है और अफगानिस्तान की टीम मैच में बनी हुई है। 26 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 200/4 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:10 PM, 05-Sep-2023
AFG vs SL Asia Cup Live: नबी और शहीदी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
मोहम्मद नबी और हशमतुल्लाह शहीदी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं और अफगानिस्तान की टीम मैच में बनी हुई है। 24 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 180/4 है।08:46 PM, 05-Sep-2023
AFG vs SL Asia Cup Live: अफगानिस्तान का चौथा विकेट गिरा
121 रन पर अफगानिस्तान का चौथा विकेट गिरा है। शानदार बल्लेबाजी कर रहे रहमत शाह 40 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। कसून रजिता ने उन्हें मथीशा पाथिराना के हाथों कैच कराया। इस मैच में यह रजिता का तीसरा विकेट है। अब शहीदी के साथ मोहम्मद नबी क्रीज पर हैं। 21 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर चार विकेट पर 132 रन है।08:44 PM, 05-Sep-2023
AFG vs SL Asia Cup Live: अफगानिस्तान का स्कोर 100 रन के पार
तीन विकेट के नुकसान पर अफगानिस्तान का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। रहमत शाह और हसमतुल्लाह शहीदी क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है और पाकिस्तान की टीम मैच में बनी हुई है। 18 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 120 रन है।07:56 PM, 05-Sep-2023