AFG vs ENG Highlights: अफगानिस्तान की आठ रन से जीत, इंग्लैंड चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर, उमरजई को मिले पांच विकेट
{"_id":"67becbc5a4345ceb2c022d91","slug":"afg-vs-eng-champions-trophy-live-afghanistan-vs-england-toss-match-scorecard-gaddafi-stadium-updates-2025-02-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"AFG vs ENG Highlights: अफगानिस्तान की आठ रन से जीत, इंग्लैंड चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर, उमरजई को मिले पांच विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 26 Feb 2025 10:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 26 Feb 2025 10:56 PM IST
खास बातें
AFG vs ENG Champions Trophy 2025: आज अफगानिस्तान का सामना इंग्लैंड से हुआ। इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राशिद खान के नेतृत्व वाली टीम ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 325 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 49.5 ओवर में 317 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। इस तरह अफगानिस्तान ने आठ रन से मौजूदा टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।
विज्ञापन
जो रूट
- फोटो : @englandcricket
लाइव अपडेट
10:46 PM, 26-Feb-2025
AFG vs ENG Live Score: अफगानिस्तान की आठ रन से जीत
इब्राहिम जादरान की शतकीय और अजमतुल्लाह उमरजई की घातक गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। बुधवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राशिद खान के नेतृत्व वाली टीम ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 325 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 49.5 ओवर में 317 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। इस तरह अफगानिस्तान ने आठ रन से मौजूदा टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।जोस बटलर की टीम का सफर इस टूर्नामेंट में समाप्त हो गया। इससे पहले उन्हें ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट से हराया था। अब टीम को अपना अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। यह मुकाबला शनिवार (1 मार्च) को कराची में खेला जाएगा। वहीं, अफगानिस्तान ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। ग्रुप बी की तालिका में राशिद खान की टीम दो अंक और -0.990 के नेट रनरेट के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई है जबकि दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया क्रमश: पहले और दूसरे पायदान पर हैं। अब अफगानिस्तान को अपना तीसरा मुकाबला शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने आखिरी दम तक कोशिश की लेकिन अफगानी गेंदबाजों के हाथों उसे शिकस्त मिली। अजमतुल्लाह उमरजई इंग्लिश बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। उन्होंने 19 के स्कोर पर ही फिल सॉल्ट को पवेलियन भेज दिया था। वह सिर्फ 12 रन बना सके। इसके बाद मोहम्मद नबी ने जैमी स्मिथ को अपना शिकार बनाया। उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज को उमरजई के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ नौ रन बनाकर लौटे। टीम को तीसरा झटका राशिद खान ने दिया। उन्होंने बेन डकेट (38) को एलबीडब्ल्यू आउट किया।
इंग्लैंड के लिए जो रूट ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 111 गेंदों में 120 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और एक छक्का निकला। उनके अलावा हैरी ब्रूक ने 25, जोस बटलर ने 38, लियाम लिविंगस्टोन ने 10, जैमी ओवरटन ने 32, जोफ्रा आर्चर ने 14, आदिल राशिद ने पांच और मार्क वुड ने दो* रन बनाए।
अफगानिस्तान के लिए उमरजई के अलावा मोहम्मद नबी ने दो विकेट लिए जबकि फजलहक फारुकी, राशिद खान और गुलबदीन नईब को एक-एक सफलता मिली।
10:33 PM, 26-Feb-2025
AFG vs ENG Live Score: इंग्लैंड का आठवां विकेट गिरा
इंग्लैंड को आठवां झटका भी अजमतुल्लाह उमरजई ने दिया। उन्होंने जैमी ओवरटन को अपना शिकार बनाया। वह 28 गेंदों में 32 रन बनाकर लौटे। फिलहाल क्रीज पर जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद मौजूद हैं।
विज्ञापन
10:19 PM, 26-Feb-2025
AFG vs ENG Live Score: इंग्लैंड को लगा सातवां झटका
इंग्लैंड को सातवां झटका अजमतुल्लाह उमरजई ने दिया। उन्होंने जोस बटलर को अपना शिकार बनाया। वह 111 गेंदों में 120 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर जेमी ओवरटन और जोफ्रा आर्चर मौजूद हैं।09:56 PM, 26-Feb-2025
AFG vs ENG Live: जो रूट ने जड़ा शतक
अफगानिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में जो रूट ने 98 गेंदों में अपने वनडे करियर का 17वां शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने चार चौके लगाए। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। फिलहाल इंग्लैंड लक्ष्य से 76 रन दूर है।09:43 PM, 26-Feb-2025
AFG vs ENG Live: इंग्लैंड को लगा छठा झटका
इंग्लैंड को छठा झटका गुलबदीन नईब ने दिया। उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 10 रन बना सके। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जेमी ओवरटन उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए जो रूट क्रीज पर मौजूद हैं।09:32 PM, 26-Feb-2025
AFG vs ENG Live: इंग्लैंड को लगा पांचवां झटका
इंग्लैंड को पांचवां झटका अजमतुल्लाह उमरजई ने दिया। उन्होंने कप्तान जोस बटलर को रहमत शाह के हाथों कैच कराया। वह 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए जो रूट के साथ 83 रनों की साझेदारी निभाई। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए लियाम लिविंगस्टोन उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए रूट मौजूद हैं। 37 ओवर के बाद स्कोर 220/5 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:12 PM, 26-Feb-2025
AFG vs ENG Live: 33 ओवर के बाद स्कोर 197/4
33 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। इंग्लैंड ने चार विकेट खोकर 197 रन बना लिए हैं। जो रूट (73) और जोस बटलर (31) क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 64* रनों की साझेदारी हो चुकी है।08:45 PM, 26-Feb-2025
AFG vs ENG Live: रूट का पचासा
इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने अफगानिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में अर्धशतक जड़ दिया है। इंग्लैंड ने 26 ओवर की समाप्ति के बाद चार विकेट पर 151 रन बना लिए हैं। रूट के साथ कप्तान जोस बटलर भी क्रीज पर मौजूद हैं।08:27 PM, 26-Feb-2025
AFG vs ENG Live: अफगानिस्तान को चौथी सफलता
मोहम्मद नबी ने हैरी ब्रूक को आउट कर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया है। ब्रूक 21 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड ने 133 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए हैं। उसे अभी जीत के लिए और 193 रन बनाने हैं। फिलहाल क्रीज पर जो रूट के साथ जोस बटलर मौजूद हैं।08:16 PM, 26-Feb-2025