Kainchi Dham Mela: बारिश पर भारी पड़ी आस्था, बाबा के जयकारों से गुंजा कैंची धाम; उमड़ा आस्था का सैलाब
{"_id":"684e6819333ad143a9078619","slug":"kainchi-dham-mela-today-is-the-61st-foundation-day-of-kainchi-dham-2025-06-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"Kainchi Dham Mela: बारिश पर भारी पड़ी आस्था, बाबा के जयकारों से गुंजा कैंची धाम; उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंची धाम में बारिश के बीच दर्शन के लिए श्रद्धालु लाइन लगाकर खड़े नजर आए।
12:00 PM, 15-Jun-2025
अलग-अलग स्थलों से श्रद्धालुओं के लिए छह सौ शटल लगाई
कैंची धाम मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 600 शटल वाहन लगाए हैं। वहीं व्यवस्था जांचने के लिए डीएम भी शटल से कैंची धाम पहुंची। रविवार को कैंची धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। देखते ही देखते यहां लगभग दो किलोमीटर लंबी कतार लग गई। जिसको व्यवस्थित करने के लिए पुलिस चप्पे- चप्पे पर लगी रही। वहीं भीमताल, भवाली, नैनीताल व अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं के वाहन रोककर शटल से कैंची धाम भेजा।
विज्ञापन
12:00 PM, 15-Jun-2025
शटल सेवा से जाम लगने के बाद भी श्रद्धालुओं में बाबा के प्रति जोश कम नहीं है। श्रद्धालु दिल्ली, हरियाणा, सूरत, मुंबई, नेपाल, देहरादून आदि बड़े शहरों से कैंची धाम पहुंचे हैं। एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि मेले का सफल संचालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि 9.30 बजे तक चालीस हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
11:57 AM, 15-Jun-2025
Kainchi Dham Mela: बारिश पर भारी पड़ी आस्था, बाबा के जयकारों से गुंजा कैंची धाम; उमड़ा आस्था का सैलाब
कैंची धाम का आज 61वां स्थापना दिवस है। रविवार सुबह से ही नीब करौरी बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। कैंची धाम में सुबह पांच बजे से श्रद्धालुओं को मालपुए के प्रसाद बंटने के साथ मेला शुरू हुआ। मेले के लिए दो किमी लंबी कतार श्रद्धालुओं की लगी हुई है। रिमझिम बारिश के बीच श्रद्धालु बाबा के जयकारों के साथ कैंची धाम पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।