Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान खत्म, पांच बजे तक 70.87% हुई वोटिंग
{"_id":"6549854f437fa78c3b0f2177","slug":"chhattisgarh-election-phase-1-voting-live-1st-charan-election-in-cg-on-20-assembly-seats-news-in-hindi-2023-11-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान खत्म, पांच बजे तक 70.87% हुई वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 07 Nov 2023 08:12 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 07 Nov 2023 08:12 PM IST
खास बातें
Chhattisgarh (CG) Assembly Election 2023 Phase 1 Voting News Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। मतदान केंद्र के परिसर में मौजूद लोग अब भी मतदान कर सकेंगे। पहले चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान हुआ। इन 20 सीटों में कई दिग्गजों का भविष्य दांव पर है। शाम पांच बजे तक छत्तीसगढ़ में 70.87 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव से संबंधित हर अपडेट यहां पढ़ें...
विज्ञापन
Chhattisgarh Phase 1 Election Live
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:56 PM, 07-Nov-2023
जानें शाम पांच बजे तक किस जिले में सबसे अधिक हुआ मतदान
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम पांच बजे तक सबसे अधिक मतदान खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले में हुआ, यहां 76.31% लोगों ने मतदान किया। सबसे कम मतदान प्रतिशत बीजापुर जिले का रहा। यहां 40.98% मतदाताओं ने मतदान किया।04:56 PM, 07-Nov-2023
जानें किस जिले में सबसे ज्यादा हुई वोटिंग
निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, अगर जिलावार मतदान प्रतिशत पर गौर करें तो तीन बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में हुई, यहां 73 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इसके अलावा सबसे कम मतदान तीन बजे तक बीजापुर जिले में हुआ। यहां करीब 30 फीसदी मतदाताओं ने ही मतदान किया।
विज्ञापन
04:16 PM, 07-Nov-2023
बीजापुर में ग्रामीणों ने कहा वोट डालेंगे लेकिन स्याही नहीं लगवाएंगे
बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के संवेदनशील गांव चिहका पोलिंग बूथ पर मतदान करने आये ग्रामीण वोटिंग के बाद उंगलियों पर अमिट स्याही नहीं लगवा रहे। अबूझमाड़ से सटे भैरमगढ़ ब्लॉक के चिह्का गांव का यह मामला है। यहां नक्सलियों के खौफ के चलते ग्रामीण ऐसा कर रहे है, हालांकि उनसे बातचीत का प्रयास किया गया पर वो कैमरे पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। वहीं दूसरा मामला चिह्का पोलिंग बूथ का है, जहां नक्सली बॉयकाट के बाद भी अंदरुनी इलाके में ग्रामीण अपने-अपने साधनों से पहुंच रहे, यहां तक की सात से आठ किमी पैदल चलकर भी वोट डालने आ रहे। इन्ही में एक बुजुर्ग भी शामिल रहे जो अपनी बहू और बेटी को साथ लेकर पहुंचे, वो भी बिना नक्सलियों से डरे।
04:03 PM, 07-Nov-2023
बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट में तीन बजे तक मतदान प्रतिशत
बस्तर 56.28%
जगदलपुर 60.75%
चित्रकोट 58.02%
जगदलपुर 60.75%
चित्रकोट 58.02%
03:57 PM, 07-Nov-2023
कबीरधाम जिले की दो सीटों का मतदान का प्रतिशत दोपहर तीन बजे तक
पंडरिया 60.40 प्रतिशत
कवर्धा 63.03 प्रतिशत
राजनांदगांव में मतदान का प्रतिशत
राजनांदगांव जिले में दोपहर 3 बजे तक 63.18 प्रतिशत हुआ। मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच जिले में लगातार जारी है।
10 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान
मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले गए।
कवर्धा 63.03 प्रतिशत
राजनांदगांव में मतदान का प्रतिशत
राजनांदगांव जिले में दोपहर 3 बजे तक 63.18 प्रतिशत हुआ। मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच जिले में लगातार जारी है।
10 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान
मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले गए।
03:44 PM, 07-Nov-2023
कांकेर में भी पहले चरण का मतदान हुआ संपन्न
कांकेर में पहले चरण का मतदान सम्पन्न हुआ। यहां सुबह 7 से 3 बजे तक मतदान का समय रखा गया था। मतदान केंद्र परिसर में मौजूद लोग ही अब कर सकेंगे मतदान। मतदान का अंतिम वोट प्रतिशत कुछ समय बाद जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:13 PM, 07-Nov-2023
मोहला मानपुर विधानसभा में मतदान का समय समाप्त
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मोहला मानपुर विधानसभा में मतदान का समय समाप्त हो गया है। मतदान केंद्रों के मुख्यद्वार पर ताले लगा दिए गए हैं। मतदान केंद्रों में तीन बजे तक ही प्रवेश दिया गया। केन्द्र में मौजूद मतदाताओं द्वारा मतदान अभी भी जारी है। यहां सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया था।02:53 PM, 07-Nov-2023
सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
छत्तीसगढ़ में चुनाव के पहले चरण के दौरान कई जगहों से नक्सली हमले की खबर मिली है। सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें कई जवानों के घायल होने की बात सामने आ रही है।02:40 PM, 07-Nov-2023
सुरक्षाबलों ने बरामद की AK-47
कांकेर के बांदे इलाके में नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने AK-47 बरामद की है। कुछ नक्सली मृत या फिर घायल होने की भी खबर है। बांदे थाना इलाके में बीएसएफ एवं डीआरजी की टीम मतदान के लिए इलाके में डोमिनेशन पर निकली थी। इसी दौरान डीआरजी के साथ पानावर के पास करीब एक बजे नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। घटना स्थल से AK-47 बरामद हुई है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।02:38 PM, 07-Nov-2023
एक बजे तक 44.55 प्रतिशत मतदान
छत्तीसगढ़ में एक बजे तक 44.55 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सबसे ज्यादा भानुप्रतापपुर 61.83 प्रतिशत मतदान हुआ है। बीजापुर में सबसे कम 20.09 प्रतिशत मतदान हुआ है।अंतागढ़ - 55.65 प्रतिशत
बस्तर - 44.14 प्रतिशत
भानुप्रतापपुर - 61.83 प्रतिशत
बीजापुर - 20.09 प्रतिशत
चित्रकोट - 34.16 प्रतिशत
दंतेवाड़ा - 41.21 प्रतिशत
डोंगरगांव - 39.00 प्रतिशत
डोंगरगढ़ - 41.10 प्रतिशत
जगदलपुर - 45.81 प्रतिशत
कांकेर - 61.80 प्रतिशत
कवर्धा - 41.67 प्रतिशत
केशकाल - 52.66 प्रतिशत
खैरागढ़ - 44.27 प्रतिशत
खुज्जी - 46.67 प्रतिशत
कोंडागांव - 54.04 प्रतिशत
कोंटा - 30.27 प्रतिशत
मोहला-मानपुर - 56.00 प्रतिशत
नारायणपुर - 46.00 प्रतिशत
राजनांदगांव - 38.00 प्रतिशत
पंडरिया - 39.44 प्रतिशत