PM Modi Live: बस्तर में पीएम मोदी बोले- जब तक गरीबी दूर नहीं कर दूंगा चैन से नहीं बैठूंगा; कांग्रेस को घेरा
{"_id":"6613986fd0b9bb1e300de507","slug":"lok-sabha-elections-2024-pm-modi-to-visit-bastar-today-2024-04-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi Live: बस्तर में पीएम मोदी बोले- जब तक गरीबी दूर नहीं कर दूंगा चैन से नहीं बैठूंगा; कांग्रेस को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 08 Apr 2024 03:50 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 08 Apr 2024 03:50 PM IST
खास बातें
PM Narendra Modi Bastar visit: लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की बस्तर संभाग की दो सीटों पर कब्जा करने के लिए बीजेपी ने अहम चुनावी रणनीति बनाई है।इसी रणनीति के तहत पीएम नरेंद्र मोदी आमाबाल में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित कर रहे हैं पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:59 PM, 08-Apr-2024
मेरा एक काम और आपको करना है- मोदी
पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा एक काम और आपको करना है। मैं संगठन का काम करता था तब हर जगह जाता था अभी नहीं जा पाता हूं। आपको जाना है, घर- घर जाना है और कहना है कि मोदी जी ने राम राम कहा है।
02:58 PM, 08-Apr-2024
मेरा लक्ष्य देश को विकसित बनाना है- मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने ही छत्तीसगढ़ को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री दिया। बजट पांच गुना बढ़ाया है। आपका सपना ही मोदी का सपना है। इसे पूरा करने के लिए हर पल देश के नाम हर पल आपके नाम। 24 घंटे आपके लिए काम। पहली बार 24 हजार करोड़ की योजना बनाई है। इससे हर आदिवासी परिवार का जीवन बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मेरा लक्ष्य देश को विकसित बनाना है।
विज्ञापन
02:56 PM, 08-Apr-2024
ये मोदी की गारंटी है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मैं कहता हूं भ्रष्टाचारियों को जेल जाना पड़ेगा ये मेरी गारंटी है। राम नवमी दूर नहीं है इस बार रामलला टेंट में नहीं मंदिर में दर्शन देंगे। इसकी सबसे ज्यादा खुशी राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ को है। लेकिन कांग्रेस को ये रास नही आया जो नेता वहां पहुंचे उन्हें पार्टी से निकाल दिया। कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप है। यहां गरीब परिवारों को पक्का घर दिया। जिन लोगों को योजना का लाभ नहीं मिला है उनको गारंटी दे देना की पांच साल में उन्हें भी लाभ मिलेगा। घर दे रहे हैं उसका मालिकाना हक भी महिलाओं के दे रहे हैं। हमने तीन करोड़ दीदियों को लखपति बनाने का टारगेट रखा है।
02:52 PM, 08-Apr-2024
गरीबों को जिन्होंने लूटा उन्हें सजा जरूर मिलेगी- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मैंने लोगों की दुकानें बंद करवा दि है अब मेरी रक्षा कौन करेगा, आप करेंगे न। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भ्रष्टाचार की जांच करवा रहे हैं। ये मोदी का सर लाठी से फोड़ने की बात कर रहे हैं। मोदी डरने वाला नहीं है। गरीबों को जिन्होंने लूटा उन्हें सजा जरूर मिलेगी।
02:48 PM, 08-Apr-2024
कांग्रेस की सरकार होती तो पूरे पैसे खा जाते- मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार में दिल्ली से एक रुपया निकलता था तो यहां 15 पैसा पहुचता था। हमने ये सिस्टम ही बंद कर दिया और सीधे गरीबों के खाते में 34 लाख करोड़ भेजे। सीधे पैसा भेजने से एक रूपये भी कोई नहीं खा पाया। कांग्रेस की सरकार होती तो पूरे पैसे खा जाते।
02:45 PM, 08-Apr-2024
भ्रष्टाचार से सबसे ज्यादा नुकसान गरीब का होता है- पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि हमने सस्ती दवा की दुकान खोली, दुनिया में कोरोना संकट आया लोग कहते थे भारत कैसे बचेगा। गरीबों का क्या होगा। हमने गरीबों को मुफ्त वैक्सीन, राशन देने का वादा किया और दूसरे देशों में खाने के लिए दवा के लिए हाहाकार मचा था तब हमने मुफ्त में राशन, वैक्सीन दिया। मुफ्त राशन आज भी दे रहे हैं आने वाले 5 साल और देंगे। मुफ्त में राशन मिलने से पैसा बच रहा है। गरीब अपना सपना पूरा कर रहा है। भ्रष्टाचार से सबसे ज्यादा नुकसान गरीब का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:41 PM, 08-Apr-2024
कांग्रेस राम मंदिर बनने से खुश नहीं है - पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राम मंदिर का समर्थन करने वाले नेताओं को कांग्रेस ने पार्टी से निकाल दिया है। कांग्रेस ने राम मंदिर का न्यौता ठुकरा दिया है। कांग्रेस राम मंदिर बनने से खुश नहीं है।02:39 PM, 08-Apr-2024
गरीबी क्या होती है मुझे पता है- मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि दवा के लिए पैसे न हों तो उसकी मजबूरी मुझे पता है। हमारी सरकार ने गरीबों को उनका हक दिया। देश मे 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। बस्तर से ही मैने आयुष्मान योजना की शुरुआत की थी जो पूरे देश मे सस्ता इलाज दे रही है। पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा दे रहे हैं। माँ बीमार होती है तो किसी को बताती नहीं है। वो डरती है कि इलाज में पैसे खर्च होंगे बच्चे कर्जदार होंगे।
02:33 PM, 08-Apr-2024
कांग्रेस को मंहगाई समझ नहीं आई- पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि बस्तर के लोगों ने मोदी की गारंटी पर मोहर लगाई है इसी विश्वास से पूरा देश कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार। हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता गरीब का कल्याण है। कांग्रेस ने गरीब की परेशानी समझी ही नही। कांग्रेस को मंहगाई समझ नहीं आई। कच्ची छत के नीचे रहने की तकलीफ मुझे पता है। घर में राशन न हो तो माँ पर क्या बीतती है मुझे पता है।
02:31 PM, 08-Apr-2024