फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CG Nikay Chunav 2025 Live: छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए मतदान खत्म, धमतरी में वोट डालने पहुंचे शख्स की मौत

Tue, 11 Feb 2025 11:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 Feb 2025 11:25 PM IST
खास बातें

Chhattisgarh Nikay Chunav, CG Municipal Election 2025 Live Updates: छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है।नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में क्रमश: मेयर, अध्यक्ष और पार्षदों के भाग्य का फैसला होगा। मतदान सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक  होगी।

विज्ञापन
chhattisgarh nikay chunav 2025 voting cg local body election voting in durg raipur korba raigarh bilaspur
छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए मतदान - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:23 PM, 11-Feb-2025
रायगढ़ में मतदान प्रभावित होते-होते बचा
रायगढ़ किरोड़ीमल नगर पंचायत में आज सुबह मतदान से पहले प्रशासनिक अधिकारियों की एक बड़ी गलती के कारण मतदान प्रभावित होते-होते बचा। यहां वार्ड नं. 4 की भाजपा प्रत्याशी प्रियंका संतोष साहनी जो भाजपा की प्रत्याशी हैं ईवीएम में उनके चुनाव चिन्ह में पंजा का चुनाव चिन्ह लगा दिया गया था और उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे ललीता धनंजय यादव में भाजपा का चुनाव चिन्ह लगा दिया गया था। मतदान शुरू होने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस पर आपत्ति की। तब आनन-फानन में वहां मौजूद अधिकारियों ने तत्काल चुनाव चिन्ह लगाने में गलती को सुधार लिया।
11:20 PM, 11-Feb-2025
रायगढ़ में जानें कितना फीसदी मतदान हुआ
नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 अंतर्गत आज रायगढ़ जिले के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। मतदान समाप्ति के पश्चात कुल 69.68 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें रायगढ़ नगर निगम में 65.53, खरसिया-83.13, पुसौर-84.93, किरोड़ीमल नगर-68.51, घरघोड़ा-83.70, धरमजयगढ़- 80.85 एवं लैलूंगा में 84.29 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
10:22 PM, 11-Feb-2025
धमतरी में जानें कितनी फीसदी हुई वोटिंग
छत्तीसगढ़ सहित धमतरी जिले में नगरीय निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। धमतरी नगर निगम सहित जिले के पांच नगर पंचायत के लिए 76.10 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा नगर पंचायत भखारा के लिए 92.20 प्रतिशत मतदान हुआ है। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत लगभग 70.69%, नगर पंचायत आमदी में लगभग 89.47%, नगर पंचायत कुरूद में लगभग 82.66%, नगर पंचायत भखारा में 92.63%, नगर पंचायत मगरलोड में लगभग 89.43%, नगर पंचायत नगरी में लगभग 83.41% मतदान किया गया। 
09:38 PM, 11-Feb-2025
बिलासपुर में भी मतदान संपन्न
बिलासपुर में मतदान संपन्न कराकर मतदान दल वापस कोनी इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित वितरण काउंटर में ईवीएम जमा कराई। इसके साथ ही अन्य दस्तावेज भी जमा कराए। वहीं जिला निर्वाचन कार्यालय और नगर निगम के अधिकारियों ने मतदान दलों का स्वागत किया। सकुशल वापसी पर फूल माला और तिलक लगाकर अभिनंदन किया। स्ट्रांग रूम में भारी सुरक्षा बलों के पहरे में इन्हें रखा जाएगा। जिसे मतगणना के दिन 15 फरवरी को खोला जाएगा।
09:33 PM, 11-Feb-2025
जीपीएम जिले में 75.58 प्रतिशत मतदान
गौरेला पेंड्रा मरवाही, जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के तीनों नगरीय निकायों- गौरेला, पेंड्रा एवं मरवाही में कुल 75.58 प्रतिशत मतदान हुआ। तीनों नगरीय निकायों में मतदाताओं की कुल संख्या 35350 है। इनमें 17072 पुरुष मतदाता और 18278 महिला मतदाता शामिल हैं। 

नगरपालिका परिषद गौरेला में 70.26 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां मतदाताओं की कुल संख्या 14842 है। इनमें 7149 पुरुष मतदाता और 7693 महिला मतदाता शामिल हैं। 

नगरपालिका परिषद पेण्ड्रा में 76.53 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां मतदाताओं की कुल संख्या 12042 है। इनमें 5837 पुरुष मतदाता और 6205 महिला मतदाता शामिल हैं।

नगर पंचायत मरवाही में 83.53 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां मतदाताओं की कुल संख्या 8466 है। इनमें 4086 पुरुष मतदाता और 4380 महिला मतदाता शामिल हैं।
09:31 PM, 11-Feb-2025
दुर्ग का मतदान प्रतिशत 
दुर्ग नगर निगम- 63.78
कुम्हारी नगर पालिका- 78.32
अहिवारा नगर पालिका- 75.49
अमलेश्वर नगर पालिका- 79.90
पाटन नगर पंचायत- 87.34
उतई नगर पंचायत- 85.81
धमधा नगर पंचायत- 83.33
विज्ञापन
विज्ञापन
08:55 PM, 11-Feb-2025
जगदलपुर में शाम 5 बजे तक 59.5% पड़े वोट
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के तहत 5 बजे तक जगदलपुर नगर निगम में 59.5% वोट पड़े। नगर पंचायत बस्तर में रिकॉर्ड 81.5 फ़ीसदी मतदान हुआ है। पीठासीन की डायरी आने के बाद मतदान का प्रतिशत और बढ़ेगा।
06:15 PM, 11-Feb-2025

मतदान केन्द्रों में लंबी कतारें

निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
गौरेला पेंड्रा मरवाही में जिले के तीनों नगरीय निकायों गौरेला, पेण्ड्रा एवं मरवाही के सभी 52 मतदान केन्द्रों में सुचारू रूप से मतदान हुआ। मतदान में महिला, पुरूष, युवा, वृद्धजन, दिव्यांगजन सभी वर्ग के मतदाताओं ने उत्साह से मतदान किया। नगरपालिका परिषद पेण्ड्रा के वार्ड नंबर 7 में 98 वर्षीय वयोवृद्ध मतदाता लक्ष्मी देवी जैन ने अपने पुत्र और पोते के सहारे से मतदान किया। इसी तरह नगर पंचायत मरवाही के मतदान केन्द्र क्रमांक 12 में वयोवृद्ध महिला ने व्हील चेयर के सहारे मतदान किया। कई मतदान केन्द्रों में सुबह से शाम तक लंबी-लंबी कतारें लगी रही। 
06:08 PM, 11-Feb-2025

बलौदाबाजार भाटापारा में 62.72% हुआ मतदान 

भाटापारा नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष व पार्षद के लिए 31 वार्डों में शाम चार बजे से पांच बजे तक कुल मतदान का प्रतिशत 56.19%  और जिला बलौदाबाजार भाटापारा में कुल मतदान 62.72% हुआ। 
05:40 PM, 11-Feb-2025

शाम पांच बजे तक 58.71% मतदान

बीजापुर नगरपालिका में शाम पांच  बजे तक 58.71% मतदान हुआ। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed