CG Election 2023: सीएम योगी बोले- कांग्रेस ने नहीं बनने दिया राम मंदिर, बघेल सरकार पर लगाया घोटालों का आरोप
{"_id":"6547489145244f634a01b8e4","slug":"cg-election-2023-live-congress-manifesto-will-be-released-today-2023-11-05","type":"live","status":"publish","title_hn":"CG Election 2023: सीएम योगी बोले- कांग्रेस ने नहीं बनने दिया राम मंदिर, बघेल सरकार पर लगाया घोटालों का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 05 Nov 2023 08:34 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 05 Nov 2023 08:34 PM IST
खास बातें
Chhattisgarh Congress Manifesto Assembly Election News Live :आज कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। इसमें कई महत्वपूर्ण एलान किए जा सकते हैं। रायपुर समेत प्रदेश के पांचों संभागों में कांग्रेस का घोषणा पत्र एक साथ जारी किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस का हर वर्ग से हजारों सुझाव मिले हैं, जिन्हें कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में सीएम योगी की चुनावी जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:54 PM, 05-Nov-2023
सीएम योगी ने बघेल सरकार पर साधा निशाना
आमसभा का आयोजन किया गया जिसमें योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा और कई भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। गोबर खरीदी में घोटाला से लेकर पीएससी तक के मामले को लेकर योगी आदित्यनाथ ने राज्य सरकार पर निशाना साधा।
06:54 PM, 05-Nov-2023
सीएम योगी ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजनांदगांव शहर में रोड शो किया उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री डां रमन सिंह मौजूद थे, योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री डां रमन सिंह के लिए वोट मांगा और उनका रोड शो गुरुद्वारा चौक से शुरू हुआ जो मानव मंदिर चौक भारत माता चौक से होते हुए गंज चौक में जाकर समाप्त हुआ
विज्ञापन
06:53 PM, 05-Nov-2023
सीएम योगी ने रमन सिंह के समर्थन में किया रोड शो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने एकदिवसीय प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर थे जहां उन्होंने राजनांदगांव शहर में रोड शो किया। योगी आदित्यनाथ के रोड शो में लोगों की भीड़ उमड़ी और उनका भव्य स्वागत किया गया। योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। रोड शो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गंज चौक में समाप्त हुआ इसके बाद सीएम योगी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
03:13 PM, 05-Nov-2023
जुमलेबाजों की बातों पर विश्वास नहीं किया जा सकता- सीएम
पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए सीएम बघेल ने कहा कि वो नाम लेकर बीजेपी की गारंटियां पेश कर रहे हैं, हमारे घोषणा से बीजेपी घबरा गई है, उनके गारंटी पर कौन भरोसा करेगा? जुमलेबाजों की बातों पर विश्वास नहीं किया जा सकता।
03:12 PM, 05-Nov-2023
सीएम बघेल का भाजपा पर हमला
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, साल 2018 के वादे सोच-समझकर पांच साल में 36 वादे किए थे। इनमें से 98 प्रतिशत वादे पूरे किए गए हैं। हालांकि, बीजेपी ने तीन बार फ्रंट पेज के 31 में से 25 वादे पूरे नहीं किए थे। पिछली बार हमने एक घंटे में किसानों का कर्ज माफ कर दिया था। 20 लाख किसानों के 10 हजार करोड़ रुपये हमने माफ किए।
03:11 PM, 05-Nov-2023
कांग्रेस ने लगाई वादों की झड़ी
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जनता को लुभाने के लिए घोषणा पत्र में कई बड़े वादे किए गए हैं। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए वादों की झड़ी लगा दी है। इस बार राज्य की जनता के लिए कांग्रेस जो वादे लेकर आई है उनमें मुफ्त बिजली, धान खरीदी को लेकर बड़ा फैसला और तेंदूपत्ता कारोबारियों के लिए भी बड़ा वादा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:58 PM, 05-Nov-2023
रायपुर में कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने जारी किया घोषणा पत्र
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने आज रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस का "भरोसे का घोषणा पत्र" जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जुमलेबाजी का शब्द जुड़ता है तो वह बीजेपी के साथ जुड़ता है। दावा करते हुए कहा कि हमने जो वादे किए थे, वो पूरे किए हैं। वहीं बीजेपी ने अपने 25 वादों को नहीं निभाया है। हमने सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया। 20 हजार किसानों का 10 हजार करोड़ माफ किया है। बीजेपी मोदी का नाम लेकर मोदी की गारंटी दे रही है।02:51 PM, 05-Nov-2023
कांग्रेस के घोषणा पत्र के बड़े वादे
किसानों का कर्ज माफी
₹3200 प्रति क्विंटल में धान खरीदी
20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी
200 यूनिट बिजली फ्री
सभी सरकारी स्कूल कॉलेज में KG लेकर PG तक मुक्त शिक्षा
तेंदु पत्ता का प्रति बोरा ₹600 और ₹400 सालाना बोनस भी
भूमिहीनों को मिलेंगे ₹10000 प्रतिवर्ष
गैस सिलेंडर पर ₹500 की सब्सिडी
साढ़े 17.5 लाख गरीब परिवार को आवास
लघु वनोंपज की MSP पर मिलेंगे अतिरिक्त ₹10 प्रति किलो
अब 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज
दुर्घटनाओं पर मुफ्त इलाज
तिवरा भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा
परिवहन व्यववसायी के होंगे कर और कर्ज माफ
700 रीपा का होगा निर्माण
अब सभी सरकारी स्कूल बनेंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल
स्व सहायता समूह का भी होगा कर्ज माफ
जातिगत जनगणना कराई जाएगी युवाओं को उद्योग वेबसाइट में 50% सब्सिडी
अंत्योष्टि के लिए लकड़ी का प्रबंध
02:43 PM, 05-Nov-2023
राजनांदगांव में सीएम ने जारी किया घोषणा पत्र
कांग्रेस का भरोसे का घोषणा पत्र पहले की तरह इस बार भी होगा किसानों का कर्ज माफ, 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी, सभी सरकारी स्कूलों कॉलेजों में केजी से लेकर पीजी तक शिक्षा मुक्त, तेंदूपत्ता का प्रति बोरा ₹6000 और ₹4000 सालाना बोनस, भूमिहीनों को ₹10000 प्रति वर्ष, धान ₹3200 प्रति क्विंटल,महिलाओं को गैस सिलेंडर में ₹500 सब्सिडी सहित अन्य घोषणा मुख्यमंत्री ने की है अपने घोषणा पत्र में।
02:41 PM, 05-Nov-2023