फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CG Election 2023 Live: अमित शाह का हमला, बोले-भूपेश बघेल पांच साल का हिसाब दें, यहां सिर्फ घोटाले हुए

Mon, 16 Oct 2023 02:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 16 Oct 2023 02:33 PM IST
खास बातें

Amit Shah CG Visit, Chhattisgarh Election 2023 News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार यानी आज 17 दिन में दूसरी बार छत्तीसगढ़ पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने उनका स्वागत किया। गृह मंत्री अमित शाह से जुड़ा पल-पल का अपडेट यहां देखिए

विज्ञापन
CG Election 2023 Live Updates Union Home Minister Amit Shah Rajnandaon Visit Road Show and Rally News in Hindi
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:30 PM, 16-Oct-2023

रमन सिंह ने बीमारू राज्य को विकसित राज्य बनाया- शाह

छत्तीसगढ़ को अटल जी ने बनाया, रमन सिंह ने बीमारू राज्य को विकसित राज्य बनाने का काम किया। किसानों को 14 प्रतिशत ब्याज से मुक्त कराने का काम रमन सिंह ने किया। देश में सबसे अच्छी पीडीएस छत्तीसगढ़ में लागू थी। इसलिए प्रदेश की जनता रमन सिंह को चाउर वाले बाबा के नाम से जानती है। 
02:26 PM, 16-Oct-2023

विकास का हिसाब देना होगा- शाह

भूपेश बघेल आपने क्या काम किया है विकास का हिसाब देना होगा, डेढ़ सौ दिन तक रोज़गार देने वाला राज्य रमन सिंह के समय बना। पावर सीमेंट हब बनाने का काम रमन सिंह ने किया। महिलाओं को पंचायत में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। 
विज्ञापन
02:23 PM, 16-Oct-2023

छत्तीसगढ़ मे शुद्ध पेय जल लोगों को दिया गया- शाह

अमित शाह ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को 2004 से 2014 में चार सौ करोड़ रुपये दिया। नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार मे तीन लाख एक हजार करोड़ रूपये छत्तीसगढ़ को दिया। छत्तीसगढ़ मे शुद्ध पेय जल लोगो को दिया गया।
 
02:16 PM, 16-Oct-2023

प्रदेश मे जमकर हुए घोटाले- शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को नरेंद्र मोदी सरकार का फायदा मिला है। राजनांदगांव में कई विकास हुए, मेडिकल कॉलेज और अन्य चीजें बनी। हमने नक्सलवाद पर नकेल कसने का काम किया है। अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश मे लगातार घोटाला हो रहा है। 
 
02:12 PM, 16-Oct-2023

भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी-शाह

अमित शाह ने कहा कि हमें यहां विकास करने वाली सरकार चाहिए, भूपेश बघेल के शासन में ना गरीब खुशहाल है, ना आदिवासी खुशहाल है, बीजेपी की सरकार बनने के  बाद भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी
 
02:09 PM, 16-Oct-2023

मोदी जी को बताऊंगा की कमल खिलने वाला है- शाह

अमित शाह ने कहा कि भूपेश बघेल ने तुष्टिकरण, वोट बैंक के लिए भुवनेश्वर साहू की लिंचिंग कराकर मार दिया। भुवनेश्वर साहू को न्याय दिलाने के लिए हमने  ईश्वर साहू को चुनाव के मैदान में उतारा है। मोदी जी को दिल्ली जाकर बताऊंगा की तीन दिसंबर को कमल खिलने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:06 PM, 16-Oct-2023

गांधी परिवार के अलावा कोई भी खुश नहीं- शाह

अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला  बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में कोई भी खुश नहीं है। शाह ने आगे कहा कि गांधी परिवार के अवाला कोई भी खुश नहीं है। प्रदेश की सरकार ने जमकर भ्रष्टाचार किया है।   
       
 
02:01 PM, 16-Oct-2023

रमन सिंह नें लोगों का जताया आभार

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि अमित शाह ने धारा 370 हटाकर पूरी ताकत दिखा दी है। रमन सिंह ने राजनांदगांव में आमजनों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने रमन सिंह की पहचान बनाई है।15 साल अवसर मिला मुख्यमंत्री के नाते इस क्षेत्र का विकास किया। पांच सालों में कांग्रेस ने पक्षपात किया है। राजनांदगांव के साथ भी कांग्रेस ने पक्षपात किया है। राजनांदगांव में कांग्रेस के आते ही सभी निर्माण कार्य रुक गए। 
02:00 PM, 16-Oct-2023

सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित राजनांदगांव शहर के स्टेट स्कूल मैदान में भाजपा की परिवर्तन संकल्प महासभा में शिरकत कर रहे हैं। गृहमंत्री सभा को संबोधित करेंगे और भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में भी शामिल होंगे। इस दौरान डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सरोज पांडेय, विनोद खांडेकर, भरत वर्मा, गीता साहू भी मंच पर मौजूद हैं।
01:53 PM, 16-Oct-2023

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होगा मतदान

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसमें प्रथम चरण में सात नवंबर को राजनांदगांव जिले में विधानसभा का चुनाव होगा। जिसको देखते हुए अब आला नेताओं का दौरा राजनांदगांव में शुरू हो गया है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed