Budget 2026 Highlights: PM मोदी ने कहा- यह बजट विकसित भारत का आधार, सीतारमण बोलीं- 4.4% पूंजीगत व्यय का लक्ष्य
Aam Budget India 2026-27, FM Nirmala Sitharaman Budget Highlights: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार अपना नौवां बजट पेश किया है। लोकसभा में उनका बजट भाषण कुल 85 मिनट रहा। केंद्रीय वित्त मंत्री ने इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल से लेकर आयकर टैक्स के लिए कई एलान किए हैं। बजट 2026 से जुड़ी हर बड़ी घोषणा और पल-पल के अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें...
लाइव अपडेट
कर्नाटक के साथ बड़ा अन्याय, बजट निराशाजनक- सिद्धारमैया
सिद्धारमैया ने केंद्रीय बजट 2026-27 को निराशाजनक और दूरदृष्टि से खाली बताया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश बजट में राज्य के साथ बड़ा अन्याय हुआ है। उनके अनुसार बजट में कर्नाटक और पूरे दक्षिण भारत को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में कर्नाटक के लिए ठोस परियोजनाओं की घोषणा नहीं है। ॉउन्होंने कहा कि राज्य ने बंगलूरू-मुंबई, बंगलूरू-मंगलूरू और बंगलूरू-पुणे कॉरिडोर की मांग की थी। सिद्धारमैया ने सिंचाई परियोजनाओं, अपर भद्रा और अपर कृष्णा प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग पूरी न होने और मेकेदातु व महादयी परियोजनाओं की मंजूरी में देरी पर भी केंद्र को घेरा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय अनुदान में भी राज्य को कम आवंटन मिला है।
बजट से बढ़ेगी महंगाई, बेरोजगारी भी बढ़ेगी- अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर तीखा हमला बोला है। गोवा के कावलेम गांव में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह बजट देश में महंगाई बढ़ाएगा और बेरोजगारी की समस्या को और गंभीर करेगा। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बजट में न तो महंगाई को नियंत्रित करने के उपाय हैं और न ही रोजगार सृजन को लेकर कोई ठोस योजना दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश बजट में गोवा के लिए भी कुछ खास नहीं है। केजरीवाल ने दावा किया कि केंद्र सरकार गोवा को पूरी तरह भूल चुकी है। केजरीवाल ने भाजपा पर गोवा को “तबाह” करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में लोग समस्याओं पर खुलकर बोलने से डरते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक साथ हैं, जबकि आम आदमी पार्टी गोवा में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है।तमिलनाडु की अनदेखी, बजट बड़ा निराशाजनक- एमके स्टालिन
एम के स्टालिन ने केंद्रीय बजट को तमिलनाडु के लिए बड़ा निराशाजनक बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश बजट में राज्य के हितों की अनदेखी की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब, महिलाएं, किसान और वंचित वर्ग के लिए कोई ठोस घोषणा नहीं की गई। स्टालिन ने कहा कि राज्यों के कर हिस्से को 41 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की मांग फिर नजरअंदाज कर दी गई। उनके अनुसार तमिलनाडु देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था है, फिर भी टैक्स हिस्सेदारी कम रखी गई है, जिससे हर साल करीब 5,000 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। उन्होंने जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और पीएम इंटर्नशिप योजना के बजट में कटौती का भी मुद्दा उठाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में तमिलनाडु के लिए कोई नई बड़ी परियोजना घोषित नहीं की गई।'महाराष्ट्र की अनदेखी हुई', आदित्य ठाकरे बोले- अर्थव्यवस्था पर भरोसा नहीं जगा पाया बजट
आदित्य ठाकरे ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बजट से आम लोगों में आर्थिक स्थिरता को लेकर भरोसा नहीं जगा है और महाराष्ट्र की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र जीडीपी, जीएसटी और आयकर के जरिए केंद्र के खजाने में सबसे बड़ा योगदान देता है, फिर भी उसे प्राथमिकता नहीं मिली। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि बजट पूरे देश के लिए होता है, लेकिन केंद्र सरकार ने राज्यों के साथ संतुलित व्यवहार नहीं किया। ठाकरे ने मुंबई–पुणे हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा पर भी सवाल उठाया और पूछा कि इसकी फंडिंग केंद्र करेगा या राज्य। उन्होंने निर्मला सीतारमण पर आरोप लगाया कि उन्होंने आर्थिक अस्थिरता, गिरते रुपये और रोजगार पर भरोसा देने वाली ठोस बात नहीं रखी। जलवायु कार्रवाई और रोजगार सृजन पर भी बजट को कमजोर बताया।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय बजट को बताया बेहद निराशाजनक
राहुल गांधी की आलोचना पर बोलीं वित्त मंत्री
लोकसभा सांसद राहुल गांधी के केंद्रीय बजट की आलोचना वाले ट्वीट पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि वे किस सुधार की बात कर रहे हैं। अर्थव्यवस्था और उसके बुनियादी सिद्धांत मजबूत हैं। वैश्विक अनिश्चितता हमारे कई क्षेत्रों को प्रभावित कर रही है, जिनके लिए हमने लघु एवं मध्यम उद्यमों, वस्त्र उद्योग, चमड़ा उद्योग, ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों, किसानों, मूल्यवर्धन, महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता उद्यमियों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इन तरीकों से हम आम लोगों तक पहुंच रहे हैं ताकि बाहरी अस्थिरता के कारण उनके जीवन में कोई बड़ा बदलाव न आए... राजनीतिक रूप से, अगर आप आलोचना करना चाहते हैं, तो आप कर सकते हैं। लेकिन अगर आप मुझे अपने तर्क के आधार पर तथ्य देना चाहते हैं, तो मैं सुनने और जवाब देने के लिए तैयार हूं।'#UnionBudget2026 | Delhi: On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi's tweet criticising the Union Budget, Union Finance Minister Nirmala Sitharaman says, "I don't know what course correction he is referring to. The economy and its fundamentals are strong. Global uncertainty is facing many of… pic.twitter.com/7QVpyjJf1C
— ANI (@ANI) February 1, 2026
यह एक 'हम्प्टी-डम्प्टी बजट' है- ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है, 'यह एक 'हम्प्टी-डम्प्टी बजट' है, सिर्फ शब्दों का छल है, यह महिला-विरोधी, किसान-विरोधी और शिक्षा-विरोधी है। केंद्र देश की आर्थिक संरचना को नष्ट करना चाहता है।'
VIDEO | Kolkata: "It's a 'Humpty-Dumpty Budget', just jugglery of words, it's anti-women, anti-farmer, anti-education. Centre wants to destroy the economic structure of the country," says West Bengal CM Mamata Banerjee.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 1, 2026
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/LNNrx2YoE8
बजट के बाद वित्त मंत्री की प्रेस वार्ता
#WATCH | #UnionBudget2026 | Union Finance Minister Nirmala Sitharaman says, "... We are laying the path and giving a push to the economy to maintain the growth momentum and for that growth momentum or sustained economic growth which we want to ensure. Primarily, we are looking at… pic.twitter.com/xZrw4e8Xxi
— ANI (@ANI) February 1, 2026
किसान, महिला, गरीब पर केंद्रित बजट रहा- ललन सिंह
केंद्रीय बजट 2026 पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा, 'किसान, महिला, गरीब पर केंद्रित बजट रहा। पशुपालन के क्षेत्र में हम आज दुनिया में पहले स्थान पर हैं। हमारे देश में पशु चिकित्सा पर की आधारभूत संरचना पर इस बार बजट में ध्यान दिया गया है।'#WATCH दिल्ली: केंद्रीय बजट 2026 पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा, "किसान, महिला, गरीब पर केंद्रित बजट रहा। पशुपालन के क्षेत्र में हम आज दुनिया में पहले स्थान पर हैं। हमारे देश में पशु चिकित्सा पर की आधारभूत संरचना पर इस बार बजट में ध्यान दिया गया है।" pic.twitter.com/GYFpkg4KaY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
विपक्ष की प्रतिक्रिया पर बरसे पीयूष गोयल
केंद्रीय बजट 2026 पर विपक्ष की प्रतिक्रिया पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, 'आप कुछ ठोस बताएं कि क्या गलत है? क्या वे नहीं चाहते कि हमारे एमएसएमई क्षेत्र की प्रगति हो, क्या वे नहीं चाहते की देश की उत्पादन क्षमता बढ़े, क्या वे किसानों का उज्ज्वल भविष्य नहीं चाहते, क्या वे देश में टेक्नोलॉजी का विकास नहीं चाहते? कुछ ठोस तो बताए कि क्या तकलीफ है।'#WATCH दिल्ली: केंद्रीय बजट 2026 पर विपक्ष की प्रतिक्रिया पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "आप कुछ ठोस बताएं कि क्या गलत है? क्या वे नहीं चाहते कि हमारे MSME क्षेत्र की प्रगति हो, क्या वे नहीं चाहते की देश की उत्पादन क्षमता बढ़े, क्या वे किसानों का उज्ज्वल भविष्य नहीं चाहते,… pic.twitter.com/BDGTDFylag
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026