फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Reliance AGM LIVE: मुकेश अंबानी का एलान- 5G इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने में Jio की मदद करेगी अमेरिकी कंपनी

Mon, 29 Aug 2022 06:44 PM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 29 Aug 2022 06:44 PM IST
खास बातें

देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की सलाना आम बैठक शुरू हो गई है।  कंपनी की इस 45वीं एजीएम को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे हैं। RIL के निवेशकों के साथ-साथ कॉरपोरेट जगत की भी नजरें रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम पर टिकी हुई हैं। 

Reliance की 45वीं एजीएम से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:44 PM, 29-Aug-2022
03:36 PM, 29-Aug-2022

एजीएम का समापन करते हुए मुकेश अंबानी बोले - 2027 तक अपनी वैल्यू दोगुना करेगी कंपनी

रिलायंस एजीएम का समापन करते हुए कंपनी के मुखिया मुकेश अंबानी ने कहा है कि 2027 में अपने स्वर्णिम दशक के अंत तक कंपनी अपने मूल्य को दोगुना से अधिक करेगा। उसके बाद भी हमारी बढ़ोतरी तेजी से जारी रहेगी।
विज्ञापन
03:14 PM, 29-Aug-2022

भारत को ऊर्जा निर्माण में अग्रणी बनाएगी रिलायंसः अंबानी

                                                 
                

                                                 
                हमारा नया ऊर्जा कारोबार भारत को हरित ऊर्जा का शुद्ध निर्यातक बनने में मदद करेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि रिलायंस भारत को नई ऊर्जा निर्माण में विश्व में अग्रणी और चीन का एक विश्वसनीय विकल्प बनाना चाहता है: मुकेश अंबानी
                                                 
                

                                                 
                
03:10 PM, 29-Aug-2022

सोलर पीवी मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में 2024 से उत्पादन होगा शुरू

मुकेश अंबानी ने एजीएम के दौरान कहा कि सोलर पीवी मैन्युफैक्चरिंग के लिए हमने आरईसी सोलर का अधिग्रहण किया है। जामनगर में आरईसी तकनीक पर आधारित हमारी 10GW सोलर पीवी सेल और मॉड्यूल फैक्ट्री, 2024 तक उत्पादन शुरू कर देगी और 2026 तक 20GW क्षमता तक बढ़ जाएगी।
03:06 PM, 29-Aug-2022

अंबानी ने पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए नई गीगा फैक्ट्री की घोषणा की

एजीएम के दौरान मुकेश अंबानी ने कहा कि पिछले साल मैंने जामनगर में धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स की स्थापना की घोषणा की थी, ताकि चार गीगा फैक्ट्रियां स्थापित की जा सकें। आज, मैं पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए हमारी नई गीगा फैक्ट्री की घोषणा करना चाहता हूं।
02:59 PM, 29-Aug-2022

रिलायंस रिटेल का मर्चेंट पार्टनर्स बेस 20 लाख से अधिक हुआ

रिलायंस रिटेल की रणनीति लाखों छोटे व्यापारियों के साथ जुड़ने और उन्हें समृद्ध होने के लिए एक मंच प्रदान करने की है। दो साल पहले लॉन्च होने के बाद से, इसने मर्चेंट पार्टनर्स बेस को 20 लाख से अधिक पार्टनर्स तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:56 PM, 29-Aug-2022

रिलायंस के डिजिटल कॉमर्स प्लेटफॉर्म हर दिन छह लाख ऑर्डर दिए जा रहे

रिलायंस रिटेल के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 4.5 बिलियन विज़िट हुई, पिछले साल की तुलना में इसमें  2.3 गुना की बढ़ोतरी आई है। इसके डिजिटल कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने अपनी वृद्धि जारी रखी है और हर दिन लगभग छह लाख ऑर्डर दिए जा रहे हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.5 गुना अधिक है। इसने वेयरहाउसिंग और फुलफिलमेंट स्पेस को दोगुना कर 670 मिलियन सीयू फीट कर दिया, जिससे आपूर्ति स्थानों को देश भर में मांग केंद्रों से जोड़ा गया। कुल राजस्व में इसके ब्रांड का योगदान 65% से अधिक है।
02:52 PM, 29-Aug-2022

एशिया के शीर्ष दस खुदरा विक्रेताओं में से एक है रिलायंस रिटेल

                                                 
                

                                                 
                एजीएम के दौरान ईशा अंबानी ने कहा रिलायंस रिटेल ने 2 लाख करोड़ रुपये के टर्नओवर और 12,000 करोड़ रुपये के EBITDA का गौरवपूर्ण रिकॉर्ड हासिल किया है और यह एशिया के शीर्ष दस खुदरा विक्रेताओं में से एक है।
                                                 
                

                                                 
                
02:51 PM, 29-Aug-2022

रिलायंस रिटेल ने 200 मिलियन से अधिक ग्राहकों तक पहुंचीः ईशा अंबानी

                                                 
                

                                                 
                हमने रिलायंस रिटेल के भौतिक स्टोर और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यूके, फ्रांस और इटली की सामूहिक आबादी के बराबर 200 मिलियन से अधिक पंजीकृत ग्राहकों की सेवा की: ईशा अंबानी
                                                 
                

                                                 
                
02:49 PM, 29-Aug-2022
रिलायंस कंज्यूमर इलेक्ट्रानिक्स के देश के 7000 शहरों में 8700 स्टोर होंगेः ईशा अंबानी
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed