Davos 2026 LIVE: विश्व व्यापार संगठन की मुहिम से जुड़ा भारत, 85 करोड़ लोगों को दिया जाएगा कौशल प्रशिक्षण
विश्व आर्थिक मंच ने चौथी औद्योगिक क्रांति (4IR) के लिए दुनिया में पांच नए केंद्र स्थापित करने का फैसला किया है, जिनमें एक केंद्र भारत के आंध्र प्रदेश में बनाया जाएगा। इसके साथ ही WEF ने कौशल विकास को लेकर एक बड़ी वैश्विक पहल की घोषणा की है। इसका लक्ष्य दुनिया भर में 85 करोड़ से अधिक लोगों को स्किल ट्रेनिंग देना है।
लाइव अपडेट
वार्षिक बैठक का हुआ समापन
वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और भू-राजनीतिक तनावों के बीच दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक में भारत की भूमिका को लेकर दुनिया ने भरोसा जताया। पांच दिन चली इस बैठक में भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, स्थिर नीतियों और निवेश के अनुकूल माहौल की सराहना की गई। वैश्विक नेताओं और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने माना कि अनिश्चितताओं के इस दौर में भारत विकास और स्थिरता का मजबूत केंद्र बनकर उभर रहा है।85 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिलेगा स्किल डेवलपमेंट का लाभ
भारत को बड़ी उपलब्धि, आंध्र प्रदेश में बनेगा चौथी औद्योगिक क्रांति का नया केंद्र
चौथी औद्योगिक क्रांति नेटवर्क एक ऐसा मंच है, जो सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों को एक साथ जोड़ता है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उभरती तकनीकों का उपयोग समाज के लिए लाभकारी हो, साथ ही उनसे जुड़े जोखिमों को भी कम किया जा सके।
क्या पांच साल में AI मानव बुद्धिमत्ता से आगे निकल जाएगा?
मस्क के अनुसार, सुपर-ह्यूमन इंटेलिजेंस की ओर बदलाव इस दशक में चरणबद्ध तरीके से होगा। उन्होंने कहा कि तकनीकी विकास की गति संकेत देती है कि एक बड़ा पड़ाव जल्द आने वाला है। मस्क ने कहा कि संभव है कि इस साल के अंत तक हमारे पास ऐसा AI हो जाए जो किसी भी इंसान से ज्यादा स्मार्ट हो, और अगले साल तक यह तय है। पांच साल के भीतर AI पूरी मानवता से ज्यादा बुद्धिमान हो सकता है।
ब्लैकस्टोन का बड़ा बयान- भारत का भविष्य बेहद मजबूत
दावोस में तेलंगाना की बड़ी सफलता, वैश्विक कंपनियों से निवेश समझौते
WEF की वार्षिक बैठक में तेलंगाना सरकार को बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में गए राज्य प्रतिनिधिमंडल ने वैश्विक उद्योग जगत के शीर्ष नेताओं के साथ सार्थक बातचीत की और कई महत्वपूर्ण निवेश समझौते किए।
राज्य सरकार के अनुसार, इन समझौतों से तेलंगाना में बड़े पैमाने पर निवेश आने का रास्ता खुला है। इसके साथ ही सरकार का दूसरा प्रमुख उद्देश्य दुनिया के सामने ‘तेलंगाना राइजिंग 2047’ विजन को प्रस्तुत करना भी WEF-2026 में सफलतापूर्वक पूरा हुआ।
ट्रंप ने स्विट्जरलैंड के दावोस में 'बोर्ड ऑफ पीस चार्टर' पर किए हस्ताक्षर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ समेत अन्य सदस्यों के साथ स्विट्जरलैंड के दावोस में 'बोर्ड ऑफ पीस चार्टर' पर हस्ताक्षर किए।
निवेश के लिए मध्य प्रदेश पर बढ़ा वैश्विक भरोसा
मुख्यमंत्री ने कहा कि दावोस में मौजूद सभी भारतीय नेता भारत की विकास गाथा को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने और राज्यों में अधिकतम निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से आए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को रोजगार देना, गरीबी कम करना, संसाधनों का बेहतर उपयोग करना और दुनिया के साथ मजबूत साझेदारी बनाना है।
भारत की टेक और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमता पर दुनिया का भरोसा
दावोस से साझा जानकारी में उन्होंने बताया कि बहुराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स कंपनी मैर्सक भारत के साथ सक्रिय रूप से जुड़कर शिपिंग, बंदरगाह, रेलवे और सेमीकंडक्टर सामग्री से जुड़े लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर काम कर रही है। इससे वैश्विक सप्लाई चेन में भारत की बढ़ती भूमिका को मजबूती मिलती है।