फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sharda Sinha: राजकीय सम्मान के साथ कल होगा बिहार कोकिला का अंतिम संस्कार, सीएम नीतीश बोले- अपूरणीय क्षति हुई

Wed, 06 Nov 2024 04:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 06 Nov 2024 04:38 PM IST
खास बातें

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह को निर्देश है कि राजकीय सम्मान के साथ स्व. शारदा सिन्हा के अंतिम संस्कार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था ससमय सुनिश्चित करवाएं।

विज्ञापन
Sharda Sinha News: Funeral of folk singer Sharda Sinha with state honour, Patna News, Nitish Kumar, Bihar News
स्व. शारदा सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:26 PM, 06-Nov-2024
स्व. शारदा सिन्हा के ससुराल में शोक की लहर है। - फोटो : अमर उजाला
बिहार कोकिला के ननिहाल में शोक की लहर
लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन के बाद मुजफ्फरपुर के मड़वन प्रखंड स्थित उनके ननिहाल में शोक की लहर है। उनके ननिहाल वालों ने कहा वह पूरे परिवार की सबसे अलग थीं और सबको हंसाया करती थीं। सबका ख्याल रखती थीं। वह वर्ष 2014 में श्राद्ध कर्म में आई थीं। फुफेरे भाई ने बताया वह सबसे अनोखी थी। सबकी चहेती थी। छठी मैया ने उन्हें अपने पास बुला लिया। पूरे गांव में शोकर की लहर है। 
03:08 PM, 06-Nov-2024
गुरुवार को बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। - फोटो : अमर उजाला

जेपी नड्डा कल पटना आकर देंगे श्रद्धांजलि
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार शाम शारदा सिन्हा के राजेन्द्र नगर स्थित घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार पटना के गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ होगा।

 

विज्ञापन
02:33 PM, 06-Nov-2024
छठी मैय्या ने अपनी बेटी को बुला लिया
सुप्रसिद्ध लोक गायिका सुपौल की बेटी शारदा सिन्हा के निधन पर उनके पैतृक गांव हुलास में माहौल गमगीन है। शारदा सिन्हा के छोटे भाई डॉ पद्मनाभ शर्मा ने बताया कि बीती रात करीब 10 बजे जानकारी मिली कि उनकी बहन शारदा सिन्हा का देहावसान हो गया है। बताया कि अधिक रात होने की वजह से वह लोग रात में नहीं जा सके। बुधवार की सुबह वे लोग पटना के लिए  निकले। गांव में शोक की लहर है। मायके में छठ महापर्व नहीं हो पाएगा। मायके वालों ने कहा कि छठी मैय्या ने अपनी बेटी को बुला लिया है।  

01:32 PM, 06-Nov-2024
अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल ने निधन पर जताया शोक
लोकगायिका शारदा सिन्हा ने निधन पर बिहार भाजपा की ओर से कहा गया कि मां सरस्वती की वरदपुत्री, पद्म श्री, बिहार कोकिला शारदा सिन्हा से बिहार ही नहीं पूरे देश को अपूरणीय क्षति हुई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि उनके जाने से लोक संगीत का एक अध्याय खत्म हो गया। वहीं बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर शारदा सिन्हा के निधन पर दुख जताया है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री नितिन नवीन, अश्विनी चौबे विनम्र ने श्रद्धांजलि अर्पित की। 

 
12:45 PM, 06-Nov-2024
राजकीय सम्मान के साथ होगा शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला
सीएम नीतीश बोले- अपूरणीय क्षति हुई है
बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार कल होगा। पटना के राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास पर उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को देखने के लिए उनके फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी की आंखें नम थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे। उन्होंने अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व. शारदा सिन्हा के छठ महापर्व पर सुरीली आवाज में गाए मधुर गाने बिहार और उत्तर प्रदेश समेत देश के सभी भागों में गूंजा करते हैं। उनके निधन से संगीत के क्षेत्र में ही बल्कि पूरे बिहार को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने स्व. शारदा सिन्हा की आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों, प्रशंसकों एवं अनुयाइयों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
12:10 PM, 06-Nov-2024
स्व. शारदा सिन्हा के ससुराल में शोक की लहर है। - फोटो : अमर उजाला
ससुराल में लोगों ने कहा- छठी मैया की बेटी थीं
लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन के समाचार मिलते ही उनके ससुराल बेगूसराय जिला स्थित सीहमा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शारदा सिन्हा बिहार ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने गीत के माध्यम से लोगों के बीच मौजूद थे और सदा रहेंगे। लेकिन, आज उनकी कमी पूरे जिले वासियों को खल रही है। लोग उन्हें छठी मैया की बेटी के रूप में भी संबोधित करते थे उनके ससुराल बेगूसराय जिला सीहमा गांव में लोग काफी शोकाकुल हैं तथा अपने-अपने ढंग से शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि शारदा सिन्हा का अपने ससुराल से काफी लगाव था और वह प्रत्येक वर्ष अपने ससुराल सीहमा आती थी तथा यहां के लोगों को काफी मदद भी करती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:43 AM, 06-Nov-2024
पटना एयरपोर्ट पर अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
लोकगायिका का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पहुंचा
लोकगायिका शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट आ चुका है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत कई लोग पटना एयरपोर्ट एयरपोर्ट पहुंचे हैं। सभी की आंखें नम हैं। यहां से पार्थिव शरीर को उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। 
10:45 AM, 06-Nov-2024

Sharda Sinha: राजकीय सम्मान के साथ कल होगा बिहार कोकिला का अंतिम संस्कार, सीएम नीतीश बोले- अपूरणीय क्षति हुई

देश की प्रसिद्ध लोकगायिका और बिहार कोकिला पद्मश्री शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा की है। सीएम नीतीश कुमार ने पटना के डीएम को निर्देश है कि राजकीय सम्मान के साथ स्व. शारदा सिन्हा के अंतिम संस्कार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था ससमय सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को स्व. शारदा सिन्हा के परिवार के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर उनका पार्थिव शरीर वायुयान से पटना भेजने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed