PM Modi in Jamui : पीएम मोदी बोले- घमंडिया गठबंधन वाले बिहार में लालटेन की लौ जलाना चाहते हैं, पढ़ें पूरी खबर
{"_id":"660e39b044ada8f80005c921","slug":"pm-modi-bihar-visit-live-to-address-public-rally-in-jamui-lok-sabha-constituency-chirag-paswan-news-in-hindi-2024-04-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi in Jamui : पीएम मोदी बोले- घमंडिया गठबंधन वाले बिहार में लालटेन की लौ जलाना चाहते हैं, पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 04 Apr 2024 12:58 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:58 PM IST
खास बातें
PM Modi Jamui Visit Live Updates News in Hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से बिहार में चुनावी शंखनाद कर दिया। उन्होंने जमुई में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:47 PM, 04-Apr-2024
राजद के लोग अपहरण का उद्योग चलाते थे
पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार सोलर पॉवर और एलईडी बल्व की बात करती है। वहीं घमंडिया गठबंधन वाले बिहार में लालटेन की लौ जलाना चाहते हैं। हमलोग बिहार में उद्योग और काराखाना लगा रहे वहीं राजद के लोग अपहरण का उद्योग चलाते थे। हमलोग हाईवे और एक्सप्रेस वे बना रहे हैं जबकि राजद के लोगों ने बिहार में गड्ढे और खाई बनाई। राजद और कांग्रेस ने बिहार और बिहार के गौरव का अपमान किया। इन लोगों ने कर्पूरी ठाकुर का अपमान किया। कुछ समय पहले एनडीए सरकार ने कर्पूरी जी को भारत रत्न दिया तो राजद और कांग्रेस ने विरोध किया। रामनाथ कोविंद और द्रौपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति बनने का भी इनलोगों ने विरोध किया। उन्होंने लोगों से कहा कि आपलोग घर-घर जाकर सबको बताएं कि मोदी जी आए थे और सबको अपना प्रणाम कहा है।

12:42 PM, 04-Apr-2024
भ्रष्टाचारी, मेरे खिलाफ अनाप-शनाप बाेलते रहते हैं
पीएम मोदी ने कहा कि पहले गरीबों का पैसा बीच में लूट लिया जाता था। अब वह पैसा सीधे आपके खाते में जा रहा है। जमुई में ही किसानों को 850 करोड़ से अधिक राशि उनके बैंक खाते में पहुंचे हैं। आप बताइए घमंडिया सरकार होती तो आपके खाते में पैसे पहुंचती क्या? राजद और कांग्रेस की सरकार होती तो आप फर्जी साइन भी करवा लेते और कहते कि पैसा पहुंच गया। बिहार ने जंगलराज का दंश झेला। आज भ्रष्टाचारी मेरे खिलाफ अनाप-शनाप बाेलते रहते हैं।
विज्ञापन
12:40 PM, 04-Apr-2024
बिहार और देश को बहुत आगे लेकर जाना है
पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल में जो हुआ वह तो ट्रेलर है, अभी तो बहुत काम करना है। बिहार और देश को बहुत आगे लेकर जाना है। यह मोदी गरीबी के ताप को सहकर यहां तक पहुंचा है। इसलिए हर गरीबी का दर्द मोदी जानता और महसूस करता है। यह मोदी की गारंटी है कि आपका सपना ही मेरा संकल्प है। इसलिए केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता दी। बिहार के गरीबों को 37 लाख पक्के मकान मिले हैं। नौ करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिला है। और, मोदी की गारंटी है आगे पांच साल तक मिलता रहेगा।

12:34 PM, 04-Apr-2024
जो लोग नौकरी के नाम पर जमीन लिखवा वह देश का भला कभी नहीं कर सकते
पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस की सरकार के काले दौर में जमुई नक्सल प्रभावित इलाका कहा जाता था। सरकारी योजना यहां नहीं पहुंचती थी। यहां नक्सली सड़कें नहीं बनने देते थे। जमुई ने राजद के जंगलराज की कितनी बड़ी कीमत चुकाई है? यह सबको पता है। आज एनडीए सरकार में जमुई विकास के हाईवे पर तेज रफ्तार पकड़ चुका है। नक्सलवाद दम तोड़ रहा है। बिहार ने जंगलराज का दंश झेला है। अब इस इलाके एक्सप्रेस वे निकलेगा। लालू पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग नौकरी के नाम पर जमीन लिखवा वह देश का भला कभी नहीं कर सकते हैं। नीतीश बाबू भी रेल मंत्री रहे लेकिन उनके खिलाफ कभी शिकायतें नहीं आईं। कोई सवाल नहीं उठा। घमंडिया गठबंधन की सरकार में खराब हालत वाली ट्रेनें चलती थीं। आज वंदे भारत ट्रेनें बिहार में दौड़ रही है।

12:28 PM, 04-Apr-2024
राजद और कांग्रेस ने बिहार का नाम खराब किया
पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद बिहार को न्याय नहीं मिल पाया है। एनडीए सरकार ने बिहार को दलदल से बाहर निकाला है। नीतीश बाबू की इसमें बड़ी भूमिका रही है। 2024 का चुनाव बिहार और भारत के भविष्य के लिए काफी निर्णायक है। आज एक ओर कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां हैं, जिन्होंने अपनी सरकार के समय पूरी दुनिया में देश का नाम खराब किया। वहीं एनडीए की सरकार का संकल्प है विकसित भारत का निर्माण। खुशहाल बिहार का निर्माण। आप याद कीजिए कि 10 साल पहले देश में भारत को लेकर क्या राय थी। छोटे-छोटे देश जो आंटे के लिए तरस रहे थे, उनके आंतकी देश में अशांति फैलाते थे। कांग्रेस गुहार लगाती रहती थी। एनडीए सरकार जब आई तो कहा कि यह चंद्रगुप्त और अशोक का भारत है। हम किसी के सामने घुटने नहीं टेका। आज भारत दुनिया का पांचवा अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत जब जी 20 की मीटिंग करता है तो उसकी चर्चा पूरे विश्व में होता है। 10 साल में बिहार की हैसियत बढ़ी।

12:23 PM, 04-Apr-2024
पीएम मोदी।
- फोटो : सोशल मीडिया
पीएम बोले- रामविलास जी की कमी महसूस हो रही है
पीएम नरेंद्र मोदी ने जमुई और बिहार की जनता को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि यह जनसभा नहीं विजयी सभा है। कहा कि बिहार की 40 सीटें एनडीए को आशीर्वाद देने के लिए मैं आप सबको नमन करता हूं। इसलिए पूरा बिहार कह रहा है कि फिर एक बार एनडीए सरकार। मैं जब भी आपके बीच आया हूं आपका प्यार मिला। आज इस मंच से एक कमी महसूस हो रही है कि जब बिहार के बेटे और मेरे मित्र व पद्म विभूषण से सम्मानित राम विलास पासवान जी हमारे बीच नहीं है। मुझे संतुष्टि है कि रामविलास जी के विचारों को मेरे छोटे भाई चिराग पासवान अच्छी तरह से निभा रहे हैं। पीएम मोदी ने लोजपा प्रत्याशी अरुण भारती के लिए वोट मांगा।

12:12 PM, 04-Apr-2024
सीएम नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
15 साल तक उनलोगों को मौका मिला लेकिन क्या किया
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को आपने भारत रत्न दे दिया। इसके लिए हमलोग लगातार मांग कर रहे थे। मैं आपका स्वागत करता हूं। 2005 से पहले शाम में कोई घर से बाहर नहीं निकल पाता था। आज वह लोग बहुत बातें कर रहे हैं। 15 साल तक उनलोगों को मौका मिला लेकिन क्या किया। 2005 के बाद हमलोग आए तो शाम और रात में लड़का और लड़की घर से बाहर निकालते हैं। तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमलोगों के काम को अपना काम बता रहा है। हम कुछ दिन के लिए साथ क्या गए सारे काम को अपना बताने लगा। अब हम हमेशा के लिए इधर (एनडीए) आ गए हैं। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने कितना काम किया। 2005 से पहले हिन्दू-मुस्लिम का झगड़ा होता था। मुस्लिम समुदाय से अपील है कि भूलियेगा मत। हमलोग झगड़ा नहीं होने देंगे। फिर उनलोगों को वोट दीजिएगा तो झगड़ा शुरू करवा देगा। विपक्ष के झांसे में नहीं आना है। नीतीश कुमार ने सात निश्चय समेत कई योजनाओं का जिक्र कर बिहार सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि पहले भी आठ लाख नौकरी दिए थे। अब 10 लाख रोजगार देने के वादे पर काम कर रहे हैं।

12:04 PM, 04-Apr-2024
चिराग पासवान।
- फोटो : अमर उजाला
लोजपा (रा.) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि एक समय था जब जमुई नक्सल प्रभावित क्षेत्र माना जाता था। आज पीएम मोदी की जनसभाओं से जाना जाता है। चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार की भी तारीफ की। जमुई की जनता के लिए गर्व की बात है कि पीएम मोदी यहां आएं। आप सभी से अपील है कि 19 अप्रैल को एनडीए प्रत्याशी अरुण भारती को विजयी बनाएं।
11:57 AM, 04-Apr-2024
पीएम मोदी की जनसभा।
- फोटो : अमर उजाला
लोजपा (रा.) के प्रमुख चिराग पासवान ने शॉल भेंटकर पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। वहीं भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह, समेत कई महिला नेत्रियों ने पीएम मोदी को शॉल भेंटकर उनका स्वागत किया।
11:50 AM, 04-Apr-2024
मंच पर पहुंचे पीएम मोदी और सीएम नीतीश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमुई में जनसभा को संबोधित करने मंच पर पहुंच चुके हैं। उनके साथ सीएम नीतीश कुमार और चिराग पासवान भी मौजूद हैं। पीएम मोदी ने लोगों का अभिवादन किया।