फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Vidhan Sabha Live: 'बेचारा' विवाद पर विधानसभा के अंदर और बाहर फिर से हंगामा, जानिए किसने क्या कहा?

Tue, 17 Feb 2026 03:23 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 17 Feb 2026 03:23 PM IST
खास बातें

Bihar Budget Session Live: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज 11वां दिन है। सदन के अंदर और बाहर चिराग पासवान की पार्टी के विधायकों ने राजद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इनका साथ जदयू ने भी दिया। सदन के अंदर मंत्री अशोक चौधरी ने राजद पर दलितों के अपमान का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Bihar Vidhan Sabha Live: RJD VS LJP Ram Vilas: BJP, JDU, Tejaswi Yadav, Chirag Paswan, Budget session
बिहार विधानसभा तेजस्वी और चिराग के विधायकों के बीच भिड़ंत।। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:21 PM, 17-Feb-2026

Bihar Vidhan Sabha Live: गौतम कृष्ण एनडीए के राज में ही बीडीओ बने थे

भाजपा विधायक विजय खेमका ने कहा कि विधायक गौतम कृष्ण एनडीए के राज में ही बीडीओ बने थे। आज बिहार में विकास ही विकास हो रहा है। लेकिन, विपक्ष को यह नजर नहीं आ रहा है। जंगलराज का जो इतिहास रहा है। जंगलराज ने बिहार को पूरे देश में बदनाम किया। राजद वालों ने बिहार का चारा खा लिया। अब कोर्ट में इसकी सुनवाई चल रही है। नक्सलवाद, डकैती, फिरौती, हत्या जंगलराज में आम बात थी। आज सुशासन का राज इन्हें पच नहीं रहा है। 
02:46 PM, 17-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई कांग्रेस राज की याद

राजद विधायक को टोकते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेम ने कहा कि अब मनरेगा खत्म हो गया। अब जी राम जी आ गया। अब पैसों की लूट नहीं होती है। यह सब पहले होता था। अब पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार सरकार के नेतृत्व में सारा पैसा डीबीटी के माध्यम से गरीबों के खाते में चला जाता है। इसके बाद लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के विधायक राजू तिवारी ने तंज कसते हुए कहा कि यूपीए के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि दिल्ली से चला हुए 100 रुपया गरीबों तक पहुंचते-पहुंचते 25 पैसा बन जाता है। राजद विधायक जो आरोप लगा रहे हैं, वह जंगलराज में ही होता था। इसके बाद राजद विधायक रुके नहीं वह बोलते रहे। उन्होंने कहा कि यह सब जानते हैं भ्रष्टचार आज हर जगह फैल चुकी है। गरीबों का क्या हाल है? सरकार की ऐसी कोई भी योजना नहीं है, जिसमें लूटपाट नहीं होती हो। 
विज्ञापन
02:20 PM, 17-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: राजद विधायक गौतम कृष्ण ने कई गंभीर आरोप लगाये

ग्रामीण विकास विभाग पर राजद विधायक गौतम कृष्ण ने कई गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि मैं 14 महीने तक प्रखंड विकास पदाधिकारी रहा। मेरे ऊपर जो आरोप लगे, उसे बिना सुने हुए मंत्री ने मुझ पर कार्रवाई कर दी गई। आपका विभाग आंख पर पट्टी बांधकर काम करता है।  विधायक ने कहा कि मुझे 14 महीने तक किस तरह से तंग किया गया? खामिल मैंने अपने त्याग पत्र में जिक्र किया था। उन्होंने मंत्री श्रवण कुमार पर हमला करते हुए कहा कि आप अगर भ्रष्टाचारियों का साथ नहीं देते आज मैं इस सदन में नहीं रहता। मुझ जैसे ईमानदार अधिकारी को दूध की मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया गया। मनरेगा में किस तरह भ्रष्टाचार व्याप्त था। 60 फीसदी पैसा चढ़ावा में ही चला जाता है। प्रधानमंत्री आवास योजना के घर कागज पर तो हैं लेकिन आप कोसी के इलाके में चले जाएं, किसी गरीब के घर आपको पक्के नहीं दिखेंगे। सारे पैसे लूट लिए जाते हैं। 
01:55 PM, 17-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: विधान परिषद में राजद एमएलसी और मंत्री मंगल पांडेय के बीच तीखी बहस

बिहार विधान परिषद में विपक्ष की ओर से एमएलसी अब्दुल बारी सिद्दकी ने स्वास्थ्य के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि पटना में अस्पताल तो आपने बना दिए हैं। स्वीकृति पद के अनुसार काफी कम डॉक्टर और नर्स हैं। पीएमसीएच की हाल खराब है। एक जमाने में पीएमसीएच नार्थ ईस्ट इंडिया के बड़े अस्पतालों में एक था। इस पर स्वास्थ्य मंगल पांडेय ने कहा कि 2005 से पहले पीएमसीएच की क्या हालत थी। 1952 से लेकर 2005 तक किन लोगों ने पीएमसीएच को डूबाया? इसका जवाब विपक्ष को देना चाहिए। उन्होंने लालू-राबड़ी राज की याद दिलाते हुए कहा कि पीएमसीएच का हाल उस वक्त काफी खराब हो गया। 2005 के बाद पीएमसीएच ही नहीं सभी अस्पतालों में बेहतर व्यवस्था के लिए काम किए गए। इसके बाद अब्दुल बारी सिद्दकी ने मंगल पांडेय ने कहा कि आप प्रश्न से दाएं-बाएं न भटके। अस्पताल में जितने स्वीकृत बल है, उसके हिसाब से तो आप बहाली कीजिए। अस्पताल में डॉक्टर ही नहीं है। उन्होंने राजेंद्र नगर अस्पताल को लेकर मीटिंग बुलाने की बात कही। कहा कि वहां की हालत बहुत खराब है। मंगल पांडेय ने कहा कि जब आप मंत्री थे, तो बेड नहीं था। आप ही बता दीजिए कि क्या हाल था उस अस्पताल का? अब मैंने कैसा बना दिया? 
12:59 PM, 17-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: सिखों के मुद्दे पर मंत्री विजय चौधरी ने क्या कहा?

विधानसभ में सिखों का मुद्दा उठाया गया था। विधायक रत्नेश कुमार ने कहा कि उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार की अधिसूचना के बाद भी बिहार में सिख समाज को अल्पसंख्यक प्रमाण- पत्र मुहैया नहीं कराया जाता है। कई जगहों पर कागजात में सिखों के लिए कोई विकल्प नहीं है। मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिहार में किसी धर्म के आधार पर किसी को जाति प्रमाण पत्र नहीं दिया जाता है। सरकारी सुविधा के लिए मिलने वाले फॉर्म पर भी धर्म का नाम भी नहीं रहता है। उन्होंने सदन से कहा कि इस मामले सरकार इसे देखेगी।
 
12:39 PM, 17-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: विधानसभा में उठा शवदाह गृह का मुद्दा

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के विधायक राजू तिवारी ने बिहार में शवदाह गृह का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार में उपयोग में लाई जाने वाली लड़कियों के लिए हरे भरे अस्पताल काटे जा रहे हैं। इससे प्रदूषण हो रहा। उन्होंने कहा कि अब तक हर गांव तक बिजली पहुंच गई है। इसलिए इलेक्ट्रिक शव दाह गृह बनवा दिया जाए। इस पर पंचायती राम मंत्री दीपक प्रकाश ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि शवदाह को प्रदूषण से जोड़ना गलत है। तब राजू तिवारी ने कहा कि मेरा वह मतलब नहीं है। मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं। इसके बाद मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि 264 नगर निकायों में विद्युत शवदाह गृह प्रस्तावित है। इनमें 41 नगर निकाय में क्रियान्वित है। 11 नगर निकाय में पूरा हो गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
11:59 AM, 17-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: राजद ने वालों ने रामविलास पासवान के साथ भीतरघात किया

मंत्री लखेंद्र रोशन ने 'बेचारा' विवाद पर कहा कि राजद वाले आज ही रामविलास पासवान को आज ही अपमानित नहीं कर रहे हैं। इससे पहले भी कई बात अपमानित किया है। राजद वालों ने रामविलास पासवान के साथ भीतरघात किया था। सदन के अंदर यह लोग माफी नहीं मांगेगे। यह थेथरलॉजी करना ज्यादा बेहतर समझते हैं। 
11:16 AM, 17-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: मंत्री अशोक चौधरी ने भी किया राजद का विरोध

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के विधायक फिर से हंगामा करने लगे। यह लोग विधानसभा अध्यक्ष के सामने हंगामा करने लगे। कहा कि राजद ने दलितों का अपमान किया है। आज जब तक राजद वाले माफी नहीं मांगेंगे तक तक आंदोलन जारी रहे हैं। मंत्री अशोक चौधरी ने आरोप लगाया कि राजद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का अपमान किया है। उन्हें माफी तो मांगनी ही चाहिए। राजद वालों ने इसका विरोध किया। इसके बाद हंगामा होने लगा। विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। 

11:08 AM, 17-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: अरुण जेटली की मूर्ति लगी तो रामविलास पासवान की क्यों नहीं?

राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास बैशाखी पर चलने वाली पार्टी है। अकेले लड़कर लोजपा मुखिया चुनाव भी नहीं जीत सकती है। यह लोग आंदोलन पर क्या बात करेंगे? लालू और तेजस्वी को यह लोग नहीं झुका सकते हैं। आज जितने लोग धरना पर बैठे हैं, उनमें से पूछिएगा कि क्या कभी रामविलास पासवान की पार्टी का झंडा उठाए हैं। आप बताइए कि अरुण जेटली का बिहार में क्या योगदान था जो उनकी मूर्ति लग गई। लेकिन, आज तक रामविलास पासवान की मूर्ति क्यों नहीं लगी बिहार में? क्या सरकार उनकी मूर्ति नहीं लगाना चाह रही है। दलित विरोधी लोग ऐसा करने नहीं दे रहे हैं। मैं मरते दम तक रामविलास पासवान की मूर्ति लगाने की मांग करता रहूंगा। 
10:50 AM, 17-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: कुमार सर्वजीत बोले- रामविलास पासवान हमेशा हमलोगों के आईकोन रहे

लोक जनशक्ति पार्टी के विधायकों के प्रदर्शन के सवाल पर राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि मैं पासवान जाति से आता हूं। मैं दलित का बेटा हूं। स्वर्गीय रामविलास पासवान हमेशा हमलोगों के आईकोन रहे हैं। मैंने सदन में रामविलास पासवान की मूर्ति लगाने की मांग की। लेकिन, राजू तिवारी यह बात पची नहीं। उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। रामविलास पासवान दलितों के मसीहा रहे लेकिन उनकी मूर्ति बिहार में कहीं भी या सदन में क्यों नहीं लगेगी। मैं किसी भी कीमत पर राजू तिवारी से माफी नहीं मागूंगाा। राजू तिवारी को सात जन्म लेना पड़ेगा। रामविलास पासवान की मूर्ति लगाने के लिए हमलोग बजट सत्र के बाद आंदोलन करेंगे। रामविलास पासवान के मूर्ति ने नाम पर मुझे राजू तिवारी नहीं झुका सकते हैं।  
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed