Bihar Vidhan Sabha Live: मंत्री-विधायक सदन के अंदर, बिहार विधानमंडल के सारे दरवाजे बंद; तनाव देख सुरक्षा बढ़ाई
{"_id":"6a604a45ef9fd274810155b8","slug":"bihar-assembly-session-live-bill-to-be-introduced-today-opposition-protest-updates-in-hindi-2026-07-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Vidhan Sabha Live: मंत्री-विधायक सदन के अंदर, बिहार विधानमंडल के सारे दरवाजे बंद; तनाव देख सुरक्षा बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 22 Jul 2026 03:29 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 22 Jul 2026 03:29 PM IST
खास बातें
Bihar Vidhan Sabha Live Updates in Hindi: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन ने अंदर तो ज्यादा हंगामा नहीं देखा, लेकिन पटना में छात्रों के उपद्रव और फिर भाजपा-कांग्रेस नेताओं में झड़क को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा का मानसून सत्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:25 PM, 22-Jul-2026
Patna News : पटना में एक जगह उपद्रव, दूसरी जगह मारपीट; असर विधानसभा तक
विधानमंडल का यह अंदर से पहला मुख्य दरवाजा है। यह भी बंद है और बाहरी दरवाजा भी। पुलिस मुस्तैद।
- फोटो : amar ujala digital
मंगलवार को जिस तरह उपद्रवी दिल्ली में संसद तक घुसते नजर आए, ऐसा कुछ न हो- इस डर से बुधवार को बिहार विधान मंडल और सचिवालय की सुरक्षा अचानक बढ़ा दी गई। मंगलवार को दिल्ली में जिस तरह का उपद्रव हुआ, उसी तरह का पटना में बुधवार को होता दिखा। छात्रों की भीड़ के बीच घुसे उपद्रवियों ने पुलिस के साथ-साथ मीडिया पर भी हमला किया। पैटर्न दिल्ली वाला ही। बस, पटना पुलिस ने धैर्य से काम लिया और डंडे चटकाने से ज्यादा वाटर कैनन जैसे उपायों पर ध्यान दिया। हालांकि, तनाव लगातार बना हुआ है। यह घटना गांधी मैदान के एक छोर पर हुई, उधर दूसरी छोर पर अशोक राजपथ पर एक जगह भाजपा के प्रदर्शनकारियों की कांग्रेसियों से भिड़ंत हो गई। कानून-व्यवस्था में इस तरह की परेशानी को देखते हुए बिहार विधानमंडल के सारे दरवाजों को बंद कर दिया गया है। मंत्री-विधायक ज्यादातर सदन के अंदर हैं या कुछ अपने निकटवर्ती आवास में हैं।
03:01 PM, 22-Jul-2026
Bihar Vidhan Sabha News: बिहार विधानसभा में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक पास
बिहार विधानसभा में बिहार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक, 2026 को पास कर दिया गया। मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार राज्य वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनने के लिए संकल्पित है। व्यापार में सुगमता, अधिक दस्तावेजिकरण, दोहरे अनुमोदनों, अनावश्यक विलंबों और प्रक्रियाओं को कम करते हुए एक पारदर्शी, समयबद्ध और उत्तरदायी तंत्र की स्थापना, निवेश आकर्षित करने और दीर्घकालिक आर्थिक विकास को बनाए रखने हेतु व्यवसाय सुगमता और जीवन सुगमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "बिहार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक, 2026" के प्रावधानों को लागू किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
02:12 PM, 22-Jul-2026
Bihar Vidhan Sabha Live: नगर विकास विधेयक 2026 विधानसभा में पास
बिहार विधानसभा में बिहार नगर विकास विधेयक 2026 स्वीकृत हो गया। विभाग के मंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 30 से 35 फीसदी आबादी हमारे देश में शहरों में रहती है। इसका 65 फीसदी तक जीडीपी में योगदान है। बिहार सरकार शहरों के विकास पर काम कर रहे हैं। सरकार सैटेलाइट टाउनशिप के जरिए बिहार के शहरीकरण का विस्तार कर रही है।01:27 PM, 22-Jul-2026
चीनी मिलों पर जमकर हंगामा, शिकायतों पर मंत्री करेंगे अलग से बैठक
बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को खोलने में हो रही देर या जानकारी नहीं मिलने की बात, इनकी जमीन बेचे जाने, स्क्रैप, किसानों के पुराने बकाये पर पूर्व मंत्री विनय बिहारी, विधायक राजू तिवारी समेत कई सदस्यों ने अपनी बात रखी। हर तरह के मोतिहारी, रीगा, सासामुसा समेत तमाम चीनी मिलों के बारे में बात हुई। इसके बाद मंत्री संजय कुमार पासवान ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के कहने पर 28 जुलाई को सर्वदलीय विधायकों की इसपर बैठक की तारीख मुकर्रर कर बताई।12:38 PM, 22-Jul-2026
विपक्ष की जगह सत्ताधारी विधायकों ने ही घेरा
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की गैर-मौजूदगी और संख्याबल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सामने कमजोर प्रतिपक्ष के कारण इस मानसून सत्र में अजीब स्थिति भी नजर आ रही है। सत्ताधारी दलों के विधायक ही सत्तासीन मंत्रियों को घेरते नजर आए। इस तरह कि किसी काम के होने की मियाद लंबी देने पर विधानसभा अध्यक्ष को आगे आकर कहना पड़ रहा कि वह गारंटी देते हैं कि इस बार काम हो जाएगा।
विस्तार से यह खबर पढ़ें- Bihar: मंत्री के भरोसे से नहीं चला काम तो अध्यक्ष बोले- मेरी गारंटी है; सत्तारूढ़ विधायकों ने ही सरकार को घेरा
विस्तार से यह खबर पढ़ें- Bihar: मंत्री के भरोसे से नहीं चला काम तो अध्यक्ष बोले- मेरी गारंटी है; सत्तारूढ़ विधायकों ने ही सरकार को घेरा
11:27 AM, 22-Jul-2026
भाजपा विधायक की बात को राजद MLA का भी साथ, आरोप भी लगाए
भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा कि मैं पंचायती राज विभाग के मंत्री को चुनौती देता हूं कि 50 फीसदी स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही, मेरे साथ चलें तो दिखवा देता हूं। लाइट लगाने में सरकार का पैसा लगता है। मेंटेनेंस के लिए भी सरकार का पैसा लगता है। लेकिन, इसे कोई देखने वाला नहीं है। राजद विधायक ने कहा कि एक लाइट लगाने में 32 हजार तक का खर्च आता है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब के बस्ती में खराब गुणवत्ता वाली लाइट लगाई जा रही है। इसे कोई देखने वाला नहीं है। लाइट पर हंगामे में बाद स्पीकर प्रेम कुमार ने कहा कि पंचायती राज विभाग के मंत्री इसे दिखवा लें। मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि 57 फीसदी क्षेत्रों स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन हो चुका है। इसके बावजूद जहां भी परेशानी हो रही है, वहां मैं जल्द से जल्द दिखवाता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:25 AM, 22-Jul-2026
टेंडर कैंसिल होने पर विधायकों ने जमकर हंगामा किया
बिहार में कई जगह कई योजनाओं के टेंडर कैंसिल होने के मामले पर विपक्ष के विधायकों ने जमकर हंगामा किया। सरकार की ओर से मंत्री सुनील कुमार और मंत्री दीपक प्रकाश ने जवाब दिया। कहा कि राशि सुरक्षित रहती है। सारी चीजों को हमलोग दिखवा रहे हैं।
11:15 AM, 22-Jul-2026
बिहार विधानसभा सत्र के कवरेज से मीडिया का इनकार
माइक-आईडी और कलम रखकर कवरेज बहिष्कार करते मीडियाकर्मी।
- फोटो : amar ujala digital
बिहार विधानसभा में दो पत्रकारों के पास रद्द किए जाने के विरोध में मंगलवार को पत्रकारों ने हड़ताल कर दी। विरोध स्वरूप पत्रकारों ने विधानसभा परिसर में नेताओं के बयान और सभी तरह के समाचार कवरेज का बहिष्कार किया। विधानसभा पोर्टिको के बाहर कैमरे और माइक रखकर उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया। पत्रकारों ने मांग की कि जिन दो पत्रकारों के पास रद्द किए गए हैं, उन्हें तत्काल बहाल किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक पास बहाल नहीं किए जाते, तब तक विधानसभा में किसी भी तरह का पत्रकारिता संबंधी कार्य नहीं किया जाएगा। पत्रकारों ने पूरे मामले में मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर शीघ्र समाधान कराने की भी मांग की।
10:45 AM, 22-Jul-2026
Bihar Vidhan Sabha Live: बिहार कारा एवं सुधारात्मक सेवा विधेयक भी पेश होगा
मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की ओर से भारतीय स्टाम्प (बिहार संशोधन) विधेयक, 2026 तथा निबंधन (बिहार संशोधन) विधेयक, 2026 पर भी सदन की मुहर लगाने की तैयारी है। उद्योग विभाग बिहार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक, 2026, जबकि पंचायती राज विभाग बिहार पंचायत राज (संशोधन) विधेयक, 2026 को सदन के समक्ष रखेगा। गृह विभाग की ओर से बिहार कारा एवं सुधारात्मक सेवा विधेयक, 2026 तथा बिहार अपराध नियंत्रण (संशोधन) विधेयक, 2026 पर भी चर्चा कर इन्हें पारित कराने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके अलावा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं कंप्यूटर विज्ञान विश्वविद्यालय विधेयक, 2026, बिहार अभियांत्रण विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 और शहीद जुब्बा सहनी वास्तुकला एवं असैनिक अभियांत्रण विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 भी सदन में पेश किए जाएंगे।10:32 AM, 22-Jul-2026