Bihar Election Live: बिहार के लोग अब वोट चोरी नहीं होने देंगे', भागलपुर में बोले राहुल गांधी; मोदी-शाह को घेरा
Bihar Chunav 2025 Live Updates: दूसरे चरण के मतदान से पहले बिहार में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे बड़े नेता लगातार रैलियां कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
Bihar Chunav 2025 Live Updates: अमित शाह ने साधा निशाना
अमित शाह ने कहा, “नीतीश कुमार ने बिहार से जंगलराज को खत्म किया है। मोदी जी ने पिछले 10 वर्षों में बिहार के हर कोने में विकास की लहर लाई है। सड़कों, पुलों, बिजली के कारखानों, गन्ने की फैक्ट्रियों, इथेनॉल और खाद के प्लांट लगाकर बिहार को नई दिशा दी गई है।” उन्होंने आगे कहा, “आने वाले 5 साल बिहार को पूरी तरह विकसित राज्य बनाने के हैं।”
Bihar Chunav 2025 Live Updates: 'जरा सी गलती हुई तो लौट आएगा जंगलराज'
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “अगर आपने वोट डालते समय थोड़ी सी भी गलती की, या कमल छाप और तीर छाप से इधर-उधर गए, तो बिहार में फिर से जंगलराज लौट आएगा। क्या जमुई को जंगलराज चाहिए?” उन्होंने आगे कहा, “पहले चरण का मतदान खत्म हो चुका है, और लालू-राहुल की पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। अब जमुई में भी उनका खाता नहीं खुलना चाहिए। यहां की चारों सीटें NDA के खाते में जानी चाहिए।”
Bihar Chunav 2025 Live Updates: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साधा निशाना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, "मैं बिहार के युवाओं से कहना चाहता हूं कि किसी के झांसे में मत आइए। जो आपकी जमीन हड़प सकते हैं, वो आपको नौकरी क्या देंगे? जो पशुओं का चारा खा गए, वो नौकरी कैसे देंगे? ये लोग सिर्फ गरीबों का राशन हड़पने और जनता को धोखा देने के लिए महागठबंधन बना रहे हैं।”Bihar Chunav 2025 Live Updates: नितिन नबीन बोले- रिकॉर्ड वोटिंग ने दिखाया, बिहार को चाहिए विकास की रफ्तार
बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि इस बार बिहार में रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ है। उन्होंने कहा, “बिहार ने इस बार अपने वोट से विकास के प्रति विश्वास जताया है। यह मतदान पुराने सभी रिकॉर्ड तो तोड़ चुका है। इससे साफ है कि बिहार को विकास की रफ्तार चाहिए और जनता उसी दिशा में वोट कर रही है।”Bihar Chunav 2025 Live Updates: कांग्रेस का दावा- NDA सरकार के खिलाफ उठी जन क्रांति
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बिहार विधानसभा चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा हमेशा यह कहती रही है कि जब मतदान प्रतिशत बढ़ता है तो वह एंटी इनकंबेंसी वोट होता है, लेकिन अब वे अपनी ही बात से पलट रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह सच्चाई है कि बिहार में एनडीए सरकार के खिलाफ एक जन क्रांति हुई है। युवा जिस जोश और संख्या में मतदान करने निकले हैं, उससे साफ है कि इस बार गठबंधन की सरकार प्रचंड बहुमत से बनने जा रही है।”Bihar Chunav 2025 Live Updates: संजय झा बोले- ज्यादा मतदान का मतलब है नीतीश कुमार की वापसी
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि बिहार में लोगों ने इस बार बहुत उत्साह से मतदान किया है। यह अब तक का सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत है और यह सरकार की वापसी का संकेत है। उन्होंने बताया कि अगर पिछले चुनावों के रिकॉर्ड देखें तो जब भी ज्यादा मतदान हुआ है, तब सरकार वापस आई है। 2005 के मुकाबले 2010 में ज्यादा वोट पड़े, और 2010 के मुकाबले 2015 में भी ज्यादा वोट पड़े। संजय झा ने कहा, “इस बार भी लोग सुरक्षा, शांति, समृद्धि और सुशासन के लिए वोट करने निकले हैं। हमें भरोसा है कि इस बार 2010 से भी बेहतर नतीजे आएंगे और नीतीश कुमार की सरकार फिर से बनेगी।”