फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day Live: रिकॉर्ड 18वीं बार सीएम नीतीश कुमार ने फहराया तिरंगा, लालू-तेजस्वी के बारे में यह बोले

Thu, 15 Aug 2024 11:26 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 15 Aug 2024 11:26 AM IST
खास बातें

15th August Celebration: 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का गवाह बनने के लिए पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान पूरी तरह से सज गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रिकॉर्ड 18वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Independence Day Live: Independence Day celebrations in Bihar, CM Nitish Kumar; RJD, BJP, JDU, security alert,
गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार और डीजीपी आरएस भट्टी। - फोटो : सोशल मीडिया।

लाइव अपडेट

10:17 AM, 15-Aug-2024
स्वतंत्रता दिवस समारोह पर बिहार पुलिस की महिला सिपाही। - फोटो : अमर उजाला
सभी प्रमुख कार्यालयों में झंडात्तोलन किया गया
सभी जिला मुख्यालय, पुलिस कप्तान कार्यालय, आयुक्त, आईजी, डीआई समेत सभी प्रमुख कार्यालयों में झंडात्तोलन किया गया। जिला पुलिस बल की ने परेड कर तिरंगे को सलामी दी। स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी जिलों में जश्न का माहौल है।   
09:22 AM, 15-Aug-2024
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
2005 से पहले क्या हालत थी? पहले क्या था?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार सभी धर्मां का ख्याल रखती है। आस्था से जुड़े स्थलों का सौंदर्यीकरण और विकास कार्य किया जा रहा है। 2005 में राज्य का बजट 28 हजार करोड़ था। अब यह बजट बढ़कर 2 लाख 78 हजार करोड़ हो गया है। पत्रकारों से अपील है कि 2005 से पहले क्या हालत थी? पहले क्या था? अब क्या किया गया है? उस पर भी लिखिए। लालू परिवार निशाना साधते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आज लोग कुछ से कुछ बोल रहा है। वह लोग कुछ किया है। केवल अपने परिवार को बढ़ाया। अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। बेटा, बेटी सबके लिए किया। लेकिन, हमलोगों ने अपने परिवार के लिए नहीं बिहार की जनता के लिए सबकुछ किया।  
विज्ञापन
09:13 AM, 15-Aug-2024
अब 10 लाख के जगह 12 लाख नौकरियां दी जाएगी
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जेपी गंगा पथ को आरा और मोकामा तक विस्तारित करने का राज्य सरकार ने फैसला लिया है। साल 2013 में पुलिस में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई। अब बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या 30 हजार हो गई है। पहले बिहार में स्वंय सहायता समूह की संख्या काफी कम थी। अब इसकी संख्या 10 लाख 51 हजार हो गई है। जीविका  दीदियों की संख्या एक करोड़ पार हो गई है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है। तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग नौकरियों पर कुछ से कुछ बोल रहा है। अब तक पांच लाख नौकरी दी गई है। अब 10 लाख के जगह 12 लाख नौकरियां दी जाएंगी। रोजगार की बात करें तो अब तक 24 लाख लोगों को रोजगार दिया गया। हमलोग एक एक काम को अच्छी तरह से करवा रहे हैं। 
09:10 AM, 15-Aug-2024
परेड का निरीक्षण करते सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : सोशल मीडिया।
जल्द शुरू होगा दरभंगा एम्स का निर्माण कार्य
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य के सभी अस्पतालों में मरीजों के खाने के लिए दीदी की रसोई शुरू की गई है। 2003 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने पटना में एम्स बनाने की स्वीकृति दी गई। बाद में केंद्र सरकार ने दरभंगा में एम्स बनाने की स्वीकृति दी। अब इसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। राहगीरों को कोई परेशानी न हो, जाम की समस्या से छुटकारा मिले, इसके लिए एलिवेटेड रोड, ओवरब्रिज समेत कई नए सड़कों का निर्माण हुआ है। आगे भी निर्माण कार्य जारी रहेगा। 
09:03 AM, 15-Aug-2024
2005 से पहले मात्र 29 मरीज हर महीने आते थे
मुख्ममंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज हमलोग आजादी का 78वीं वर्षगांठ मना रहे। सैकड़ों बलिदानों के बाद हमें यह आजादी मिली। आज का दिन हमारे लिए गर्व का दिन है। उन्होंने बिहार सरकार की विकासय योजनाओं की चर्चा की। लड़कियों की शिक्षा, पुलिस बल में महिलाओं की नियुक्ति, शिक्षकों की नियुक्ति पर भी चर्चा की। स्कूलों में पढ़ाई अच्छे ढंग से हो, इसके लिए निर्णय लिया गया कि राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति सरकारी तरीके से हो। बीपीएससी के जरिए दो लाख 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की गई। सक्षमता परीक्षा पास कर एक लाख 80 हजार शिक्षक सरकारी कर्मी बन गए। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी थी। दवा व अन्य सुविधाएं भी नहीं थी। साल 2006 से लोगों को मुफ्त दवा, जांच, एंबुलेंस की सुविधा दी जा रही है। 2005 से पहले मात्र 29 मरीज हर महीने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आते थे। लेकिए अब हर माह 11 हजार मरीज आते हैं। 
08:57 AM, 15-Aug-2024
गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह। - फोटो : सोशल मीडिया।
रिकॉर्ड 18वीं बार गांधी मैदान में तिरंगे को सीएम ने दी सलामी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 18वीं बार पटना के गांधी मैदान में तिरंगा फहरा दिया है। ऐसा करने वाले वह बिहार के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। सीएम नीतीश कुमार ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:48 AM, 15-Aug-2024
गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार और डीजीपी आरएस भट्टी। - फोटो : सोशल मीडिया।
परेड की सलामी ले रहे सीएम नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंच चुके हैं। उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का संबोधन किया। इसके बाद वह खुली जीप पर सवार होकर परेड की सलामी ले रहे हैं। उनके साथ डीजीपी आरएस भट्टी भी हैं। 
08:39 AM, 15-Aug-2024
विधानसभा अध्यक्ष और सभापति ने दी तिरंगे को सलामी। - फोटो : अमर उजाला
किसी भी हालत में राष्ट्रीय ध्वज को झुकने नहीं देंगे
विधान मंडल परिसर में विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव और विधान परिषद के सभापति ने तिरंगे को सलामी दी। सैंकड़ों लोगों के त्याग और बलिदान के फलस्वरूप हमलोग आजादी का जश्न मना रहे हैं। हर भारतीय को यह प्रण करना चाहिए कि किसी भी हालत में राष्ट्रीय ध्वज को झुकने नहीं देंगे। हमलोग विकसित भारत बनाने का संकल्प लेते हैं।
08:12 AM, 15-Aug-2024
तेजस्वी बोले- एक नया विकसित बिहार बनाएंगे
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाए दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि आपके सहयोग से हम सब मिलकर गरीबी में जकड़े हुए,घरों से बिछड़े हुए,महंगाई और बेरोजगारी से बेहाल,विकास में पिछड़े सभी बिहारवासियों को गरीबी, पिछड़ेपन बेरोजगारी व पलायन से जल्दी ही आजादी दिलाएंगे और एक नया विकसित बिहार बनाएंगे।
08:02 AM, 15-Aug-2024
लालू प्रसाद ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं 
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने राजद कार्यालय में तिरंगा फहराया। उन्होंने बिहारवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के मूल्यों पर चलते हुए सत्य, सिद्धांत और साहस के साथ आगे बढ़ते हुए, हमने हर तानाशाह को हराया है तब जाकर स्वतंत्रता का ये सम्मान पाया है। हमारा देश तानाशाही प्रवृतियों को परास्त करे, हर वर्ग, हर धर्म, हर पंथ एक होकर विकास, एकता और भाईचारे की राह पर आगे बढ़े। इसी मंगलकामना के साथ आप सभी को 78वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed