फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mumbai vs Bihar Live Score: मुंबई के 251 के जवाब में बिहार के बल्लेबाज बिखरे; मौसम ने खेल रोका, देखें स्कोर

Sat, 06 Jan 2024 04:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 06 Jan 2024 04:08 PM IST
खास बातें

Live Cricket Score Today, Ranji Bihar vs Mumabi : बिहार की राजधानी पटना के मोइनुल-हक-स्टेडियम का उद्धार सरकार ने नहीं किया, लेकिन रणजी मुकाबले के साथ इसका सूखा जरूर खत्म हो गया। मुंबई बनाम बिहार मैच का आज दूसरा दिन है। जानें अब तक का हाल...

विज्ञापन
Bihar vs Mumbai Ranji Trophy Live Score: Mumbai vs Bihar Cricket Match Scorecard Ball by Ball Updates
मोइनुल हक स्टेडियम में चल रहा मैच। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:05 PM, 06-Jan-2024
रोशनी की कमी से खेल रुका, अब कल ही होने की उम्मीद
रणजी ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में मुंबई बनाम बिहार क्रिकेट मैच खराब मौसम के कारण देर से शुरू हुआ और इसी आधार पर अब रुक गया है। सुबह 11 बजे के बाद खेल शुरु हुआ था और शाम चार बजने से पहले मैच को रोकना पड़ गया। बारिश नहीं हुई, लेकिन धुंध के कारण रोशनी की कमी को आधार बनाते हुए बल्लेबाजों ने लाइट अपील की। खराब रोशनी पर मैच रेफरी ने दोनों अंपायर और दोनों कप्तानों से बात की और मैच रुकवा दिया। मौसम की ताजा स्थिति में आज का बाकी खेल पूरा होने की उम्मीद कम ही दिख रही है। बिहार की टीम मुंबई के 251 रनों के जवाब में अपनी पहली पारी में छह विकेट खोकर 89 रन ही बना सकी है। कप्तान आशुतोष अमन मैदान पर आ चुके थे और आकाश राज पहले से टिके हुए थे। अगर आज का खेल यहीं रुक गया तो अब रविवार को मैच के तीसरे दिन दोनों बल्लेबाज बिहार की पारी को संभालने के लिए नए उत्साह के साथ उतरेंगे। बिहार को अब भी पहली पारी में 162 रनों की जरूरत है, ताकि वह मुंबई के सामने खड़े हो सके।
03:48 PM, 06-Jan-2024
आकाश-अमन अब अंतिम उम्मीद, दूसरे छोर से विकेट गिरना जारी
मुंबई की 251 रनों की पहली पारी के जवाब में बिहार ने 89 रन बनाने में छह विकेट खो दिए हैं। आकाश राज 83 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौकों के सहारे 26 रन बनाकर एक छोर पर टिके हैं, जबकि दूसरे छोर से विकेट पतन जारी है। सकीबुल गनी एक छक्का और दो चौके के सहारे 22 रन बनाकर लौटे तो विपिन सौरभ बगैर खाता खोले। सचिन कुमार सिंह ने साथ देने की कोशिश की, लेकिन 12 गेंदों में पांच रन बनाकर वह भी लौट चुके हैं। अब कप्तान आशुतोष अमन पर अहम जिम्मेदारी है। वह आकाश राज के साथ क्रिज पर हैं। 20 गेंदों में पांच रन बनाकर खेल रहे हैं। फिलहाल रन बनाने से ज्यादा विकेटों की झड़ी को रोकना जरूरी है और देखना है कि आकाश-अमन इसे आज थामे रख पाते हैं या नहीं और 100 रनों से नीचे सिमटने से बिहार को रोक पाते हैं या नहीं।
विज्ञापन
03:12 PM, 06-Jan-2024
मोहित अवस्थी ने तीन को भेजा पवेलियन
मुंबई के बल्लेबाजों के सामने बिहार के गेंदबाज शुक्रवार को कई बार हावी नजर आए थे, लेकिन रणजी मैच के दूसरे दिन जब बिहार की टीम मुंबई के 251 के लक्ष्य को पार करने उतरी तो ढेर होती नजर आयी। अबतक 31 ओवर की बैटिंग में बिहार ने महज 76 रन बनाए और पांच विकेट भी खो दिए। दो खिलाड़ी दहाई में भी नहीं पहुंच सके, जबकि एक ने बिना खाता खोले वापसी की। अबतक सर्वाधिक 23 रन बनाकर आकाश राज टिके हैं। अंडर 14 के प्लेयर वैभव सूर्यवंशी 19 रनों के स्कोर पर पहले ही वापसी कर ली थी। सकीबुल गनी 22 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। बाबुल कुमार महज आठ रन बना सके। विपीन सौरभ बिना खाता खोले लौट चुके हैं। अभी आकाश राज के साथ सचिन कुमार सिंह क्रिज पर हैं और सात गेंद खेलकर एक रन के स्कोर पर हैं। मुंबई के मोहित अवस्थी ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने बिहार टीम के तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेज दिया। 
02:22 PM, 06-Jan-2024
गनी और राज पर टिकी सबकी निगाहें
21.2 ओवर में बिहार टीम ने तीन विकेट खोकर 53 रन बना लिया है। भरोसेमंद सकीबुल गनी और आकाश राज एक बड़ी साझीदारी की कोशिश कर रहे हैं। मणिपुर के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर मैच जिताने वाले सकीबुल गनी पर सबकी निगाहें टिकी हैं। वह इस वक्त 33 गेंद पर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं आकाश राज 44 गेंद पर 13 रन बनाकर नाबाद हैं।  
01:53 PM, 06-Jan-2024
आठ रन बनाकर बाबुल आउट
बिहार टीम का तीसरा विकेट भी गिर चुका है। बाबुल कुमार को मोहित अवस्थी एनएन खान के हाथों कैच करवाया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए बाबुल पर सबकी निगाहें टिकी थीं। बाबुल ने 18 गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने दो चौका लगाया। आकाश राज बैटिंग के लिए आए हैं।
 
01:27 PM, 06-Jan-2024
चार चौके चमका कर वैभव सूर्यवंशी आउट, 30 रन पर दो विकेट
सीनियर प्लेयर बाबुल कुमार 11 गेंदों में दो चौके की मदद से आठ रन पर हैं, जबकि अंडर 14 प्लेयर वैभव सूर्यवंशी चौके से अपनी पारी चमका रहे थे, लेकिन वह 28 गेंदों में 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। इसमें चार चौके शामिल हैं। पूरे देश की नजर वैभव पर थी, क्योंकि उन्होंने सचिन तेंदुलकर से भी कम उम्र में बड़े मैच खेलने वाला खिलाड़ी माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:58 PM, 06-Jan-2024
मुंबई की तरह ही बिहार की बेकार शुरुआत
बल्लेबाजी के लिए उतरी बिहार की टीम ने भी मुंबई की तरह ही बेकार शुरुआत की है। अंतिम समय में मुंबई की बल्लेबाजी थामने वाले मोहित अवस्थी ने गेंदबाजी की शुरुआत में ही बिहार के सरमन निग्रोध को दो रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन वापस भेज दिया। वह पांच ही गेंद खेल सके थे। अब पूरा ध्यान 14 साल से कम उम्र में रणजी ट्रॉफी मैच खेलने उतरे वैभव सूर्यवंशी पर है। वैभव नॉन स्ट्राइकर इंड पर खेलने उतरे थे। छह गेंदों में पांच रन बनाकर क्रिज पर हैं। पुराने और विश्वसनीय खिलाड़ी बाबुल कुमार दो गेंदों पर एक चौके के साथ चार रन पर हैं। बिहार का स्कोर अभी 2.4 ओवर में एक विकेट खोकर 11 रन है।
12:34 PM, 06-Jan-2024
लंच के बाद नहीं टिकी मुंबई की टीम, अब उतरेंगे बिहारी बल्लेबाज
पटना में शनिवार को सुबह 10 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। खराब रोशनी के कारण अटका मैच 11 बजे के बाद शुरू हो सका। मुंबई के स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाने उतरी अंतिम जोड़ी मोहित अवस्थी और रॉयस्थन एच डायस कुछ खास करामात नहीं दिखा सकी। दो चौके जमाकर मोहित मैच में गरमी लाने का प्रयास तो किया गया, लेकिन फिर लंच हो गया। लंच टाइम के बाद दोबारा दोनों बल्लेबाज उतरे तो जरूर, लेकिन लय नहीं बची। एक बल्लेबाज के चोटिल होने के कारण मैच कुछ देर रुका भी रहा। स्कोर बोर्ड में आज 16 रन ही जुड़े। मुंबई की रणजी टीम के अंतिम विकेट के रूप में मोहित अवस्थी को वीर प्रताप सिंह ने कैच आउट कराया। इस तरह पहली पारी में सर्वाधिक पांच विकेट वीर प्रताप के नाम रहे। मुंबई की पूरी टीम पहली पारी में 251 रनों पर वापस पवेलियन लौट चुकी है। अब कुछ देर में बिहार की टीम बल्लेबाजी करने उतरेगी और 300 से ज्यादा रन बनाकर मुंबई के सामने खुद को खड़ा करने की कोशिश करेगी।
 
क्रम बल्लेबाज का नाम                        रन गेंद   रन गति 
1. जय बिस्टा 02 14 14.29  
2. भूपेन लालवानी 65 101 64.36
3. सुवेद पारकार 50 111 45.05
4. एसएन खान 01 02 50.00
5. पीवाई पवार 06 10 60.00
6. शिवम दुबे 41 61 67.21
7. शम्स मुलानी 00 02 00.00
8. तनुष कोटियन 50 69 72.46
9. अथर्व विनोद अंकोलकर 15 25 60.00
10. मोहित अवस्थी  15 42 35.71
11. रॉयस्थलन एच डायस (नॉट आउट)  02 23 08.70
12:03 PM, 06-Jan-2024
लंच ब्रेक तक 247 रन, मोहित ने जड़े दो चौके
पटना में शनिवार को सुबह 10 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। खराब रोशनी के कारण मैच सवा 11 बजे के बाद शुरू हुआ तो मुंबई के मोहित अवस्थी ने दो चौकों के जरिए स्कोर बोर्ड को आगे ले जाने का प्रयास किया। बीच में एक बार रन आउट की स्थिति बनी, लेकिन दोनों बल्लेबाज सुरक्षित रहे। अभी लंच ब्रेक है। अबतक 72 ओवर का खेल हुआ है। मुंबई 247 रनों पर नौ विकेट खोकर आगे का खेल खेलने उतरेगी।
11:17 AM, 06-Jan-2024
मौसम में सुधार के साथ मुंबई के अंतिम बल्लेबाज उतरे
धूप नहीं निकली, लेकिन रोशनी में सुधार के बाद दोनों टीमों के कप्तानों से राय-मशविरा और अंपायर पी जयपाल और राजीव गोदारा की सहमति के बाद मैच रेफरी अर्जन पाल सिंह ने मैच शुरू कराने का फैसला लिया। मुंबई के अंतिम दोनों बल्लेबाज मोहित अवस्थी और रॉयस्थन एच डायस स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाने के लिए उतर चुके हैं।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed