फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Vidhan Sabha LIVE : विधानसभा में वोटिंग पर मुश्किल में फंसती नीतीश कुमार सरकार; वोटिंग की मांग को टाला

Fri, 26 Jul 2024 04:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 26 Jul 2024 04:14 PM IST
खास बातें

Bihar News : बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। विपक्ष के हंगामे के बीच नीतीश सरकार अपने छह महत्वपूर्ण बिल पास कराने में सफल रही। वहीं विधान परिषद् में राजद एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता के मुद्दे को लेकर सियासत गरमा गई है।

विज्ञापन
Bihar Vidhan Sabha: Last day of monsoon session; Protest, Sunil Kumar Singh, RJD, Tejashwi Yadav, Nitish Kumar
बिहार विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:45 PM, 26-Jul-2024
महागठबंधन विधायक अजीत कुमार सिंह ने जाति आधारित गणना के बाद बढ़े आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में डालने को लेकर राज्य सरकार को बुरी तरह घेर लिया। उन्होंने इस आशय का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने का संकल्प लाया। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने इसपर कहा कि यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है, लेकिन पटना हाईकोर्ट से बढ़ा आरक्षण रद्द कर दिया गया है और मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है तो अभी इसे केंद्र सरकार भी नौवीं अनुसूची में नहीं डाल सकती। सरकार के जवाब से अजीत कुमार सिंह संतुष्ट नहीं हुए और गैर सरकारी संकल्प को वापस नहीं लेने की जिद ठान ली। वह इसपर वोटिंग की मांग करने लगे, क्योंकि बाकी दिनों की अपेक्षा सत्र के अंतिम दिन विपक्षी विधायकों की संख्या सदन में साफ-साफ ज्यादा दिख रही थी। विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने सत्ता पक्ष की कम संख्या को देखते हुए ध्वनिमत के आधार पर संकल्प वापस होने की बात कह दी।
03:35 PM, 26-Jul-2024
स्थगित सत्र की कार्यवाही दोपहर बाद दो बजे शुरू हुई तो विपक्ष लगातार नारेबाजी करता रहा। बढ़े आरक्षण को नौवीं अनुसूची में डालने की मांग के बाद वामपंथी विधायकों ने शुरू की और फिर राजद भी साथ देने उतर गया। विपक्षी सदस्य वेल में आकर हंगामा करने लगे। इसके बाद राजद विधायक भाई वीरेंद्र सरकार के खिलाफ नारा लगाने लगे। विपक्षी विधायकों ने वेल में आकर सरकार हाय-हाय के नारे लगाए तो अध्यक्ष लगातार उनलोगों को अपनी सीट पर जाने के लिए कहते रहे। यह तनातनी चलती रही, जिसके बाद विपक्षी विधायक पेपर फाड़कर उड़ाने लगे।

विज्ञापन
12:16 PM, 26-Jul-2024
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का सदन में स्वागत
महागठबंधन के विधायक वापस सदन में आए गए।  मानसून सत्र के आखिरी दिन प्रश्नकाल समाप्त हो गया है। इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी सदन में पहुंचे। भाजपा नेताओं ने तालियों से उनका स्वागत किया। अन्य सदस्यों ने मेज थपथपाकर स्वागत किया। इस पर अध्यक्ष ने सभी विधायकों के पूछा कि मंत्री पद से हटने की या प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई दे रहे हैं। 
11:31 AM, 26-Jul-2024
विपक्ष के विधायकों ने किया वॉकआउट
विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव की चेतावनी के बावजूद विपक्ष के विधायक शांत नहीं हुए। इस बीच प्रश्न काल चलता है। महागठबंधन के विधायक विशेष राज्य के दर्जे की मांग करते हुए सदन से वॉक आउट कर गए। इस वक्त विपक्ष की अनुपस्थिति में ही सदन की कार्यवाही चल रही है। 
11:21 AM, 26-Jul-2024

फिर से विपक्ष के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही फिर से विपक्ष के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया है। महागठबंधन के सभी विधायक अपनी सीट पर खड़ा होकर हंगामा करने लगे। जब विधानसभा अध्यक्ष ने समझाने की कोशिश की तो वेल में आ गए और  बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करने लगे। इसके बाद फिर से विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने विपक्ष के विधायकों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के विधायक द्वारा टेबल गिराने से गुरुवार को सदन राहुल यादव नाम का कर्मचारी चोटिल हुआ है। आज अगर टेबल गिरा तो दंड के लिए तैयार रहिएगा। विपक्ष के हंगामे के बीच कार्यवाही चल रही है। वहीं तेजस्वी यादव आज भी सदन में नहीं दिखे।

11:08 AM, 26-Jul-2024
विधानसभा परिसर में विपक्ष के विधायक कर रहे हंगामा
सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले महागठबंधन के विधायक विशेष राज्य के दर्जे की मांग लेकर हंगामा कर रहे हैं। विशेष पैकेज के सवाल पर राजद और वामदल के विधायकों ने कहा कि बिहार को कुछ नहीं मिला। विशेष पैकेज के नाम पर झुनझुना थमा दिया गया। एनडीए सरकार जनता को धोखा देने का काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:42 AM, 26-Jul-2024

Bihar Vidhan Sabha LIVE : विधानसभा में वोटिंग पर मुश्किल में फंसती नीतीश कुमार सरकार; वोटिंग की मांग को टाला

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। इस सत्र में बिहार सरकार ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति संशोधन अधिनियम, बिहार नगरपालिका (संशोधन) विधेयक- 2024, बिहार लिफ्ट एवं एस्केलेटर विधेयक 2024, बिहार राज्य विश्विविद्यालय सेवा आयोग 2024 और बिहार लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) विधेयक -2024 पास कराने में सफल रही। सत्र के दौरान विपक्ष के विधायकों ने बढ़ते अपराध समेत कई मुद्दों पर सदन में जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं कई बार वॉक आउट कर गए। गुरुवार को तो अंदर शैडो विधानसभा चलाने लगे। आज विधानसभा में प्रश्न काल के साथ आज सदन में गैर विधायी संकल्प पेश किए जाएंगे। आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पहुंचने के आसार हैं। इधर, विधान परिषद् में राजद एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता के मुद्दे पर महागठबंधन हंगामा कर सकता है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed