Bihar Floor Test LIVE : फ्लोर टेस्ट में नीतीश जीते, 130 का समर्थन; तेजस्वी यादव के साथ विपक्ष का वॉकआउट
{"_id":"65c9278a1dd32cab58038b86","slug":"bihar-news-nitish-kumar-bihar-live-news-bihar-assembly-floor-test-date-bihar-floor-test-live-news-hindi-2024-02-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Floor Test LIVE : फ्लोर टेस्ट में नीतीश जीते, 130 का समर्थन; तेजस्वी यादव के साथ विपक्ष का वॉकआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 12 Feb 2024 05:29 PM IST
आदित्य आनंद
आदित्य आनंद / कृष्ण बल्लभ नारायण
आदित्य आनंद / कृष्ण बल्लभ नारायण
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 12 Feb 2024 05:29 PM IST
खास बातें
Bihar News : 14 दिनों से जिस 'खेला' की चर्चा पूरे देश में थी, वह वास्तव में उलटा पड़ गया। बिहार की नीतीश कुमार सरकार के पास 128 विधायक थे और जब बहुमत परीक्षण हुआ तो इनकी संख्या 130 हो गई। विपक्ष पहले ही स्पीकर अविश्वास प्रस्ताव में हार गया था।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने छोड़ी कुर्सी।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:22 PM, 12-Feb-2024
जीत के बाद भाजपा कार्यालय में जश्न
सदन में बहुमत साबित होने के बाद खुशी मनाती भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री-कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
03:37 PM, 12-Feb-2024
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आग्रह के बाद सदन में वोटिंग कराई गई। सत्ता पक्ष के समर्थन में 130 वोट पर पड़े। राजद समेत महागठबंधन ने वॉकआउट का रास्ता अपनाया। इस तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फ्लोर टेस्ट में पास हो गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि खरीदने की कोशिश हुई, लेकिन या कोशिश सफल नहीं हो पाई। सरकार के पास पहले 128 विधायक थे।
विज्ञापन
03:34 PM, 12-Feb-2024
विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के वक्त जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संबोधन देने के लिए खड़े हुए तो राजद विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुस्सा गए और उन्होंने कहा यह लोग मुझे बोलने देना नहीं चाहते हैं आप वोट करवाइए। इसके बाद तेजस्वी यादव अपने विधायकों के साथ सदन से वॉक आउट कर गए।
03:00 PM, 12-Feb-2024
सदन से बाहर निकले कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खां ने कहा कि ऐसा भी मौका आता है, जब जीत में भी हार दिखती है। आप जीत तो गए हैं, लेकिन आपकी निगाहें शर्म से झुकी हैं। एनडीए सरकार केवल विरोधाभास से भरी हुई है। भाजपा के इतिहास के बारे में तो नीतीश कुमार ने कई बार कहा है कि यह देश बदल देंगे। लेकिन, आप हमेशा बदलते रहे हैं, आपको इतिहास आपको याद रखेगा।
02:42 PM, 12-Feb-2024
सदन पहुंचे मिश्रीलाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
02:16 PM, 12-Feb-2024
तेजस्वी यादव ने जदयू खेमे में गए तीन विधायकों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रह्लाद जी आप इतने साल राजद के साथ रहे मैं आपका धन्यवाद देता हूं। चेतन आनंद मेने छोटे भाई समान हैं। जब कोई दल इन्हें टिकट नहीं दे रहा तब राजद ने इन्हें टिकट दिया और विधायक चुने गए। हमने इन्हें इनके पिता में गुण पर नहीं बल्कि इनके गुण के आधार पर साथ लाया था। नीलम जी आप महिला हैं हम आपका सम्मान करते हैं। जो भी बातें हुई हैं, अगर नहीं पूरा होता है तो हमें याद कीजिएगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि ओल्ड पेंशन नीति लागू करवाइए। सम्राट चौधरी से उन्होंने कहा कि आप इसे लागू करवाइए हम क्रेडिट आपको देंगे। यह कहते हुए तेजस्वी याद सदन से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:07 PM, 12-Feb-2024
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि सम्राट जी और विजय सिन्हा जी हम आपलोगाें से पूछते हैं कि जो काम करेगा वह अपना क्रेडिट नहीं लेगा क्या। हमने इतनी नौकरियां दी तो क्रेडिट क्यों न लें? लेकिन, नीतीश कुमार कहते हैं कि क्रेडिट मत लीजिए। तेजस्वी यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर तंज कसा। इसके बाद मांझी भी पलटवार करने के लिए खड़े हुए लेकिन आसान ने उन्हें बैठा दिया। तेजस्वी यादव ने कहा कि जब तक कोई सरकार में स्थिरता नहीं होगी तब तक किसी राज्य का विकास नहीं होगा। मुझे तो चिंता होती है कि नीतीश जी के विधायक क्या मुंह लेकर अपने क्षेत्र में जायेंगे। क्या कहेंगे कि हमने नौकरी दी। किस मुंह से यह बात बोलेंगे। अफसरशाही इतना हावी है यह हम नहीं यह तो भाजपा वाले ही बोलते थे। भाजपा इतना डरी हुई थी महागठबंधन सरकार में। पूरे देश में भाजपा इतना कहीं डरी हुई नहीं थी जितना आपके और हमारी सरकार में थी।
01:49 PM, 12-Feb-2024
विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार ने सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पेश किया। इसके बाद तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं 9वीं बार सीएम पद की शपथ लेने के लिए आपको (नीतीश कुमार) बधाई देता हूं। आप ही न आए थे। कहा था कि मेरा मन नहीं लग रहा है। मेरी पार्टी को तोड़ा जा रहा है। इसके बाद हमने आपको समर्थन दिया और सीएम बनाया। लेकिन, आपने फिर से धोखा दिया। इसके बाद 17 महीने हमारी सरकार रही। हमने 17 माह में जो कर दिखाया, जितनी नौकरी दी वह पूरे देश में रिकॉर्ड बन गया। तेजस्वी यादव ने पूछा कि ऐ भाजपा वालों आप यह बताओ कि क्या मोदी जी गारंटी लेंगे कि नीतीश कुमार फिर से नहीं पलटेंगे?
01:38 PM, 12-Feb-2024
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार कायम रह गई। नीतीश कुमार सरकार के बहुमत साबित करने के पहले ही यह पक्का हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल कोटे से विधानसभा अध्यक्ष रहे अवध बिहारी चौधरी की कुर्सी छूटने के बाद उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के नाम पर शक्ति परीक्षण कराया गया। इसमें नीतीश कुमार सरकार की तरफ से 125 विधायक रहे, जबकि विपक्ष में 112 एमएलए ही जुटे। बहुमत परीक्षण के नाम पर राजद को सीधे-सीधे तीन विधायकों का नुकसान उठाना पड़ा है। तेजस्वी यादव ने नीतीश को बधाई भी दे दी।
01:14 PM, 12-Feb-2024
बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार सरकार के बहुमत परीक्षण से पहले दोपहर बाद सवा एक बजे तक की हालत यह है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार को खेल खत्म करने का दावा करने वाली लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दला को तीन विधायकों का नुकसान साफ दिख चुका है। इस तरह विपक्ष की संख्या 114 की जगह 111 पहुंच गई है। इसी समय तक जदयू के डॉ. संजीव की वापसी के बावजूद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का नंबर 128 से घटकर 125 हो गया है। डिप्टी स्पीकर के कुर्सी पर रहने के कारण यह संख्या एक और घटती है तो 124 हो जाएगी। इसके बाद चूंकि गैरहाजिर विधायकों की संख्या घटाकर उपस्थिति का दो तिहाई निकालते हुए बहुमत के लिए वोटिंग होगी तो सरकार का बचना एक तरह से अभी ही पक्का हो गया है।