फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Live : गया में तेजस्वी की दूसरी चुनावी सभा; पटना में स्कूल बस में लगी आग, बाल-बाल बचे बच्चे

Tue, 09 Apr 2024 04:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 09 Apr 2024 04:13 PM IST
खास बातें

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में देवी के प्रमुख नौ रूपों (मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री) की पूजा-अर्चना की जाती है।

विज्ञापन
Bihar News Live: Chaitra Navratri from today: Mahavir Temple, Weather News; Political news, NDA, RJD, BJP, JDU
बिहार न्यूज लाइव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:06 PM, 09-Apr-2024
बस में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
पटना में स्कूल बस में लगी आग
पटना के बाइपास के अगम कुआं थाना क्षेत्र स्थित सोनाली पेट्रोल पंप के नजदीक मंगलवार को एक स्कूली बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बस में सवार छात्र-छात्राओं बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। इस बीच बस में सवार सभी स्कूली बच्चे बस से बाहर निकाले गये। इस बीच बस धू-धूकर जलने लगी। सूचना पाकर अगम कुआं थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने इसकी सूचना अग्निशमन दस्ते को दी। अग्निशमन दस्ते की तीन गाड़िया मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। इस बीच बस पूरी तरह जलकर राख हो गयी।
03:30 PM, 09-Apr-2024
गया में तेजस्वी यादव की जनसभा
गया लोकसभा क्षेत्र के बेलागंज प्रखंड के चाकंद हाई स्कूल में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह 2024 का आम चुनाव लेकिन यह खास चुनाव है समझने की आवश्यकता है। देश संकट से गुजर रहा है। युवा रोजगार की जगह घर में बैठा है।युवाओं को पीछे धकलने का कार्य किया जा रहा है। पूर्वजों ने अंग्रेजो से लड़ाई लड़ी उसके बाद देश आजाद हुआ। सही मायने में अधिकार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। 5 किलो चावल में  विकास आ गया है। राज्य देश में लोकतंत्र नही है राजतंत्र आ चुका है। 
विज्ञापन
03:04 PM, 09-Apr-2024
सीवान में ट्रेन की चपेट में आने से दो बच्चों समेत परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना सीवान-गोरखपुर रेलखंड पर मैरवा स्टेशन के पास हुई। मंगलवार सुबह गेहूं कटनी करके दो महिलाएं अपने बच्चों को लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान दोनों बच्चे रेल की पटरी पर चले गए। दोनों को बचाने के लिए महिलाएं भी दौड़ीं तभी अचानक आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में चारों आ गए। 
02:30 PM, 09-Apr-2024
मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के रहिया टोला गांव निवासी शनिचर सिंह का पुत्र सुमन कुमार उर्फ छोटू (25) का शव मंगलवार को सुब  गंगा किनारे रहिया ढाब (गड्डे में भरा गंगा का पानी) से बरियारपुर थाना पुलिस ने बरामद किया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सुमन शनिवार की रात से लापता था, जिसको लेकर मृतक के भाई इंदर कुमार ने भाई की हत्या की आशंका जताते हुए बरियारपुर थाने में आवेदन दिया था। 
01:41 PM, 09-Apr-2024
नवादा में राजद के दो विधायक बागी हो गए हैं। विभा देवी और प्रकाश वीर निर्दलीय प्रत्याशी विनोद यादव के समर्थन में जी-जान से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। दोनों निर्दलीय विनोद यादव के लिए वोट मांग रहे हैं। विनोद यादव पूर्व विधायक राजबल्लभ प्रसाद के छोटे भाई हैं और नवादा की वर्तमान विधायक विभा देवी के देवर हैं। 
12:48 PM, 09-Apr-2024
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 24 से 28 जून तक आयोजित होने वाली ऐशियन सवात् (फ्रेंचबॉक्सिंग) चैम्पियनशिप-2024 के लिए भारत के चयनित खिलाड़ियों में बिहार से चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें दो खिलाड़ी मुजफ्फरपुर जिले के हैं, अन्य दो वैशाली और पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:02 PM, 09-Apr-2024
भोजपुर में फर्जी दारोगा गिरफ्तार
भोजपुर में एक फर्जी दरोगा रात के अंधेरे में बालू लदे ट्रक चालकों से अवैध वसूली किया करता था। साथ ही कई बार असली पुलिस वालों को सामने देखकर उन्हें धमकाता भी था। लेकिन बीती देर रात उसका सामना असली पुलिस के सच्चे पदाधिकारी से हो गई। उनके द्वारा जब थाना और बैच संख्या के बारे में पूछताछ की गई तब साहब आसमान देखने लगे। भोजपुर पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया।
10:40 AM, 09-Apr-2024
तेज रफ्तार बस ने सिक्योरिटी गार्ड को कुचला
मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार बस ने एक सिक्योरिटी गार्ड को कुचल दिया। सिक्योरिटी गार्ड की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही की है। घटना के बाद लोगों में हाईवे पर जमकर बवाल किया। गुस्साए लोग बस चालक पर कार्रवाई की मांग करने लगे। 
09:58 AM, 09-Apr-2024
नालंदा में युवक की लाश मिली
नालंदा में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत यारपुर गांव के राइस मिल के समीप की है। मृतक की पहचान तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नैयमा गांव निवासी मुन्नी चौधरी के पुत्र विपिन कुमार (25) के रूप में की गई है। परिजन प्रेम प्रसंग में हत्या की बात बता रहे हैं।
09:22 AM, 09-Apr-2024
तेजस्वी के मंच पर 45 पार्षदों ने राजद का दामन थामा
तेजस्वी यादव के मंच पर गया जिला परिषद् के 45 पार्षदों में जिला परिषद् चेयरमैन और उपाध्यक्ष समेत 29 पार्षदों को राजद में शामिल कर अपनी ताकत को दिखाया। क्योंकि, बाराचट्टी विधानसभा सीट से हम के नेता और एनडीए प्रत्याशी जीतन राम मांझी की समधन ज्योति मांझी विधायक हैं। उसी क्षेत्र में राजद ने चुनावी सभा कर एक साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों को ज्वाइन करा कर अपनी दमदार मौजूदगी दर्शाया है। हालांकि ऊंट की ओर करवट लेगी, वह चार जून को मतगणना के बाद पता चल जाएगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed