फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News LIVE : चुनावी सभा में सीएम नीतीश ने लालू परिवार पर बोला हमला, पेपर लीक केस के आरोपियों की पेशी

Mon, 22 Apr 2024 05:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 22 Apr 2024 05:13 PM IST
खास बातें

पटनासाहिब सीट से लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार अंशुल अविजित कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस आज अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है। 

विज्ञापन
Bihar News: Last date for withdrawal of nominations in third phase; List of Congress candidates; weather news
बिहार न्यूज लाइव। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:08 PM, 22-Apr-2024
पेपरलीक केस में पांच आरोपियों को सिविल कोर्ट में पेश किया गया
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा ली गई शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में उज्जैन से गिरफ्तार पांच आरोपियों को पटना सिविल कोर्ट में पेश किया गया। ईओयू इन पांचों रिमांड पर लेगी। इसके बाद इनसे पेपर लीक से जुड़े मामले में कई अहम पहलुओं पर पूछताछ होगी।
 
04:08 PM, 22-Apr-2024
नीतीश बोले- वो पत्नी व बेटे-बेटी के लिए ही काम करते हैं
बांका के रजौन में जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, मूलभूत सुविधाएं, रोजगार, नौकरी आदि पर कई काम किए है। वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने परिवारवाद के मुद्दे पर चोट किया। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग परिवारवादी नहीं है पर वे लोग परिवार के लिए काम करते हैं। लालू प्रसाद का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अपनी पत्नी व बेटे-बेटी के लिए ही काम करते हैं। पहले खुद लड़ा फिर पत्नी और बेटा को बनाया अब सब बेटी को बनवा रहा है। महिलाओं को पढ़ने लिखने से लेकर नौकरी रोजगार का अवसर दिया है एवं महिलाओं के लिए नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
03:20 PM, 22-Apr-2024
सास ने थाने में ही फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी
बिहार के बेतिया से चौंका देने वाली एक घटना सामने आई है। बहू की हत्या मामले में गिरफ्तार सास ने थाने में ही फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी है। उसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। घटना जिले के शिकारपुर थाना की है। जहां एक महिला कैदी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
02:50 PM, 22-Apr-2024
पटना साहिब और महाराजगंज सीट से इन्हें मिला टिकट
कांग्रेस ने छह सीट पर उम्मीदवार तय कर दिया। महाराजगंज सीट से प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के बेटे आकाश चुनाव लड़ेंगे। वहीं पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से मीरा कुमार के बेटे अंशुल अभिजीत को टिकट दिया गया है। वहीं बेतिया से मदन मोहन तिवारी, समस्तीपुर से बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी, सासराम से विश्वनाथ राम और मुजफ्फरपुर से अजय निषाद का नाम पर मुहर लगी है।
12:50 PM, 22-Apr-2024
पीएमसीएच कैंपस के इस रूम में अचानक लगी आग
पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल कैंपस के जेनरेटर रूम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने में जुट गई। हालांकि, जेनरेटर रूम में रखे सारे सामान आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।  
12:02 PM, 22-Apr-2024

गिरिराज के ‘देशद्रोही मतदाता’ वाले बयान पर चुनाव आयोग में शिकायत,
बिहार और देश भर में अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले बेगूसराय के एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह विपक्ष के निशाने पर हैं। पिछले दिनों गिरिराज सिंह द्वारा दिए गए बयान पर इंडिया गठबंधन के बेगूसराय के संयोजक और पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने इसकी शिकायत भी चुनाव आयोग से की है। चुनाव आयोग को अपने लिखे पत्र में शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि 19 अप्रैल को बेगूसराय के जीडी कॉलेज में आयोजित आशीर्वाद सभा में गिरिराज सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा था कि पाकिस्तान परस्त देशद्रोहियों से वोट न मांगें। गिरिराज सिंह के इस बयान के बाद जिले में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
11:18 AM, 22-Apr-2024
भाजपा नेता विश्वेश्वर ओझा के दो हत्यारे अपनी मौत तक जेल में रहेंगे बंद
विशेश्वर ओझा हत्याकांड में आज सोमवार को आरा सिविल कोर्ट में एडीजे–8 के द्वारा सजा सुनाई गई। नामजद मुख्य आरोपी हरेश मिश्रा और ब्रजेश मिश्र को आजीवन कारावास, टील डेथ, साथ ही दोनों पर 302 के तहत 85-85 हजार फाइन लगाया गया है। दोनों पर साजिश के तहत हत्या करने के मामले में सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही अन्य 5 आरोपियों को 307 के तहत 10 वर्षों की सजा सुनाई गई है। साथ ही 25 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
10:33 AM, 22-Apr-2024
नाबालिग बेटी से सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म
दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने अपनी सौतेली बेटी  के साथ हैवानियत की। जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करवा दिया। पीड़ित बच्ची की अम्मी (मां) को जब इसकी भनक को तो वह दंग रह गई। वह फौरन पुलिस के पास गई और अपने शौहर के खिलाफ शिकायत की। पीड़िता की अम्मी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। बहादुरपुर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 
09:44 AM, 22-Apr-2024
वलसाड एक्सप्रेस में आग बुझाने के दौरान विस्फोट
मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर वलसाड एक्सप्रेस की एक बोगी में ब्लास्ट होने से एक आरपीएफ जवान की मौत हो गई। बोगी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। आरपीएफी की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई। उसी वक्त कांस्टेबल विनोद कुमार छोटा फायर सिलेंडर ( फायर एक्सटिंग्विशर) लेकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान फायर सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। हादसा इतना भीषण था कि विनोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। रेलवे की पूरी ने विनोद कुमार को अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
09:03 AM, 22-Apr-2024
69 अस्पताल, जांच घर और कलेक्शन सेंटर को बंद करने का आदेश
पटना के 69 अस्पताल, जांच घर और कलेक्शन सेंटर को बंद करने का आदेश पटना के जिलाधिकारी ने जारी कर दिया है। इन सभी पर जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बरतने का आरोप है। इसें डेंटल क्लीनिकों की संख्या सबसे अधिक है। जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन निगरानी समिति के अध्यक्ष सह डीएम शीर्षत कपिल अशोक के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed