Live
Bihar MLC Election 2026 Live: आठ सीटों पर अब तक कितनी वोटिंग, जानिए कहां पर सबसे अधिक और कम हुआ मतदान?
{"_id":"6adac0a008f14a5f270dd9ef","slug":"bihar-mlc-elections-live-voting-underway-for-8-graduate-and-teacher-constituency-seats-jdu-bjp-rjd-jansuraj-2026-10-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar MLC Election 2026 Live: आठ सीटों पर अब तक कितनी वोटिंग, जानिए कहां पर सबसे अधिक और कम हुआ मतदान?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 23 Oct 2026 11:39 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:39 AM IST
खास बातें
Bihar MLC Election News: स्नातक की चार और शिक्षक की चार विधान परिषद सीटों पर वोटिंग जारी है। इसके लिए कुल 933 बूथ तैयार किए गए हैं। । हर बूथ पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। मोकामा में जदयू और जनसुराज के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
बिहार विधान परिषद चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
11:37 AM, 23-Oct-2026
बिहार विधान परिषद चुनाव: किशनगंज में मतदान जारी
किशनगंज में कतार में खड़े मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला
किशनगंज में बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान जारी है। जिले के आठ प्रखंडों एवं इकाइयों में कुल 3,554 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2,898 पुरुष और 656 महिला मतदाता शामिल हैं। प्रखंडवार आंकड़ों के अनुसार, कोचाधामन में सबसे अधिक 852 मतदाता हैं, जबकि टेढ़ागाछ में सबसे कम 214 मतदाता हैं। बहादुरगंज में 521, दिघलबैंक में 323, ठाकुरगंज में 541, पोठिया में 347, किशनगंज प्रखंड में 182 और किशनगंज अनुमंडल में 574 मतदाता दर्ज हैं। मतदान को स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्था की गई है।
10:55 AM, 23-Oct-2026
Bihar MLC Election: शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग तेज, जानिए कहां-कितना मतदान हुआ?
बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर शुक्रवार सुबह 10 बजे तक मतदान प्रतिशत के आंकड़े सामने आए हैं। इनमें सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 13.56 प्रतिशत मतदान हुआ है। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 12.88 प्रतिशत और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 12 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले हैं। वहीं, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आठ प्रतिशत, पटना स्नातक में 5.5 प्रतिशत, कोसी स्नातक में 5.14 प्रतिशत, तिरहुत शिक्षक में 5.88 प्रतिशत और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 4.81 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
10:37 AM, 23-Oct-2026
बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: वैशाली में शांतिपूर्ण मतदान जारी
कतार में खड़े मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला
10:13 AM, 23-Oct-2026
बिहार एमएलसी चुनाव 2026: जनसुराज के प्रत्याशी पर क्यों दर्ज की गई प्राथमिकी?
निवर्तमान एमएलसी और जनसुराज के उम्मीदवार आफाक अहमद पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है। आरोप है कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की है। इस मामले में सारण जिले के नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।09:46 AM, 23-Oct-2026
बिहार विधान परिषद चुनाव: मधुबनी में कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है मतदान
मधुबनी में कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा मतदान।
- फोटो : अमर उजाला
09:30 AM, 23-Oct-2026
बिहार विधान परिषद चुनाव: अनंत सिंह ने किसकी जीत किया दावा?
मोकामा विधानसभा से जनता दल यूनाईटेड के विधायक अनंत सिंह ने एक बार फिर से जनसुराज की जीत डॉ. अनुज कुमार की जीत का दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि जनता मालिक है। वह सब जानती है कि किसे वोट देना है? इस चुनाव में डॉ. अनुज कुमार को जनता चुनने जा रही है। बता दें कि अनंत सिंह अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:16 AM, 23-Oct-2026
बिहार एमएलसी चुनाव 2026: मोकामा में जदयू और जनसुराज के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत
मोकामा में जनता दल यूनाईटेड और जनसुराज के कार्यकार्ताओं के बीच आपस में भिड़ंत हो गई। दो दलों के नेता एक दूसरे पर मतदान प्रभावित करने का आरोप लगा रहे हैं। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने काफी हंगामा किया है। इधर, सूचना मिलते ही एसडीपीओ रामकृष्ण मौके पर पहुंचे और दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को समझा रहे हैं।09:09 AM, 23-Oct-2026
बिहार एमएलसी चुनाव 2026: जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा ने किया जीत का दावा
जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा ने किया मतदान।
- फोटो : अमर उजाला
08:57 AM, 23-Oct-2026
बिहार एमएलसी चुनाव 2026: कोसी स्नातक सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी
मतदान कर बाहर निकलते मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला
08:33 AM, 23-Oct-2026