फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Lok Sabha Election: बिहार के पूर्णिया में सबसे अधिक हुई वोटिंग, भागलपुर में सबसे कम मतदान

Fri, 26 Apr 2024 09:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 26 Apr 2024 09:31 PM IST
खास बातें

Bihar Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Polling Live News : दूसरे चरण की सभी सीटों पर शाम छह बजे मतदान का समापन हो गया। पहले चरण की अपेक्षा इस चरण में वोटिंग प्रतिशत में इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन
Bihar Lok Sabha Election Phase 2 Voting Live Polling on Five Seats Kishanganj Katihar Purnia Banka Bhagalpur
Bihar Lok Sabha Election - फोटो : amarujala

लाइव अपडेट

06:35 PM, 26-Apr-2024
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मतदान के बारे में जानकारी दी। - फोटो : अमर उजाला
सबसे अधिक कटिहार में 64.60 प्रतिशत मतदान
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पांच सीटों पर शाम छह बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया गया है। किशनगंज में 64 प्रतिशत, सबसे अधिक कटिहार में 64.60  प्रतिशत और भागलपुर में सबसे कम 51 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद बांका में 54 प्रतिशत और पूर्णिया में 59.94 प्रतिशत मतदान हुआ है। बिहार में कुल मतदान 58.58 प्रतिशत हुआ। इधर, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार में अब भी लाइन लगी हुई है। निर्वाचन आयोग को उम्मीद है कि मतदान का प्रतिशत और भी अधिक बढ़ सकता है। 
06:10 PM, 26-Apr-2024
पांचों सीटों पर मतदान का समापन हो गया
दूसरे चरण की पांच सीटों पर मतदान का समापन हो गया। पहले चरण की तुलना में इस बार मतदान का प्रतिशत बेहतर रहा। सभी बूथों पर मतदानकर्मी ईवीएम को सील करने में जुट गए हैं। इसके बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। 
विज्ञापन
05:48 PM, 26-Apr-2024
शाम पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत। - फोटो : अमर उजाला
बिहार में कुल मतदान 53.03 प्रतिशत हुआ
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पांच सीटों पर शाम पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया गया है। किशनगंज में 56.12 प्रतिशत, कटिहार में 55.54 प्रतिशत और भागलपुर में सबसे कम 47.26 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद बांका में 49.50 प्रतिशत और पूर्णिया में सबसे अधिक 57.14 प्रतिशत मतदान हुआ है। बिहार में कुल मतदान 53.03 प्रतिशत हुआ। 
05:05 PM, 26-Apr-2024
पूर्णिया के डीएम ने की मतदान करने की अपील
पूर्णिया के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने अपनी पत्नी के साथ जनता चौक के पास महानंदा कॉलोनी स्थित अधीक्षण अभियंता, जल निस्सरण पूर्णिया के कार्यालय में बने बूथ केंद्र संख्या 55 पर मतदान किया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी को आगे बढ़ कर अपने मतों का प्रयोग करना है ।लोकतंत्र में मतदान ही सबसे बड़ा कर्तव्य है। जिले के सभी मतदाताओं से जिला पदाधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आगे आए और अपने मतों का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदार बने। वहीं पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र कुमार वर्मा ने भी महानंदा कॉलोनी स्थित मतदान केंद्र संख्या 55 पर अपना मत डालकर लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल हुए। 

04:10 PM, 26-Apr-2024
तीन बजे तक का मतदान प्रतिशत। - फोटो : अमर उजाला
पूर्णिया में तीन बजे तक सबसे अधिक मतदान
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पांच सीटों पर दोपहर तीन बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया गया है। किशनगंज में 45.58 प्रतिशत, कटिहार में 46.76 प्रतिशत और भागलपुर में सबसे कम 39.49 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद बांका में 42.89 प्रतिशत और पूर्णिया में सबसे अधिक 46.78 प्रतिशत मतदान हुआ है।
02:20 PM, 26-Apr-2024
मतदाताओं को समझाने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
भागलपुर में वोट का बहिष्कार
भागलपुर के सुलतानगंज विधानसभा बूथ संख्या 192 पर मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार कर दिया। अब तक केवल सात लोगों ने ही वोट डाला। इतना ही नहीं वोट डालकर निकले कुछ वोटरों की ग्रामीणों के पिटाई भी कर दी। हालांकि पुलिस ने सभी वोटरों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। इसमें पुलिस और ग्रामीण में झड़प हो गई। झड़प में एक युवक का सिर फट गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने ही पिटाई की है। इधर, सूचना पाकर पहुंचे डीएसपी चन्द्रभूषण को समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, ग्रामीण अभी तक वोट डालने से इनकार कर रहे। अबतक मात्र सात वोट ही पड़े हैं 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:50 PM, 26-Apr-2024
सबसे अधिक पूर्णिया में मतदान
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पांच सीटों पर दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत जारी कर दिया गया है। किशनगंज में 34.65 प्रतिशत, कटिहार में 35.37 प्रतिशत और भागलपुर में सबसे कम 30.29 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद बांका में 32.32 प्रतिशत और पूर्णिया में सबसे अधिक 36.59 प्रतिशत मतदान हुआ है।
12:38 PM, 26-Apr-2024
बांका में आदर्श बूथ पर वोटिंग की अपील करता रोबोट। - फोटो : अमर उजाला
बांका में हर एक विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श बूथ बनाया गया है। सभी आदर्श बूथों पर एक रोबोट लगाया गया है कि जो कि मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरुक कर रहा है। यह रोबोट बांका इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा बनाया गया। मतदाताओं को जागरूक के लिए इलेक्शन कमीशन ने हर एक आदर्श बूथ में रोबोट लगाया गया है। इसका नाम अटेंडेंट रोबोट है।
11:28 AM, 26-Apr-2024
सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत। - फोटो : अमर उजाला
सबसे अधिक पूर्णिया में मतदान
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पांच सीटों पर सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत जारी कर दिया गया है। किशनगंज में 21.94 प्रतिशत, कटिहार में 22.65 प्रतिशत और भागलपुर में 19.27 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद बांका में सबसे कम 18.75 प्रतिशत और पूर्णिया में सबसे अधिक 25.09 प्रतिशत मतदान हुआ है।

 
10:44 AM, 26-Apr-2024
पप्पू यादव ने पूर्णिया में किया मतदान
पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव ने बूथ संख्या 118 पर मतदान किया। तस्वीर शेयर करते हुए पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पूर्णिया के बेटा को आशीर्वाद मिल रहा है।आप रच रहे हैं नया इतिहास! संविधान बचाएंगे, बेईमानों को भगाएंगे! उन्हेंने आगे लिखा कि आपका बेटा भाई सेवक पप्पू यादव का आग्रह है आप सब आज पूरे देश में सर्वाधिक मतदान का रिकॉर्ड तोड़ दें!
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed